चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
🍾जरूरी सूचना: देश की अर्थव्यवस्था को कंधा देने वाली दुकान कल 15 अगस्त को बंद रहेगी। इसलिए आज ही व्यवस्था कर लो। 😂😂😂😂
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की एडवांस में शुभकामनाएं। 🇮🇳


1.📰✍️ आज शाम बुलंदशहर पहुंचें जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कल 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल; आज शाम जिला पंचायत सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और कैंडल मार्च कार्यक्रम में शामिल होकर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में करेंगे रात्रि विश्राम। कल 15 अगस्त को सुबह कलेक्ट्रेट से डीएवी इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, जिसके बाद मेरठ के गंगानगर स्थित अपने निवास के लिए होंगे रवाना।



2.📰✍️ खुर्जा के अरनिया क्षेत्र स्थित गांव बाहनपुर में खाद्यान्न वितरण की अनियमितता पर राशन की दुकान निलंबित, जनसुनवाई और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत मिलने पर जांच के बाद हुई कार्रवाई; उचित दर विक्रेता सभ्यता सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने पर 7 अगस्त को जांच के लिए पहुंचीं थी खुर्जा सप्लाई इंस्पेक्टर प्रीति सिंह, लेकिन उनकी गाड़ी को बीच में रोक कर राशन डीलर ने नहीं होने दी थी जांच। जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम ने 13 अगस्त को गांव पहुंचकर की जांच, सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई निलंबन की कार्यवाही।




3.📰✍️ डिबाई में एनएच-509 पर रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर, तीन यात्री घायल, दोनों चालक मौके से फरार; सीएनजी पेट्रोल पंप के पास आपस में टकरा गईं नोएडा से सहसवान जा रही रोडवेज बस और डिबाई से नोएडा जा रही प्राइवेट बस, दोनों बसों में करीब 40 यात्री थे सवार। प्राइवेट बस सवार सुनील कुमार, भगवान सिंह और मिथलेश हुए घायल, पुलिस ने तीनों को पहुंचाया अस्पताल, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कर दिया गया रेफर।


4.📰✍️ शिकारपुर के चीखल रोड स्थित स्टील फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई, दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर फैक्ट्री सील; मां पार्वती स्टील प्राइवेट लिमिटेड में जीएसटी विभाग की टीम करीब दो दिन से दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की कर रही थी जांच, फैक्ट्री में लोहे को गलाने का किया जाता है कार्य, कार्रवाई के दौरान विभाग की दो गाड़ियां मौके पर रहीं मौजूद। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद की कार्रवाई सीलिंग की गई।



5.📰✍️विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में गोष्ठी, प्रबुद्धजनों ने मौन जुलूस निकालकर विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि; जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता, प्रदेश महामंत्री महामेधा नागर रहे मुख्य अतिथि। मुख्य अतिथि ने नई पीढ़ी को इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का किया आह्वान। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, संतोष वाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा, नीरज चौधरी, भवतोष गुर्जर, अभिनव वर्मा समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा क्षेत्र के अरनिया में कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने की बैठक की अध्यक्षता, इस दौरान खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज खान, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र महावर, अरनिया ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम, नरेंद्र चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अर्चना गौतम और दानिश कुरैशी रहे मौजूद।


📰✍️विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर ने की विकास, निर्माण और राजस्व कार्यों की समीक्षा, पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश; इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अपात्रों को योजनाओं का लाभ न देने, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार, निर्माणाधीन कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने तथा थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के दिए निर्देश। राजस्व वसूली बढ़ाने और न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के भी दिए गए निर्देश। बैठक में डीएम कुमार हर्ष सहित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मी राज सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह रहे मौजूद।


📰✍️ कालाआम स्थित कलश होटल में अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सुधा गर्ग चुनी गईं तीज क्वीन; अंशु बंसल रहीं कार्यक्रम संयोजिका, इस दौरान फन गेम्स, हाउसी और प्रश्नोत्तरी की गई आयोजित, वहीं बीपीएससी में चयनित समाज की बेटी निहारिका अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरला मित्तल, ममता गुप्ता, सीमा मित्तल, गीता माहेश्वरी और अनीता गर्ग का रहा विशेष सहयोग।


📰✍️ बीबीनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पिलखुवा निवासी बदमाश समीर के पैर में लगी गोली, घायल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; पोटा-कबूलपुर मार्ग पर चन्दपुरा बम्बे के पास बाइक और पिकअप सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़, पुलिस ने समीर के साथ मनीष, उवैश, आसिफ और दानिश को गिरफ्तार कर दो तमंचे, बाइक, पिकअप, चोरी का भैंसा और 14,800 रुपये किए बरामद। आरोपियों पर बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद समेत विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे हैं दर्ज, बीबी नगर क्षेत्र में भैंसा चोरी का मुकदमा भी आरोपियों के खिलाफ है दर्ज।


📰✍️किड्स कैसल अकैडमी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशप्रेम, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए मंच पर दिखाई अपनी प्रतिभा; प्रधानाचार्या ने कहा बच्चों में देशभक्ति के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और मंच पर प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं ऐसे कार्यक्रम, आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का रहा सहयोग।


📰✍️ खुर्जा में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस; सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श शिशु मंदिर, रामामूर्ति स्कूल, एसएमजे इंटर कॉलेज और महर्षि वाल्मीकि चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवक, नागरिक और विद्यार्थी हुए शामिल। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, राष्ट्रगान और संघ प्रार्थना हुई तथा स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और मातृभूमि की सेवा का दोहराया संकल्प।

देश विदेश

📰✍️ ग्रेटर नोएडा की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लकड़ी कटिंग की दुकान में लगी भीषण आग, धुएं में फंसे एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; बिसरख क्षेत्र में देर रात आग लगने के बाद दुकान में अल्तमस और अमन फंस गए, दमकल कर्मियों ने दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अल्तमस को मृत घोषित कर दिया, गंभीर हालत में अमन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।


📰✍️ मथुरा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर निगम कार्यालय से अधिकारियों ने निकाली 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा बाइक रैली, 100 से अधिक बाइक हुईं शामिल; जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और नगर आयुक्त ओजस्वी राज हेलमेट पहनकर हुए रैली में शामिल, एसएसपी श्लोक कुमार ने चलाई बाइक, हाथों में तिरंगा लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह बैठे पीछे।
News Editor: Dharmendra Mittal
