10 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ शिवरात्रि से एक दिन पहले सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भोले के भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर; शहर के राजराजेश्वर मंदिर, गंगेरुवा मंदिर, महाकाली मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में दिन निकलते ही लग गईं लंबी लंबी लाइन, श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र व धतूरा चढ़ाकर महादेव का किया जलाभिषेक, शिवालयों की ओर पहुंचने लगे हैं कांवड़िए, आज रात 12 बजे से शुरू होगा शिवरात्रि जलाभिषेक, सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य शिव मंदिरों पर पुलिस बल तैनात।

2.📰✍️ कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा पुलिस और प्रशासन, आज शिवरात्रि जलाभिषेक से एक दिन पहले डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग और शिविरों का किया निरीक्षण; जनपद के कावड़ मार्गों पर कांवड़ियों की बढ़ गई है भीड़, इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा से लेकर चिकित्सा-पेयजल तक परखी व्यवस्थाएं, शिविर संचालकों को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के  दिए निर्देश।

3.📰✍️ भूड़ चौराहे पर कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश एवं यातायात पुलिस ने शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को बांटीं हरिद्वार से लाए गए गंगाजल की शीशियां; जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग व पंजाबी छौंका हींग के स्वामी सौरभ गर्ग ने किया आयोजन, इस दौरान फल, शीतल जल, शिकंजी और चंदन टीका भी किए गए वितरित। कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल, राजेश कुमार, भव्य शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, संजीव गर्ग, मनीष शर्मा, अजय जैन, सन्नी कुमार व अमित कुमार आदि रहे मौजूद।

4.📰✍️ सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला सुरक्षा कर्मी से दुष्कर्म का आरोप, एचआर मैनेजर और सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप; पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपी दो माह से नौकरी से निकालने की धमकी देकर मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताड़ित, चार अगस्त को छुट्टी लेकर घर जाने के बाद नौकरी भी चली गई, मामले में पीड़िता ने एसपी क्राइम को शिकायत देकर की मेडिकल परीक्षण व सिकन्द्राबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग।

5.📰✍️ 13 अगस्त को शहर में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, सुबह मलका पार्क से शुरू होकर अंसारी रोड, अंबेडकर चौराहा होते हुए भाजपा नगर कार्यालय पर होगी समाप्त, आज जिला कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया निर्णय; बैठक में जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता व राष्ट्रभक्ति का बताया प्रतीक, इस दौरान संयोजक व जिला महामंत्री दीपक दूल्हेरा सहित संतोष वाल्मीकि, भवतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा व गौरव ठाकुर आदि रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कांवड़ मार्गों पर अध्यक्ष हेमन्त सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र चेतना मिशन की टीम की चिकित्सा सेवा जारी, पांचवें दिन चार मार्गों पर हजारों कांवड़ियों का हुआ प्राथमिक उपचार; गुलावठी रोड, स्याना रोड, मामन रोड और खुर्जा रोड पर संस्था की चार टीमें छाले, घाव, कमर-पैर दर्द, सिरदर्द, पेट खराब, बुखार व आंखों में जलन जैसी समस्याओं का कर रही हैं उपचार, 15 वर्षों से कांवड़ यात्रा में सेवा दे रही है संस्था, इस वर्ष महाशिवरात्रि तक जारी रहेगी सेवा।

📰✍️ सप्त कोसी परिक्रमा कर महालिंगेश्वर का गिलोय रस से हुआ रुद्राभिषेक, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे; सावन के दूसरे सोमवार को धर्मपुष्प विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज के सानिध्य में हुआ आयोजन, व्यवस्था में चौकी इंचार्ज कुलदीप उपाध्याय, पुलिसकर्मी व सेवादार कुंवरपाल, मनोज फौजी, संजू पंडित, शीलू ठाकुर और अनुराग का रहा सहयोग।

📰✍️शहर के डिप्टीगंज क्षेत्र में पुलिस ने कुछ ही देर में ढूंढ निकाला कांवड़िये का गुम हुआ मोबाइल; हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे हीरापुर निवासी संजीव कुमार का रात करीब 10 बजे गुम हुआ था मोबाइल, चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मोबाइल बरामद कर कांवड़िए को लौटाया।

📰✍️ शिकारपुर में निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के सामने चीरघर बाईपास रोड पर कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए लगा शिविर, ठंडा जल से लेकर भोजन और प्राथमिक चिकित्सा तक की व्यवस्था; आयोजक सचिन वशिष्ठ खैरपुर व प्रिंस शर्मा ने सेवा को भगवान शिव की बताया सेवा।  शिविर में प्रिय शर्मा, आकाश शर्मा, विशाल शर्मा, यश तोमर, निशांत गुप्ता, काजू पंडित, नितेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, कृष्ण वशिष्ठ, गुड्डन शर्मा, ललित शर्मा, मुकेश शर्मा व राजेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

📰✍️ वलीपुरा नहर में कूदी 65 वर्षीय महिला, पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से बचाई जान; घरेलू परेशानी के चलते बृजेश देवी ने नहर में लगाई थी छलांग, कांस्टेबल वरुण कुमार व होमगार्ड हरिकेश शर्मा ने सकुशल निकाला बाहर, जिसके बाद महिला को पुत्र सचिन की सुपुर्दगी में दिया गया।



News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: