4 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो दरोगा सस्पेंड, क्षेत्र के नौरंगाबाद जगदीशपुर में मारपीट में घायल धर्मवीर उर्फ डीपी की इलाज के दौरान मौत के बाद एसएसपी की बड़ी कार्रवाई; घटना में समय पर कार्रवाई न करने और सूचना उच्चाधिकारियों से छिपाने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थानेदार विशंभर दयाल गंगवार को किया लाइन हाजिर, दरोगा मनीष और सतीश निलंबित। वरुण कुमार शर्मा को डिबाई से स्थानांतरित कर अहमदगढ़ का नया थानाध्यक्ष किया नियुक्त। इलाज के दौरान मौत के बाद मुकदमे में जोड़ दी गई हैं हत्या की धाराएं, मुख्य नामजद आरोपी हो चुका है गिरफ्तार, अन्य की जारी है तलाश।

2.📰✍️ 13 अगस्त को महिला जनसुनवाई करने बुलंदशहर पहुंचेंगी राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, आयोग ने डीएम कुमार हर्ष को पत्र भेज कर दी जानकारी; भेजे पत्र में बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभागार में शुरू होगी महिला जनसुनवाई, दोपहर 2:30 बजे जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी आयोजित।

3.📰✍️ शहर में झमाझम बारिश के बीच चेहल्लुम पर निकला ताजियों का जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए, इमाम हुसैन की याद में हुई मजलिस; आज शाम करीब 5 बजे  ऊपरकोट इमामबाड़े से ताजियों व अलम का जुलूस चौक बाजार, अंसारी रोड और अस्पताल रोड होते हुए पहुंचा कालाआम स्थित कर्बला, बारिश के बावजूद सोगवारों ने किया मातम, जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल रहा तैनात, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

4.📰✍️ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद की हर विधानसभा में निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला; जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता,  प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी ने अभियान को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन बताते हुए प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का किया आह्वान। कार्यशाला में दीपक दुल्हेरा, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, हितेश गर्ग, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

5.📰✍️ सिकंदराबाद में चार शातिर चोर गिरफ्तार, सात लाख के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, तीन साथी फरार; पुलिस ने मुकंदगढ़ी रोड से शाह आलम उर्फ बब्लू, फैजान, इरशाद और अनस को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने राधाकुंज कॉलोनी, सिद्धार्थनगर खत्रीवाड़ा और शिवाजी नगर क्षेत्र में हुई चोरियों को दिया था अंजाम, गिरफ्तार आरोपियों पर बुलंदशहर व अलीगढ़ में चोरी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे हैं दर्ज, तीन अन्य आरोपियों की जारी है तलाश।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद के अजीजाबाद में तालाब की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, ईओ ने अवैध कुलावे उखड़वाकर किए जब्त; वार्ड छह के सभासद इखलाक कुरैशी की शिकायत पर ईओ रोहित सिंह ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, सरकारी पोखर की भूमि पर डाले गए कुलाबे हटवाकर भिजवाए नगर पंचायत कार्यालय, कहा सरकारी भूमि और तालाब पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

📰✍️ जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, संगठन मजबूत कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर; जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का किया आह्वान। इस दौरान महमूद खान, नसीम कुरैशी,  नईम मंसूरी, नाफे अंसारी, आशु कुरैशी, खुर्शीद राही, हारून किरमानी, शाह जफर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️ सिकन्द्राबाद के भराना रोड पर पलटी तेज रफ्तार वैगनआर, एक की मौत, एक गंभीर गंभीर घायल; चालक का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गई कार, हादसे में कावरा निवासी नदीम खान की मौत, जबकि भराना निवासी अनुज खटाना गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर।

📰✍️ डिबाई के भीमपुर दोराहे के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, दानपुर निवासी सौरभ तिवारी की हुई पहचान; सुबह सड़क किनारे मिले युवक को ले जाया गया अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत  कर दिया घोषित, डिबाई की एक दुकान पर कार्य करता था मृतक, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️ खुर्जा के सराय मुर्तजा नई बस्ती में घरेलू सिलेंडर में आग लगने से घर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, महिला झुलसी; किचन में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लगने से पूरे घर में फैल गई आग, हादसे के समय घर में मौजूद महिला मामूली रूप से झुलस गई। आग में एसी, फ्रिज, बेड सहित किचन का पूरा सामान जलकर राख हो गया,  स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

📰✍️ चेन स्नैचर आदिल को खुर्जा देहात पुलिस ने मुठभेड़ में लंगड़ा कर किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटी हुई चेन, तमंचा और बाइक बरामद; 1 अगस्त को महिला से हुई चेन स्नैचिंग के मुकदमे में था वांछित, उसका साथी आरोपी इमरान भी गिरफ्तार किया गया। दोनों पर लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब सात-सात मुकदमे हैं दर्ज।


देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश शासन में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले; मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव, सचिव और प्रबंध निदेशक समेत कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट 👇


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: