चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ कब आएगी तबादला सूची? तबादला सूची में देरी से परेशान 3 साल से एक ही जिले में तैनात यूपी के कई एसडीएम, नई तैनाती तय न होने से बच्चों के नए सत्र में दाखिले की सता रही चिंता, ज़िलों के डीएम भी रिक्त तहसीलों में नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती का कर रहे इंतजार, जल्द जारी हो सकती है सूची।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर के इंटारोड़ी मोहल्ले में तीन भाइयों के घर NIA की रेड, सुबह करीब आठ बजे विशाखापट्टनम से पहुंची NIA टीम ने एक साथ कॉस्मेटिक कारोबारी अब्दुल कादिर तथा उसके भाइयों फैजल और बिलाल के घरों पर की छापेमारी; मिली जानकारी के अनुसार तीनों पर हवाला, टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी वेबसाइटों पर सर्च करने के हैं आरोप, कार्रवाई के दौरान मंगाई गई कैश काउंटिंग मशीन, जिससे बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की लगाई जा रही आशंका, एक लैपटॉप और मोबाइल भी कब्जे में लिए गए, दो मजिस्ट्रेट की निगरानी में करीब साढ़े चार घंटे चली जांच के बाद वापस लौट गई टीम, एनआईए की ओर से मामले में अभी नहीं हुई है कोई आधिकारिक पुष्टि।

2.📰✍️ भारी बारिश के बीच जलभराव रोकने के लिए शहर में नालों की सफाई का अभियान शुरू, डीएम कुमार हर्ष के निर्देश एवं एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह के निर्देशन में नगर पालिका ने सिटी क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान; आज यमुनापुरम में एमएमआर मॉल से लेकर डीपीएस स्कूल तक चला अभियान, इस दौरान सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ नालों की कराई सफाई, अभियान के तहत पूरे शहर के प्रमुख नालों की नियमित सफाई कर बरसात में जलभराव की समस्या से दिलाई जाएगी राहत।


3.📰✍️बुलंदशहर में शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का मिला लाभ, जनपद के 14,632 शिक्षाकर्मियों एवं संविदा कर्मियों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड; कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह और बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड किए वितरित। साथ ही प्रथम चरण में 1,55,188 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, बैग व स्टेशनरी के लिए भेजी गई ₹1200 की डीबीटी राशि।


4.📰✍️ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी करने वाला आरोपी फजलू गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर युवक को मलेशिया भेजकर कराई जा रही थी बंधुआ मजदूरी; शांति नगर भूड़ निवासी पीड़ित साहब रिजवी की पत्नी नौशीन रिजवी की शिकायत पर फजलू और उसके साथी अकबर इलाही पर थाना साइबर क्राइम में दर्ज हुआ था मुकदमा, दोनो पर साहब रिजवी को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये लेने, मलेशिया भेजने, पासपोर्ट जब्त कर जबरन काम कराने का है आरोप, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही बुलंदशहर निवासी पीड़ित साहब रिजवी की सकुशल 5 जुलाई को करा चुकी है भारत वापसी।


5.📰✍️ भारी बारिश के बीच बुलंदशहर पहुंचे नवनियुक्त यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में सिकंदराबाद टोल से खुर्जा तक कई स्थानों पर किया गया स्वागत; इस दौरान राजेंद्रपाल गौतम ने राममंदिर में कथित चोरी को लेकर भाजपा और आरएसएस पर लगाए आरोप, कहा 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर दोषियों पर की जाएगी कार्यवाही। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी किया आह्वान, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जिले में ठंडा पड़ा अग्निसुरक्षा जांच अभियान, शासन के निर्देशों के बावजूद नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर, मैरिज होम, होटल और शोरूमों की प्रभावी ढंग से नहीं हो रही अग्नि सुरक्षा जांच; सूत्रों के अनुसार शहर के बीचों बीच काला आम से डीएम रोड तक अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बेसमेंट में संचालित हो रही हैं कई व्यावसायिक गतिविधियां, निष्पक्ष जांच की मांग।

📰✍️ बुलंदशहर के दो पीटीआई का कबड्डी में स्टेट रेफरी के लिए चयन, आधिकारिक रेफरी परीक्षा में हासिल की सफलता; जिला व्यायाम शिक्षिका चिन्तन चौधरी और अगौता के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रवीण कुमार ने उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित कबड्डी आधिकारिक रेफरी (निर्णायक) परीक्षा की उत्तीर्ण, दोनों के चयन पर खेल जगत में खुशी की लहर।


📰✍️ भाजपा अग्रसेन मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार की बनाई रणनीति; इस दौरान मंडल प्रभारी शंभू सिंह राघव, जयप्रकाश शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने की आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बूथ मजबूत करने का किया आह्वान, मंडल महामंत्री मोहित सक्सेना ने किया संचालन।


📰✍️सदर तहसील के गांव वलीपुरा में दो साल से विद्युत आपूर्ति न होने से अंधेरे में डूबी गली, लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग ने नहीं किया समस्या का समाधान; बिजली न होने से महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को रात में भारी परेशानी का करना पड़ रहा सामना, गली की महिलाओं त्रिवेणी, मोनिका, संतोष, कोमल और विनीता ने अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर की बिजली की व्यवस्था कराने की मांग।

📰✍️ सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत, साथी गंभीर घायल; गांव बोड़ा निवासी चरण सिंह अपने साथी ललित के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे, रास्ते में नई मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चरण सिंह की मौके पर मौत हो गई और ललित के पैर में गंभीर चोट आई है, हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार।
देश विदेश

📰✍️ बागपत में फरियादियों को मिलेगा आम का पौधा, डीएम अस्मिता लाल की अनूठी पहल शुरू; पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक फरियादी को दिया जाएगा नि:शुल्क आम का पौधा, झमाझम बारिश के बीच डीएम ने किसानों और अधिकारियों को पौधे देकर अभियान का किया शुभारंभ।

News Editor: Dharmendra Mittal


