चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ टॉप न्यूज: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा यूपी विधानसभा चुनाव 2027, लखनऊ के ताज होटल में आयोजित भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगाई मुहर; कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है सरकार, उनकी उपलब्धियों के आधार पर ही लड़ा जाएगा 2027 विधानसभा चुनाव। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों व अन्य नेताओं को सख्त शब्दों में सरकार के खिलाफ बयानबाजी न करने की दी हिदायत।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर साइबर पुलिस ने बड़ी सफलता की हासिल, मलेशिया में फंसे बुलंदशहर निवासी साहब रिजवी की भारतपोल पोर्टल के माध्यम से सकुशल कराई भारत वापसी; पत्नी वादिया नौशीन रिजवी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, आरोप है कि शांति नगर भूड़ निवासी फजलू और नई दिल्ली निवासी अकबर इलाही ने कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये लेकर भेज दिया मलेशिया, वहां कंपनी युवक का पासपोर्ट जब्त कर उससे जबरन करा रही थी बंधुआ मजदूरी, साइबर पुलिस ने युवक की सकुशल भारत कराई वापसी, नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी।

2.📰✍️सिकंदराबाद के मोहल्ला भाटियावाड़ा में करंट लगने से 17 वर्षीय युवक सोनू की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां; बीती रात पड़ोसी शौकीन के घर बारात से पहले चल रही दावत में गया था सोनू, इस दौरान उसने तूफान फैन घुमाने का प्रयास किया, तभी उसके हाथ पर गिर गया टूटा बिजली का तार और वह करंट की चपेट में आ गया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल।


3.📰✍️निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी, मिशन-2027 को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की बैठक में लिया गया निर्णय; साथ ही जुलाई में विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन कराने और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रत्येक नगर व ब्लॉक में पदयात्रा निकालने का लिया गया निर्णय। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई अर्चना पांडा का भी किया गया स्वागत। बैठक में सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, किशन सिंह, नईम मंसूरी, डॉ. इरफान, भजनलाल, अर्चना पांडा, अनिल शर्मा, सचिन वशिष्ठ, राजकुमार बघेल सहित कई कांग्रेसी रहे मौजूद।


4.📰✍️ बीती शाम शहर की हाइडिल कॉलोनी में बिजली कटौती को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, बिजलीघर का घेराव कर किया प्रदर्शन; दोपहर से बिजली आपूर्ति ठप रहने और भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप, घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को हो रही सबसे अधिक परेशानी, जल्द व्यवस्था नहीं सुधरने पर की चेतावनी दी आंदोलन।

5.📰✍️ गुलावठी के पशु पैठ बाजार के पास पुलिस मुठभेड़ में 6 पशु चोर गिरफ्तार, हापुड़ का वसीम कुरैशी लंगड़ा, 2 भैंस व महिंद्रा पिकअप बरामद; किसानों के पशु चोरी कर ले जा रहे बदमाशों की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए 6 पशु चोर अदनान, मोसिन, इकराम, शिवकुमार और कामयाब। मुठभेड़ में लंगड़ा हुए वसीम पर 13 मुकदमे है दर्ज, एक चोर भागने में रहा कामयाब।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद की हीरा कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, देर रात घर में फंदे से लटका मिला देव सैनी का शव; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रारंभिक जांच में अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मामला, जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी वास्तविक कारणों की पुष्टि।


📰✍️ सिकंदराबाद में टाटा 407 और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने सामने भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया टाटा 407 का अगला हिस्सा, स्थानीय लोगों ने चालक को निकाला बाहर, जिसे पुलिस ने भेजा अस्पताल। कुछ देर प्रभावित रहा यातायात, बाद में दोनों वाहनों को हटाकर बहाल कराया गया मार्ग।


📰✍️गांव अच्छेजा घाट में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक, बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान रहे मुख्य अतिथि; इस दौरान विकास चौहान ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी व पूर्व अभियानों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान। बैठक में मंडल प्रभारी सुरेश चंद शर्मा, आनंद चौधरी, ध्यान सिंह, रंजना, उषा और मंडल अध्यक्ष के.पी. चौधरी मौजूद रहे।


📰✍️ नरसेना के दौलतपुर गांव की वाल्मीकि बस्ती में जमीन में दबा मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है पुलिस।।
देश विदेश

📰✍️ आगरा के कुतकपुर गांव में कूलर में उतरे करंट से दंपती की मौत; क्षेत्र निवासी जगदीश और उनकी पत्नी खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे, तभी कूलर का करंट लोहे के संदूक में उतरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। रविवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को घटना की हुई जानकारी।

📰✍️ दादरी में भारत विकास परिषद का निशुल्क दंत व हीमोग्लोबिन जांच शिविर, 60 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ; सेवा पखवाड़ा के तहत जीटी रोड स्थित मधु मोहन डेंटल क्लिनिक में शाखा संयोजक डॉ. रोहित शर्मा ने 35 मरीजों के दांतों की जांच, उपचार व कैविटी की निशुल्क फिलिंग की, जबकि डॉ. उमेश शर्मा की पैथोलॉजी लैब ने 25 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की।

News Editor: Dharmendra Mittal


