चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
हाय रे गर्मी! बुलंदशहर में दिनभर उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों के छुटाए पसीने, डॉक्टरों की जरूरत होने पर ही बाहर निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सावन और शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा जिला प्रशासन, स्याना के सराय चौकी से आहार तक कांवड़ मार्ग का डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण; इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश, निरीक्षण के दौरान एसडीएम लालजी विश्वकर्मा, सीओ रामकरन, ईओ राहुल शर्मा और डीपीआरओ नवीन मिश्रा रहे मौजूद।


2.📰✍️ सिकंदराबाद के वैर फ्लाईओवर पर संविदा लाइनमैन की पोल से गिरकर मौत, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख सिकंदराबाद-जेवर मार्ग पर लगाया जाम; ड्यूटी के दौरान पोल पर चढ़ते समय तबीयत बिगड़ने से नीचे गिर गया ग्राम भोरा निवासी बिजली विभाग का संविदा लाइनमैन 33 वर्षीय अमित कुमार, जिससे उसकी हो गई मौत। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम दिनेश चंद व सीओ दीपक कुमार, उचित मुआवजा व सरकारी सहायता का आश्वासन देकर खुलवाया जाम।

3.📰✍️ सिकंद्राबाद के तिलबेगमपुर में गौकशी से अर्जित एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, सिकंदराबाद पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम कुमार हर्ष के आदेश के बाद हुई कार्यवाही; इस दौरान गैंगस्टर अय्यूब के करीब एक करोड़ रुपये के तीन मंजिला मकान और उमर की करीब 60 हजार रुपये की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को किया गया कुर्क, दोनों पर गैंगस्टर, गौकशी व शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे हैं दर्ज।

4.📰✍️ बुलंदशहर सीएमओ पर फर्जी शिकायत निस्तारण का आरोप, शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री से दोबारा की निष्पक्ष जांच की मांग; शिकायतकर्ता चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि आरटीआई में 1 जनवरी से 31 जुलाई 2025 तक स्टेशनरी व साज-सज्जा की कोई खरीद नहीं होने की दी गई थी जानकारी और संविदा वाहनों की जांच की मांग भी की गई थी। आरोप है कि आईजीआरएस शिकायत की जांच सीएमओ को ही सौंपकर स्वयं निस्तारण कर दिया गया। रिपोर्ट में 2 जुलाई को फोन पर वार्ता का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पास नहीं आई कोई कॉल। उन्होंने कॉल डिटेल सार्वजनिक कर किसी अन्य सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।

5.📰✍️ जिले में शिवसेना ने संगठन विस्तार कर की नए पदाधिकारियों की घोषणा, 20 हजार सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य; जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने देव उर्फ देवा को नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सिकंद्राबाद, विशाल शर्मा व वीरपाल को नगर उपाध्यक्ष, गोलू शर्मा को नगर संगठन मंत्री, अंकुर कुमार को नगर मीडिया प्रभारी, ऋषभ को नगर महासचिव, रवि कुमार को जिला संगठन मंत्री युवा मोर्चा तथा नीरज गुप्ता को वार्ड अध्यक्ष किया मनोनीत। इस दौरान 17 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाने और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का भी लिया गया संकल्प।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद के इलना में गोबर गैस के गड्ढे से मिला मानव कंकाल, तीन दिन से आ रही दुर्गंध के बाद हुआ खुलासा; लोक किसान इंटर कॉलेज के पीछे छात्रों की शिकायत पर प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों को भेजा, जिन्होंने गड्ढे में देखा मानव कंकाल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला कंकाल, एक माह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की शिनाख्त।

📰✍️ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने देर रात सिटी कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को डंडा, हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर वितरित कर दिए सख्त निर्देश; कहा ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग करें, लापरवाही किसी भी स्तर पर नहीं होगी बर्दाश्त, सीओ सिटी प्रखर पांडे भी रहे मौजूद।


📰✍️ मोहनकुटी गौशाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत, आक्रोशित लोगों व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम; हादसे में गंभीर घायल गौवंश ने कुछ देर बाद तोड़ दिया दम, सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।

News Editor: Dharmendra Mittal


