चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बीती रात जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित ननिहाल में सुपुर्द-ए-खाक हुआ 50 हजार का इनामी नसीम दुर्रानी, दिल्ली क्राइम ब्रांच और नोएडा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में हुआ था ढेर; 16 नवंबर को दिल्ली में हुए समीर हत्याकांड में वांछित था सलेमपुर क्षेत्र के गांव गुमरावली बनवारीपुर का मूल निवासी नसीम, दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहता है उसका परिवार, हजारों लोगों की मौजूदगी में गांव मैथना स्थित ननिहाल में दफनाया गया शव।

2.📰✍️ जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं; डीएम और एसएसपी ने स्याना तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, 45 शिकायतों में से 14 का मौके पर किया निस्तारण, एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद। सदर तहसील में सीडीओ निशा ग्रेवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, एसडीएम सदर रविकांत चौबे और तहसीलदार निखिल गोयल रहे मौजूद।


3.📰✍️ 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में होगा कांग्रेस का ऐतिहासिक संविधान मार्च, जिला कांग्रेस टीम ने बुलंदशहर से 2000 का कार्यकर्ताओं के शामिल होने का रखा लक्ष्य; राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव नरेश ठाकुर और जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई बैठक, नरेश ठाकुर ने कहा भाजपा की नीतियों से परेशान है किसान, नौजवान और मजदूर, अब नफरत की राजनीति को खत्म करने का आ गया है समय, लोकतंत्र व भाईचारे की रक्षा के लिए मार्च में बने भागीदार। बैठक में सुभाष गांधी, राकेश भाटी, सुभाष शर्मा, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, प्रज्ञा गौड़, मुनीर अकबर, प्रशांत वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।


4.📰✍️ जहांगीराबाद में 12 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म के दोषी इमरान को 22 साल की कैद, 62 हजार रुपये का जुर्माना; वर्ष 2022 में गांव रिवाड़ा निवासी इमरान ने घटना को दिया था अंजाम, दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश सतेन्द्र प्रकाश पांडेय ने दोषी इमरान को सुनाई सजा, अभियोजक धर्मेंद्र राघव ने की पैरवी।

5.📰✍️ खुर्जा में चोरों के हौसले बुलंद, पिछले चार दिनों में चोरों ने दुकानों, कारखानों और बंद मकान समेत कई स्थानों को बनाया निशाना; बीती रात मंडी दानगंज स्थित कमल कुमार मित्तल की दुकान में जीने का रास्ता काटकर घुसे चोर, 20 हजार रुपये नकद और घी की कई पेटियों पर हाथ किया साफ, स्टेट बैंक वाली गली में हर्ष की दुकान में भी हुई चोरी। 18 नवंबर की रात मुरारी नगर स्थित दो कारखाने में हुई चोरी, ईदगाह रोड स्थित खीरखानी मोहल्ला बुर्ज उस्मान में नफीसा के बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान हुआ था चोरी। 17 नवंबर की रात मुंडाखेड़ा चौराहे के पास यामीन की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से 6 लाख रुपये से अधिक की नकदी कर दी गई थी पार।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर के लाल तालाब स्थित शिव शक्ति साईं मंदिर में महिला मंडल ने शालिग्राम जी के साथ कराया मां तुलसी का विवाह, देवोत्थान एकादशी पर मंदिर को सजाकर मां तुलसी का किया गया विशेष श्रृंगार; महिलाओं ने पूजा-अर्चना, भजन-सत्संग और बधाई गीतों के साथ मनाया उत्सव, मिठाईयों का भोग लगाकर किया कन्यादान। कार्यक्रम में चित्रा मित्तल, शकुंतला बंसल, दीपाली, सुधा गुप्ता, रेनू अग्रवाल, हिरदेश गुप्ता, कुसुमलता, शोभा शर्मा, किरन शर्मा, उषा गोयल, कमलेश, मंजू, राजकुमारी, सीमा गुप्ता, अर्चना, अलका गर्ग, सुषमा गुप्ता, वर्षा शर्मा एवं जैन बहन सहित महिला मंडल की सदस्य रहीं मौजूद।


📰✍️ बुलंदशहर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम कुमार हर्ष ने बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश; आईपी डिग्री कॉलेज के बूथ संख्या 342 से 350 और इमलिया के बूथ संख्या 104 से 106 का जायजा लेकर प्रतिदिन प्राप्त फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने, आवेदकों को रसीद देने और अपनी लॉगिन आईडी से ही कार्य करने के दिए निर्देश। उन्होंने 18-19 वर्ष के युवाओं सहित छूटे हुए लोगों से मतदाता पंजीकरण कराने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

देश विदेश

📰✍️ हरिद्वार के चंडी घाट पर पंचतत्व में विलीन हुईं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी, योगी ने छोटे भाई के साथ दी मुखाग्नि; अंतिम यात्रा में भावुक हो गए मुख्यमंत्री, मां की अर्थी को दिया कंधा। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री संजय निषाद सहित 50 से अधिक वीआईपी हुए शामिल, बाबा रामदेव और 13 अखाड़ों के संत-महंतों ने किया मंत्रोच्चार।

News Editor: Dharmendra Mittal
