चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह बने अनूपशहर चीनी मिल के नए महाप्रबंधक; शासन के प्रशासनिक तबादलों के बाद संभाला कार्यभार, पीसीएस सत्य प्रकाश सिंह पूर्व में बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर भी रह चुके हैं तैनात।


2.📰✍️ 10 साल बाद मिला न्याय, नाबालिग से कुकर्म के आरोपी कादिर को 10 साल के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये का अर्थदण्ड; जहांगीराबाद में वर्ष 2016 में क्षेत्र के मोहल्ला पाठक निवासी आरोपी कादिर ने नाबालिग के साथ कुकर्म की घटना को दिया था अंजाम, मामले में प्रभावी पैरवी के बाद आज न्यायाधीश शगुन पंवार ने दोष सिद्ध होने पर सुनाई सजा। अभियोजन पक्ष से अधिवक्ता भरत शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी पंकज राय, पैरोकार बिट्टू कुमार और कोर्ट मोहर्रिर अमित पंवार का रहा योगदान।

3.📰✍️ अनूपशहर में भैंसा बुग्गी की खतरनाक दौड़ कराकर यातायात बाधित करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में; 18 नवंबर की रात बिरौली-अनूपशहर मार्ग पर थार गाड़ी के आगे दौड़ाई जा रही थी भैंसा बुग्गी, डंडे से भैंसे को पीट रहा था बुग्गी सवार व्यक्ति, पीछे 20-25 मोटरसाइकिल सवार तेज हॉर्न बजाकर मचा रहे थे शोर, जिससे जोखिम में पड़ रही थी आमजन की जान, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे में ली एक थार, पांच मोटरसाइकिल और भैंसा बुग्गी, मामले में मुकदमा दर्ज।


4.📰✍️ खुर्जा के शहजादपुर कनैनी में आठ बीघा जमीन हड़पने की साजिश, पूर्व एसओसी अशोक कुमार लाल और उनके बेटे समेत आठ पर मुकदमा; मामले में पीड़िता कमलेश देवी की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर खुर्जा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अशोक कुमार लाल, उनके बेटे उत्सव श्रीवास्तव, रूबी, हर्ष, कौशलेंद्र, अमित प्रकाश शर्मा, कपिल यादव और आकाश भारद्वाज को किया है नामजद। आरोप है कि गाटा संख्या-42 की उनके नाम दर्ज कृषि भूमि का फर्जी दस्तावेज और कूटरचित पहचान पत्र तैयार कर मिलीभगत से बैनामा कराने की रची गई साजिश, जांच में जुटी पुलिस।

5.📰✍️ बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, छतारी में 20 लाख के बिजली बकायेदारों को जारी किए 18 नए कनेक्शन, मामला उजागर होने पर विभाग में मचा हड़कंप; बड़े बकायेदारों को विभागीय नियमों के विपरीत जारी किए गए नए बिजली कनेक्शन, अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर एसई शिशिर कुमार चाही ने बिठाई जांच, डिबाई के एक्सईएन को निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए गए हैं निर्देश।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने उनके साहस, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व को याद करते हुए देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत।


📰✍️ सिकंदराबाद में खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर, दिल्ली निवासी 36 वर्षीय युवक की मौत; एनएच-34 स्थित सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सवार राधेश्याम यादव निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

📰✍️ बुलंदशहर के सेंट मोमीना स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक; सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को संभागीय निरीक्षक अश्विनी पाल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क पर सुरक्षित चलने के उपायों एवं यातायात नियमों की जानकारी दी तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजित सिसोदिया मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर के रैनेसा स्कूल में ब्रह्माकुमारीज का प्रेरणा सत्र, विद्यार्थियों को तनाव और नकारात्मकता से दूर रहने की दी सीख; मुख्य वक्ता बीके कमल ने सकारात्मक सोच, मोबाइल व सोशल मीडिया के सीमित उपयोग, योग, आत्मानुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व समझाया। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने अच्छे अंकों के साथ सकारात्मक सोच और संतुलित व्यक्तित्व को वास्तविक सफलता बताया, प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने आयोजन को सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।


📰✍️ स्याना में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार; हापुड़ मार्ग पर आबादी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गोदाम में आज अचानक आग लग गई, कबाड़ का सामान भरा होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटों और काले धुएं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा आसपास के लोगों को परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का पता नहीं चल सका है।
देश विदेश

📰✍️ बलरामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल; बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास देर रात हुए हादसे में गुफरान, सलीम, रहमत, तौफीक और मोहम्मद फारूक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए और एक बकरी की भी जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, कोहरे को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।
News Editor: Dharmendra Mittal
