18 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ लगातार बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट: आटा, दाल, तेल, मसाले और ड्राईफ्रूट्स की कीमतों में उछाल से बढ़ी परेशानी; खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से सीमित आय में घर चलाना हो रहा है मुश्किल, लोगों का कहना है सब्जियों और फलों की कीमतों के मुकाबले अधिक परेशान कर रही है रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की महंगाई, जरूरी सामान खरीदने से पहले भी लोगों को कई बार पड़ रहा है सोचना।

2.📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित केबल फैक्ट्री में फोर्कलिफ्ट के नीचे दबकर कर्मचारी की दर्दनाक मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन, फैक्टरी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; आहार थाना क्षेत्र के मुरसाना गांव का रहने वाला था 25 वर्षीय मृतक अमित, औद्योगिक क्षेत्र की महावीर केबल फैक्टरी में करता था नौकरी, जहां फोर्कलिफ्ट के नीचे दबने से उसकी हो गई मौत, मृतक के परिवार को 25 लाख आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद।

3.📰✍️ बीती शाम भूड़ क्षेत्र स्थित दोना-पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग, आग लगने से बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर संचालित जिम में मची अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए नीचे कूदे युवक, दो घायल; दुकान में लगी आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते जिम में भर गया काला धुआं, आग से बचने के लिए जिम में कसरत कर रहे कुछ युवकों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जिसमें दो युवक हो गए घायल। दुकान में रखा लाखों का सामान भी जलकर हो गया राख, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, एसपी क्राइम और सीओ सिटी।

4.📰✍️ स्याना क्षेत्र के गांव अलीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, श्री श्याम कृपा धाम मंदिर का किया शिलान्यास, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भी हुए शामिल; अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा उन्हें अयोध्या में कारसेवकों की हत्या के लिए मांगनी चाहिए माफी, मथुरा से औरंगजेब के निशान हटाने के सवाल पर कहा आतताइयों के पहचान चिह्न होने चाहिए समाप्त। साथ ही 2027 चुनाव में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने किया दावा।

5.📰✍️ जहांगीराबाद के अमरगढ़ में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर नवविवाहिता ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, एसएसपी  से मांगी सुरक्षा; रश्मि रानी (19) ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने इसी साल 1 अप्रैल को सिटी क्षेत्र के नयागांव, चांदपुर निवासी शिवा कुमार से अपनी मर्जी से किया था विवाह, जिसका 17 सितंबर 2026 को बुलंदशहर रजिस्ट्रार कार्यालय में कराया गया है पंजीकरण। युवती ने पिता तेजा सिंह, मां सुमन देवी और भाइयों रवि, आकाश व आजाद सहित अन्य परिजनों पर परेशान करने और धमकी देने का लगाया है आरोप, अमरगढ़ चौकी पर बुलाकर उसके पति के साथ भी मारपीट करने का आरोप, एसएसपी से की अपनी और पति की सुरक्षा की मांग।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए 18 और 19 नवंबर को विशेष अभियान, बीएलओ ग्राम एवं वार्ड स्तर पर पढ़कर सुना रहे मतदाता सूची; अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा नाम, पिता-पति का नाम, फोटो, आयु, लिंग और पते की त्रुटियां ठीक की जा रही हैं। मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल और ECINET ऐप के माध्यम से भी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रारूप 9, 10, 11, 11ए और 11बी की सूचनाएं तहसील बुलंदशहर के सूचना पट्ट और जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। एसडीएम सदर रविकांत चौबे ने मतदाताओं से सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।

📰✍️ शहर के सर्राफा बाजार स्थित श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में तीन दिवसीय गौ-आराधन महोत्सव का भव्य समापन, पंडित सोनेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुनाई श्री राधा-कृष्ण विवाहोत्सव की कथा; श्री राधा अष्टनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ आयोजन, महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन आज गौ-महिमा, गौ-सेवा और संरक्षण का बताया गया महत्व, शाम में विशाल गौ-भंडारे एवं प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में अतुल कृष्णदास, ओम प्रकाश जालान, केके वर्मा, शिवम अग्रवाल, भरत अग्रवाल, तनुज वर्मा, पुनीत वर्मा, सोनू वर्मा, नितिन सोनी, चिन्मय कौशिक, राम कुमार राघवदास और बॉबी राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।

📰✍️ बुलंदशहर के कौंदु गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, विधि-विधान से किया गौ-माता का पूजन; इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गौ-सेवा का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ-माता की सेवा से मानव जीवन का कल्याण होता है। कार्यक्रम में संजीव बालियान, कालू भैया, बाबा अंकित, मुकेश ठाकुर, हितेश राजपूत, कपिल रावत और पंकज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️ बुलंदशहर के प्रदीप कुमार श्रोत्रिय बने अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता, मेरठ के सत्य भूषण गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी; संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, प्रदेश महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के 18 मंडलों को छह जोन में बांटकर छह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में महेश त्रिपाठी, जोखू लाल तिवारी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, शिव कुमार सोम, अनुप शर्मा, असीम श्रीवास्तव, आलोक पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, अभय सिंह और आरके मिश्रा मौजूद रहे।

📰✍️ बुलंदशहर डायट में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी एवं संस्कृति महोत्सव का समापन, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पेंटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दिखाई प्रतिभा; नोडल अधिकारी डायट प्रवक्ता डॉ. मीनाक्षी ने बताया प्रथम दिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं की कलाकृतियों का डायट प्रवक्ताओं ने अवलोकन किया, दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने किया, इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


देश विदेश

📰✍️ अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, बिल्लू इंदोरिया गैंग का था सक्रिय सदस्य, हत्या-लूट समेत 35 से अधिक मुकदमे थे दर्ज; अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में गाजीपुर निवासी वाहिद को गोली लगी, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल हुए, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: