चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मामन फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त, मदद के लिए रुके युवक और कार चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत; कासगंज निवासी प्रसनजीत उर्फ गौरव कार से जा रहे थे नोएडा, अचानक नीलगाय सामने आने पर अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई कार और वह हो गए घायल। इसी दौरान वहां से गुजर रहे खुर्जा निवासी फैजान ने हादसा देखकर अपना वाहन रोका और गौरव की मदद के लिए पहुंचे, दोनों क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कर रहे थे खड़ा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें मार दी टक्कर, जिससे दोनों की हो गई मौत, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार।

2.📰✍️ अनूपशहर में कार्तिक मेले की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश; इस दौरान अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं की ली जानकारी, श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने और गहरे पानी में नहीं जाने की प्रशासन ने की अपील, इस दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह सहित नगर पालिका, विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी साथ रहे मौजूद।


3.📰✍️ जिले के देहात क्षेत्र स्थित सभी थानों पर चला पुलिसकर्मियों की गणना और स्वच्छता अभियान, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में चलाया गया अभियान; इसके तहत देहात क्षेत्र के सभी सीओ ने अपने-अपने सर्किल के थानों में पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और उपलब्धता का लिया जायजा, इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर की थाना परिसरों, कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में साफ-सफाई।


4.📰✍️ डिबाई के उदयपुर कलां में कल्याण सिंह हत्याकांड में 3 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा और डंडे बरामद; 10 नवंबर को मृतक के भतीजे प्रमोद की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज अलग-अलग स्थान से आरोपियों की गिरफ्तारी की, गिरफ्तार आरोपियों में उदयपुर कलां निवासी बादाम सिंह, विष्णु, राहुल, सागर, प्रीती, सपना और रानी हैं शामिल, निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक फावड़ा व डंडे किए बरामद।

5.📰✍️ खुर्जा के गांव खबरा के ओलंपियन रोवर अरविंद सिंह को मिला अर्जुन अवार्ड 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया सम्मानित; अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक और एशियन गेम्स में रोइंग के जरिए देश का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई है पहचान, देश के प्रतिष्ठित खेल सम्मान तक पहुंचा मेहनत-मजदूरी से शुरू हुआ उनका सफर, उनकी उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर, वहीं उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में रहकर कर रहे हैं देश की सेवा।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में खुलेआम बिक रहा फास्ट फूड, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच पर उठे सवाल, लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़; शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में ठेलों पर सोयाबीन चाप, मोमोज, नूडल्स, बर्गर और पिज्जा की बिक्री जारी, इनमें इस्तेमाल होने वाले पनीर, मक्खन, चाप और मसालों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल नहीं लिए जाने के लग रहे आरोप। लोगों ने विक्रेताओं की जांच, खाद्य सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराने और मिलावट मिलने पर कार्रवाई की मांग की।

📰✍️ बुलंदशहर में बढ़ा वायु प्रदूषण, एक्यूआई 279 पर पहुंचा, खराब श्रेणी में दर्ज हुई हवा की गुणवत्ता; शुक्रवार सुबह जिलेभर में धुंध छाई रही, ठंडक बढ़ने के साथ हवा में धूल और धुएं के सूक्ष्म कण जमा होने से स्मॉग का असर दिखाई दिया। प्रदूषण के कारण सुबह टहलने वाले लोगों और सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आंखों में जलन और सांस लेने में भारीपन की बढ़ी शिकायतें।

📰✍️ दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने की सिकंदराबाद के कृषि मॉडल की सराहना, कर्नल देशवाल को पहचानकर कहा- ये वही हैं जो अपनी फसल का मूल्य स्वयं करते हैं तय; भारत मंडपम में आयोजित भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री ने कर्नल देशवाल को पहचानते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। सनशाइन वेजिटेबल्स के डायरेक्टर लालकृष्ण यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री को सिकंदराबाद की गाजर की खेती और कंपनी के कृषि उत्पादन एवं विपणन मॉडल की जानकारी होना क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए है सम्मान की बात।


📰✍️ अनूपशहर चीनी मिल का डीएम कुमार हर्ष ने किया निरीक्षण, गन्ना मूल्य भुगतान और पेराई व्यवस्था की ली जानकारी; मिल प्रबंधन ने बताया कि 4 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने के बाद 10 नवंबर तक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है तथा 72 घंटे के भीतर भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। डीएम ने किसानों को परेशानी न होने और मिल का संचालन सुचारु रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और मिल प्रबंधक निधि डोडवाल मौजूद रहे।

📰✍️कलक्ट्रेट में जन सुविधा केंद्र संचालकों को फॉर्म-6 भरने का प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन के दौरान होने वाली बहुप्रविष्टियों की समस्या और समाधान की दी गई जानकारी; मोबाइल पर रेफरेंस नंबर का संदेश नहीं मिलने पर दोबारा आवेदन करने से एक ही व्यक्ति के नाम की एक से अधिक प्रविष्टियां दर्ज होने की समस्या सामने आई। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह और एसडीएम सदर अंगद यादव ने संचालकों को एक व्यक्ति के लिए बार-बार फॉर्म-6 नहीं भरने के निर्देश दिए।


📰✍️कल 14 नवंबर को लक्ष्मी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर यतेंद्र शर्मा की माता जी स्वर्गीय लक्ष्मी शर्मा की 10वीं पुण्यतिथि; इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी शर्मा (पत्नी डॉ. शिव कुमार शर्मा) की स्मृति में गंगानगर स्थित लक्ष्मी अस्पताल में आयोजित होगा कार्यक्रम, सुबह 11 बजे हवन-पूजन तथा दोपहर 1:30 बजे होगी प्रसादी।

📰✍️ औरंगाबाद के गांव विसुंधरा में नलकूप की हौदी में डूबकर किसान की मौत, पानी पीने पहुंचे मुकेश कुमार का पैर फिसलने से हुआ हादसा; 40 वर्षीय किसान बीते सायं खेतों पर घूमने गए थे, प्यास लगने पर नलकूप की हौदी के पास पानी पीने पहुंचे तो पैर फिसलने से उसमें गिर गए और डूबकर मौत हो गई। ग्रामीण मोनू ने हौदी में शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

📰✍️ रविवार 15 नवंबर को वैश्य समाज सेवा समिति संस्थान मनाएगा दीपावली महोत्सव व महाराजा अग्रसेन जन्म शताब्दी समारोह; शहर के काला आम स्थित कलश होटल में शाम 7 बजे से होगा आयोजन, परम ग्रुप के सीएमडी राजीव परम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, इस दौरान स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम भी होगा आयोजित।
News Editor: Dharmendra Mittal
