चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ दीपावली के बाद शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा, आज पहले दिन नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ; जनपद में जोरो शोरों से चल रही है तैयारी, सूर्य को अर्घ्य देने के लिए वलीपुरा नहर, अनूपशहर और नरौरा गंगा घाटों पर प्रशासन द्वारा की जा रहीं हैं साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था। छठ पूजा का कार्यक्रम निम्न प्रकार हैं – 12 नवंबर को नहाय-खाय, 13 को खरना, 14 को डूबते सूर्य को अर्ध्य और 15 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ समापन।


2.📰✍️ ऑनलाइन शॉपिंग में लगा चूना, खुर्जा जंक्शन की नई बस्ती में टीवी के नाम पर पार्सल में निकला इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, ऑनलाइन कंपनी ने रिटर्न और रिफंड की शिकायत की निरस्त; पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने 3 नवंबर को 32 इंच का स्मार्ट टीवी बुक किया था, 5 नवंबर को डिलीवरी मिलने पर पार्सल खोला तो टीवी की जगह निकला इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा। कंपनी के पोर्टल पर शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर पीड़ित ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खुर्जा में शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग।

3.📰✍️ शहर में बंदरों के आतंक से दहशत में महिलाएं और बच्चे, घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे बंदर, नगर पालिका के बंदरों को पकड़ने के दावों के बावजूद नहीं मिल रही राहत; शहर की शांति निकेतन कॉलोनी, शिकारपुर बाइपास, आवास-विकास, जिला अस्पताल, हरि एन्क्लेव, सब्जी मंडी, शेख सराय, पुलिस लाइन और कचहरी समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में बंदरों के आतंक से परेशान है लोग, बंदरों के डर से छतों पर जाना हो गया है मुश्किल, बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से कतरा रहे हैं अभिभावक।

4.📰✍️ बुलंदशहर में बीकेडीए की 3 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई, उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम ने की कार्रवाई; इस दौरान डीएम रोड पर दुर्गापुरम कॉलोनी के पास जैन का 200 वर्ग मीटर, रमपुरा में जगदम्बा बुकसेलर का 120 वर्ग मीटर और भूड़-अलीगढ़ रोड पर आदर्श विहार कॉलोनी के बाहर संजय का 80 वर्ग मीटर निर्माण किया गया सील।


5.📰✍️ सलेमपुर में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल; मृतक धर्मेंद्र अपने दोस्त के साथ किसी काम से सलेमपुर आया था, रात में बाइक से घुंघराली बनवारीपुर लौटते समय रास्ते में थार ने बाइक में मार दी टक्कर, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहुंचाया गया अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत कर दिया घोषित,साथी की भी हालत गंभीर, पुलिस ने थार गाड़ी कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शिकारपुर-बुलंदशहर मार्ग पर बस की छत पर सवारियां बैठाकर ले जा रहा था चालक, पुलिस ने सभी को सुरक्षित नीचे उतारकर बस का किया चालान; यातायात नियमों के उल्लंघन पर एमवी एक्ट के तहत बस का किया गया चालान, साथ ही थाना शिकारपुर में चालक के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज।


📰✍️ औरंगाबाद बिजलीघर पर भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की दबंगई के खिलाफ भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना शुरू; शोषण और समस्याओं का समाधान न होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।


📰✍️ जहांगीराबाद के गांव विदीपुर में तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम पर दबंगई का गाना लगाकर युवक ने किया पोस्ट; वायरल वीडियो में युवक खुलेआम तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवक की पहचान और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटा रही है।

📰✍️ चोला क्षेत्र के गांव निठारी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; बंचावली गोशाला के पास अचेत अवस्था में मिला था मृतक शिवकुमार, भैया दूज पर पत्नी और दोनों बच्चों को ससुराल छोड़ने के लिए बस में बैठाकर आया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर शुरू की गई तलाश, तलाश के दौरान अचेत मिलने पर अस्पताल ले गए परिजन, जहां डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित, प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब का सेवन माना जा रहा है मौत का कारण।

📰✍️ कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों पर पहुंचे एसडीएम मनीष कुमार और सीओ शशांक श्रीवास्तव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; निरीक्षण में घाटों और मेला परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, यातायात, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समीक्षा की गई। नगर पालिका, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर भीड़ नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर 14 दिसंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, अब 24 नवंबर और 14 दिसंबर दोनों दिन मिलेगा अवकाश; शासन ने आज जारी किया आदेश, पहले 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस और कार्तिक पूर्णिमा तीनों का अवकाश एक ही दिन घोषित था। शासन के नए आदेश के अनुसार गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश अब सोमवार 14 दिसंबर 2026 को अलग से घोषित किया गया है।
News Editor: Dharmendra Mittal
