चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया भैया दूज का पर्व, बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर किया तिलक, की दीर्घायु की कामना; त्योहार के चलते रोडवेज बसों और निजी वाहनों में रही भारी भीड़, कई स्थानों पर जाम की बनी स्थिति, मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की लगी रही भीड़, इसी के साथ आज समाप्त हुआ पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व।


2.📰✍️ जेल में बंद एक और विचाराधीन बंदी की मौत, आज सुबह बैरक में अचानक बिगड़ी तबीयत, उपचार के तोड़ा दम; लूट व हत्या के मामले में वर्ष 2021 से जिला कारागार में बंद था सलेमपुर क्षेत्र के गांव मुकेरा निवासी समीरा उर्फ समीर, सुबह अचानक सीने में तेज दर्द, अत्यधिक पसीना और घबराहट की हुई शिकायत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई मौत, प्रारंभिक तौर पर दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है मौत का कारण।

3.📰✍️ शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने की हर्ष फायरिंग, पिस्तौल से गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; वीडियो में मौके पर मौजूद एक व्यक्ति युवक को फायरिंग करने से रोकने की सलाह देता भी आ रहा है नजर, वीडियो वायरल होने के बाद सिटी पुलिस ने शुरू की वीडियो की सत्यता की जांच, हालांकि वीडियो की अभी स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है पुष्टि।

4.📰✍️ जहांगीराबाद के मोहल्ला किला में नवविवाहिता को दो दिन से कमरे में बंद रखने का आरोप, पीड़िता ने छह माह के बच्चे को गोद में लेकर वायरल की वीडियो, मांगी मदद; पीड़िता इकरा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और उसे व बच्चे को दो दिनों से कमरे में बंद रखकर खाना-पानी तक नहीं देने का लगाया है आरोप, कहा करीब दो साल पहले समीर से हुई थी शादी, ससुराल वाले लगातार कर रहे हैं उत्पीड़न। दिल्ली से पहुंचे उसके पिता और भाई भी उसे घर ले जाने के लिए मिलने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें मिलने तक नहीं दिया।

5.📰✍️ जिला कांग्रेस कार्यालय पर मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनाई गई जयंती, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन और शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजाद का रहा है अतुलनीय योगदान, उन्होंने आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका, सचिन वशिष्ठ ने किया कार्यक्रम का संचालन। इस अवसर पर रवि वर्मा, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, मुकेश रजक, विष्णु शर्मा, सादिक सैफी, मनीष चतुर्वेदी, साहिल खान और लुकमान चौहान मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ चोला रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका; गांगरौल गांव के निकट सुबह मिले शव की पहचान कानपुर देहात के गांव अमोलीधकरण निवासी विवेक पाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फोन के जरिए परिजनों को दी सूचना।

📰✍️ सिकंदराबाद के गुलावठी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दिल्ली लौटते समय हुआ हादसा; एनएच-34 पर हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नफीस के रूप में हुई है, जो दिल्ली में वेल्डिंग की ठेकेदारी करता था और बुलंदशहर से दिल्ली लौट रहा था।


📰✍️ सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बुलंदशहर पुलिस ने मेरठ जोन में हासिल किया प्रथम स्थान, प्रदेश में पांचवीं रैंक; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अक्टूबर माह की रैंकिंग में यह उपलब्धि हासिल की एसएसपी ने समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
News Editor: Dharmendra Mittal
