10 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ पीतल के हुक्के के साथ दबंगई दिखाते पुलिसकर्मियों की रील सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी का एक्शन, अनूपशहर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर; वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप में प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम और उपनिरीक्षक केदारनाथ राय, आदेश कुमार, जब्बार खां व हर्ष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर, एसपी क्राइम को सौंपी गई है मामले की जांच, पुलिस का कहना मार्च 2026 की है वीडियो। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक गौरव त्यागी को अनूपशहर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक किया नियुक्त।

2.📰✍️ बुलंदशहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार जारी, मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में; प्रभावी कार्रवाई के बजाय नमूने भरने और छोटे कारखानों के निरीक्षण तक सीमित रहने के विभागीय अधिकारियों पर लग रहे हैं आरोप, सूत्रों के मुताबिक विभागीय लापरवाही के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ शासन को भेजी गई है रिपोर्ट।

3.📰✍️ डिबाई के उदयपुर कला गांव में खेत में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फरसा-कुल्हाड़ी और फावड़ों से हमले में एक ही परिवार के 10 लोग घायल, एक की मौत; 9 नवंबर को निजी खेत में चकरोड बनाने के दौरान मिट्टी दूसरे पक्ष के खेत में जाने को लेकर कल्याण सिंह और कल्लू पक्ष के बीच हुआ था विवाद, जिसमें कई लोग हुए थे घायल, उपचार के दौरान 60 वर्षीय कल्लू उर्फ कल्याण सिंह की हो गई है मौत। मामले में नामजद तहरीर के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

4.📰✍️ खुर्जा में महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल और अंगूठी ठगी, खाना देने जा रही महिला को रास्ते में रोककर तीन बदमाशों ने बनाया निशाना;  आरोपियों ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके कानों से सोने के कुंडल व हाथ से अंगूठी उतरवा ली, होश आने पर आभूषण गायब मिले तो पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी, घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है पुलिस।

5.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सिरोधन स्थित शिव मंदिर में दो दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी, मंदिर में सो रहे मुख्य पुजारी को कमरे में बाहर से बंद कर वारदात को दिया अंजाम; सोमवार देर रात की घटना, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जागने पर पुजारी को कमरे का बंद मिला दरवाजा, श्रद्धालु की मदद से बाहर निकलने पर चोरी का चला पता। दोनों दानपात्र करीब तीन साल से नहीं खोले गए थे, जिनमें करीब डेढ़ से दो लाख की धनराशि होने का अनुमान। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को किया है चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में प्रदूषण का कहर, AQI 300‌ पार पहुंचने पर निजी और सरकारी निर्माण कार्यों पर लगी रोक; एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, नगर पालिका और विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के साथ प्रमुख सड़कों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष मशीनों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।

📰✍️ शिकारपुर नगर पालिका की गौशाला में गोवर्धन पूजन, गौवंशों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का लिया संकल्प; कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी सहित राजेंद्र लोधी, गौतम सूर्यवंशी, वीरेंद्र कुमार गर्ग, रंजीत सैनी, सतेन्द्र उर्फ भोला, राजकुमार सैनी, कार्यालय कर्मचारी और गौशाला केयरटेकर रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर में राष्ट्र चेतना मिशन ने गोवर्धन पर्व पर कान्हा गौशाला में किया गौमाता का पूजन, 31 कुंटल हरा चारा, गुड़ और मिठाई खिलाकर लिया गौसेवा का संकल्प; अनूपशहर रोड स्थित गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर राष्ट्र की उन्नति एवं लोक कल्याण की कामना की गई। नई मंडी चौकी प्रभारी राहुल राजपूत रहे मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मयूर अग्रवाल, कपिल राणा, रामावतार लोधी, लोकेन्द्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️ औरंगाबाद के नागेश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धाभाव से मनाया गोवर्धन पर्व, पूजन और भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया अन्नकूट का प्रसाद; अजीजाबाद स्थित नव देवी चामुंडा मंदिर और घास मंडी के निकट शिव मंदिर में भी आयोजन हुआ। अन्नकूट, पूरी, कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित कराने में राजेन्द्र अग्रवाल, व्यापारी नेता मनोज गोयल, नितिन अग्रवाल, सुशील गुप्ता और दीपक अग्रवाल ने सहयोग किया।


देश विदेश

📰✍️ कन्नौज के इंदरगढ़ में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार चार दोस्तों को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर मौत, चौथा घायल; देर रात हुए हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी और टक्कर से चारों युवक 15 से 20 मीटर दूर जा गिरे। मृतकों की पहचान मनीष कुमार, वेद प्रकाश और विजय के रूप में हुई है, जबकि घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी; हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: