चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर में वरिष्ठ अधिकारियों के रडार पर लापरवाह कार्यशैली वाले महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े आधा दर्जन अफसर, शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजने की चल रही तैयारी; सूत्रों के मुताबिक सुधार ना होने पर इनके खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए भेजी जा सकती है रिपोर्ट, पूर्व में भी कुछ अधिकारियों के खिलाफ लिखे जा चुके हैं पत्र, लेकिन शासन द्वारा कोई कार्रवाई ना होने से उनके हौसले हैं बुलंद।

2.📰✍️ बुलंदशहर में मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में 61.22 और स्नातक वर्ग में 39 प्रतिशत मतदान; जिले के 22 केंद्रों पर बने 65 मतदेय स्थलों पर शाम चार बजे तक हुआ मतदान, व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 20 मजिस्ट्रेट रहे तैनात। डीएम, एसएसपी, एसडीएम, तहसीलदार और सीओ ने केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम ना होने से मायूस लौटे कई मतदाता।


3.📰✍️ जिले की जनता को आलू के चिप्स नहीं जहर खिला रहे मिलावटखोर, बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में मिले 100 किलो दुर्गंधयुक्त खराब चिप्स; सहायक आयुक्त के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की छापामारी, कार्रवाई के दौरान हजरतपुर स्थित डायमंड फूड इंडस्ट्री में मिले करीब 100 किलो दुर्गंधयुक्त खराब पोटैटो चिप्स, जिन्हें मौके पर कराया गया नष्ट। बुगरासी बाजार स्थित लक्ष्मी डेरी निर्माण इकाई से 28 किलोग्राम वेजिटेबल फैट किया गया सीज। अनूपशहर के आराध्य ट्रेडर्स से देसी घी और कुकिंग मीडियम के भी नमूने लेकर जांच को भेजे गए।


4.📰✍️भाकियू ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर उठाईं किसानों की मांगें, गन्ना मूल्य बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग; जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने आवारा पशुओं से निजात, फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, कथित वोट चोरी के मामलों और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग। प्रदर्शन के दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार ने किसानों से की वार्ता, मांगों पर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन, जिसके बाद उन्हें सौंपा गया ज्ञापन।


5.📰✍️ बुलंदशहर में व्यापारी राहत योजना-2026 से बकायेदारों को ब्याज में 100 प्रतिशत तक मिलेगी छूट, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित गोष्ठी में राज्य कर विभाग ने दी जानकारी; इस दौरान डिप्टी कमिश्नर बबलेश तिवारी, उपायुक्त प्रताप सिंह यादव सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 से पहले के बकायेदारों का मूल बकाया 10 लाख रुपये से कम होने पर ब्याज में 100% और 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक होने पर 90% मिलेगी छूट। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग, सौरभ गर्ग, हिमांशु अग्रवाल, पूरन चंद वर्मा, मनीष शर्मा, हरीश सिंघल और योगेश कुमार सहित व्यापारी रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अनूपशहर के बच्ची खेड़ा गांव में बंद मकान से जेवरात चोरी, तीन महीने से नोएडा में रह रहा था परिवार; गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-63 में कपड़े का काम करते हैं और करीब तीन महीने पहले परिवार सहित वहां चले गए थे। घर की अलमारी और डबल बेड के बॉक्स में रखे जेवरात चोरी कर लिए गए, जबकि मुख्य दरवाजे का ताला और जीने का दरवाजा बंद मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📰✍️ बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी चोरी का आरोपी तमंचे और 3,600 रुपये के साथ गिरफ्तार; स्वाट टीम और नगर पुलिस ने ग्राम दोहली जुलेपुरा निवासी घनश्याम सोनी के पुत्र सुरेश सोनी को पकड़ा, जो चोरी के तीन मुकदमों में वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और 3,600 रुपये नकद बरामद हुए। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

📰✍️ जहांगीराबाद में दीपावली तक जगमगाता रहेगा बाजार, व्यापारी सुरक्षा फोरम की मांग पर नगर पालिका ने दिया आश्वासन; नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने त्योहारों के मद्देनजर बाजार में उचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने और एकादशी पर लगाई गई लाइटें दीपावली तक जारी रखने के लिए अधिशासी अधिकारी ओम गिरी को सौंपा प्रार्थना पत्र, उन्होंने कहा कि रोशनी से बाजार की रौनक बढ़ेगी, जिसका व्यापारियों को लाभ मिलेगा, ईओ ने व्यवस्था बनाए रखने का दिया आश्वासन।


📰✍️ खुर्जा नगर में अगवाल फ्लाईओवर के निकट हाईवे पर मिला युवक का शव, परिजनों ने एक व्यक्ति पर साथ ले जाने का लगाया आरोप; पुलिस ने शव की शिनाख्त मोहल्ला ब्रज विहार निवासी चिराग पुत्र रामेश्वर के रूप में की। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति पर चिराग को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश विदेश

📰✍️बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान मकान में धमाका, सात की मौत; जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए जोरदार धमाके में पति-पत्नी और उनकी बेटी समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में पूरा मकान उड़ गया, करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे।

📰✍️ देर रात यूपी में 14 पीसीएस अफसर के तबादले 👇

News Editor: Dharmendra Mittal
