चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक, निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना नहीं होगा कोई स्थानांतरण; 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारंभिक मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक ली जाएंगी दावे-आपत्तियां, 28 दिसंबर तक उनका किया जाएगा निस्तारण, 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, तब तक निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अधीन रहेगी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती और फेरबदल।

2.📰✍️ बुलंदशहर में एमएलसी चुनाव के चलते कल 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में रहेगा अवकाश, नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय और जिले के सभी कॉलेज रहेंगे बंद; डीएम के निर्देश पर बीएसए वीरेन्द्र कुमार सिंह और डीआईओएस विनय कुमार ने जनपद के सभी बोर्डो के स्कूलों और सभी महाविद्यालयों में अवकाश का आदेश किया जारी, आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए गए हैं निर्देश।

3.📰✍️ बुलंदशहर में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 65 पोलिंग पार्टियां रवाना, 22 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 65 मतदेय स्थल; कल होने वाले मतदान के लिए नुमाइश ग्राउंड से पोलिंग पार्टियों को डीएम कुमार हर्ष ने किया रवाना, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को 7 जोनल तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात, स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील, इस दौरान एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह सहित अधिकारी रहे मौजूद।


4.📰✍️ बुलंदशहर में मौसम बदलते ही बढ़ा वायु प्रदूषण, आंखों में जलन और गले में खराश की बढ़ी समस्याएं, सुबह-शाम टहलना हुआ मुश्किल; वायु प्रदूषण के चलते आंखों में लगातार खुजली और जलन की बढ़ रही है समस्या, गला खराब और एलर्जी सहित त्वचा संबंधी बीमारियों के भी बढ़ रहे हैं मरीज, सरकारी दावों के बावजूद प्रदूषण पर नहीं दिख रहा प्रभावी नियंत्रण, जिसका जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा।

5.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसुरी में सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम; सुबह करीब 9:00 की घटना, घटना के वक्त रोज की तरह खेत में काम कर रहा था 42 वर्षीय किसान नरेंद्र, तभी सांप ने सर्पदंश से कर दिया घायल, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत कर दिया घोषित। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाग का रेस्क्यू कर उसे जंगल में दिया छोड़।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय सिलाई मशीन कार्यशाला, 100 छात्राओं को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित; उषा मशीन कंपनी और महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने किया शुभारंभ। छात्राओं को ऑटोमेटिक सिलाई एवं कढ़ाई मशीनों के उपयोग, चमड़े की सीट से विभिन्न वस्तुएं बनाने तथा सिलाई की तकनीकी जानकारी दी गई, डॉ. शिवांगी कौशिक ने किया कार्यशाला का संचालन।


📰✍️ जिला जज, डीएम और एसएसपी ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण, किशोरों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा; जिला जज संजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण कर बाल अपचारियों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।


📰✍️ बुलंदशहर में भगवान श्रीराम के राजतिलक और बधाई उत्सव के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का समापन, अखाड़ों और सामाजिक संस्थाओं सहित सहयोगियों को किया सम्मानित; श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन अयोध्या वापसी, भरत-मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता और प्रभारी दिनेश अग्रवाल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे तथा अखाड़ों, मेला समितियों, सामाजिक संस्थाओं, भजन गायकों और रामलीला मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया।


📰✍️ शिकारपुर में 12 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन, सीताराम मिलन, भरत-मिलाप और राम राज्याभिषेक की लीलाओं ने मोहा मन; नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित महोत्सव का 21 अक्टूबर को समापन हुआ, जिसमें मुख्य व्यास स्वामी फतेह कृष्ण महाराज के सानिध्य में कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने स्वामी जी सहित कलाकारों और सहयोगी टीमों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।


📰✍️ औरंगाबाद में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, ‘बेटियां क्यों पराई हैं’ की झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर; श्री नागेश्वर महादेव मंदिर मैदान में श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक का मंचन किया गया, संजीव शर्मा रहे मुख्य अतिथि। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश सिंघल, पुनीत सिंघल, नितिन सिंघल, हरेंद्र लोधी, संजय वर्मा, ध्रुव सिंघल, ललित शर्मा, चेतन कंसल और मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


📰✍️ खुर्जा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने दूसरे पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में डॉक्टरों से जानकारी ली, जिन्होंने मृतका के शरीर पर चोट नहीं होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, गांव में पूछताछ के दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने मारपीट की पुष्टि नहीं की, जबकि आरोपित पक्ष के लोग भी दो दिन पूर्व से अस्पताल में भर्ती बताए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
News Editor: Dharmendra Mittal
