चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ दुखद खबर, बुलंदशहर में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात पीसीएस भरत राम यादव का ब्रेन हेमरेज से निधन, लखनऊ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत; तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती, वहां उपचार के बाद लखनऊ पीजीआई किया गया था स्थानांतरित, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी हो गई मौत। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी 57 वर्षीय भरत राम यादव मूल रूप से फैजाबाद के थे निवासी, उनके निधन से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर, डीएम की मौजूदगी में रखी गई शोक सभा, एडीएम नीतीश कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल।


2.📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव विसुंधरा में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप; आज शाम डायल-112 के जरिए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट टीम, गांव निवासी सुमित और प्रियांशु के रूप में हुई है मृतकों की पहचान। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मामला, दोनों के शरीर पर नहीं मिले हैं कोई चोट के निशान, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्रवाई।

3.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र में ऑटो में मिले 65 किलो संदिग्ध पशु अवशेष मामले में फर्जी निकले कागजात, मीट फैक्ट्री का कथित फर्जी बिल दिखाकर पुलिस को किया गया गुमराह, तीन पर मुकदमा; 18 अक्टूबर को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मीट से भरा ऑटो पकड़कर पुलिस के किया था हवाले, ऑटो में मिले मीट के संबंध में अलीगढ़ की फ्रिगोरिफिको अलाना प्राइवेट लिमिटेड का बिल किया गया था पेश, जिसे जांच में पाया गया फर्जी। मामले में औरंगाबाद निवासी नदीम, स्याना निवासी चांद और खुर्जा निवासी फैजान के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, ऑटो सीज।

4.📰✍️ बुलंदशहर में एक बार फिर दो सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सीओ ट्रैफिक अनिल कुमार शाही को खुर्जा सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, खुर्जा में तैनात सीओ शोभित कुमार को बनाया गया सीओ यातायात, इस माह सीओ सर्किल में यह तीसरा बदलाव है।


5.📰✍️ खुर्जा में कार से टक्कर के बाद तीन लोगों से मारपीट और 2.30 लाख रुपये व दो मोबाइल लूटने का आरोप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; कालिंदी कुंज निवासी अतुल कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके भाई अखिलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और बेटे अंश गुप्ता फ्लोर मिल से आ रहे थे, तभी पहासू अड्डे के पास सामान लेने जाते समय स्विफ्ट कार ने उन्हें मार दी टक्कर, इसके बाद कार सवार आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर 2 लाख 30 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लिए लूट, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी, मामले में रिपोर्ट दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में 23 अक्टूबर को 17,686 मतदाता करेंगे मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में मतदान, डीएम कुमार हर्ष ने निकुंज हॉल में बैठक कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए; एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार जिले के 22 मतदान केंद्रों पर 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां 10,768 स्नातक और 6,918 शिक्षक मतदाता बैलेट पेपर से सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान करेंगे। निर्वाचन के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 260 मतदान कार्मिक और 28 रिजर्व कार्मिक तैनात किए गए हैं।


📰✍️ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन; कर्तव्य निर्वहन में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद। समारोह में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ प्रेमसुख दरिया, प्रखर पांडेय और अनिल कुमार शाही मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में 1.22 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी होशियार साथी समेत गिरफ्तार, चोला पुलिस, एसआईटी और साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई; चोला क्षेत्र के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी होशियार सिंह और रिंकू कुमार, आरोपियों द्वारा सनशाइन एंटरप्राइजेज नाम से फर्जी फर्म बनाकर तनु एंटरप्राइजेज को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की गई पासऑन, जिससे वर्ष 2025-26 में 1,21,85,878 रुपये की हुई राजस्व क्षति, मामले में पहले छह आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।

📰✍️ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने के बाद कल्पना वर्मा को बधाई देने वालों का लगा तांता; भाजपा नेत्री सुमन शर्मा और शिक्षक संजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा, महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी, संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी गति।


📰✍️ उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) की महिला विंग ने भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा का किया स्वागत; हेमा राठी की अध्यक्षता और कल्पना भटनागर के संचालन में आयोजित किया गया स्वागत समारोह, कल्पना वर्मा ने महिलाओं का आभार जताते हुए समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान। कार्यक्रम में अखिलेश, प्रीति सिंह, अल्पना शर्मा, इंदिरा आर्या, धर्मेंद्री, सुरक्षा, तारा, रचना, सुमन शर्मा और रश्मि अग्रवाल सहित महिलाएं मौजूद रहीं।


📰✍️ बुलंदशहर में मैक्स हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी शुरू, वृंदा हॉस्पिटल में हर महीने के तीसरे बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक; मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. अमरेश घई की मौजूदगी में ओपीडी का हुआ शुभारंभ। इससे क्षेत्र के लोगों को हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा।

📰✍️ गुलावठी क्षेत्र में बुलंदशहर-हापुड़ हाईवे पर कंटेनर की ट्रक में पीछे से टक्कर, चालक की मौके पर मौत; गांव सेगड़ा पीर के पास सुबह हुए हादसे में कंटेनर चालक अंकित राघव पुत्र मुकेश निवासी गांव सालाबाद नगला, बुलंदशहर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में सड़क दुर्घटनाओं के जिम्मेदारों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय सेवा योजना के रोड सेफ्टी क्लब के तहत छात्राओं ने लिया हिस्सा; प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि डॉ. अंशु बंसल ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने लापरवाही, तेज गति, नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी को दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बताया। निर्णायक मंडल में डॉ. अंशु बंसल और अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ. एकता पांडेय रहीं। विधि ने प्रथम, विदुषी ने द्वितीय और महक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना सक्सेना ने किया।

News Editor: Dharmendra Mittal
