चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ महानवमी पर योगी सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, यूपी में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित; शासन ने वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन कर किया ऐलान, सरकारी कार्यालय और शिक्षा संस्थानों में रहेगा अवकाश, इससे पहले 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश किया गया था घोषित।


2.📰✍️ जिसका पूरे साल बुलंदशहर की जनता को रहता है इंतजार, कल निकलेगी श्री सप्त भवानी मां की 26वीं विशाल शोभायात्रा, शाम 5 बजे राजराजेश्वर मंदिर से होगा शुभारंभ; शहर के शीतल गंज, चौक बाजार, अंसारी रोड, साठा रोड, रोडवेज और अंबर रोड से होकर गुजरेगी यात्रा। रात 10 बजे मामन चौकी पर होंगे मां के उग्र व मसानरूपी दर्शन। 18 अक्टूबर सुबह 6 बजे श्मशान घाट पर होंगे अलौकिक दर्शन, सुबह 9 बजे कृष्णा नगर में महाआरती, दोपहर 2 बजे रोडवेज स्थित दक्षिणेश्वरी मां के मंदिर पर महाआरती और शाम 4 बजे मामन चौकी पर होगी अखाड़े की समापन आरती।

3. 📰✍️बीती रात शहर में निकली पंच भवानी की शोभायात्रा को लोगों ने सराहा, अनुशासन और समय के साथ संपूर्ण हुई पंच भवानी की शोभायात्रा; कई जगह महाआरती का हुआ आयोजन, मां के स्वरूपों को देखने उमड़ी भक्तों की भीड़। आज नवरात्रि के छठे दिन शहर के देवीपुरा इलाके से नए एवं मनमोहक स्वरूप में क्षेत्र के भवन मंदिर से रण में कूदीं देवीपुरा की महारानी, देखने उमड़ी भक्तों की भीड़, इसी के साथ आज के दिन देवीपुर इलाके से कई अखाड़ों ने निकाली मां काली की शोभायात्राएं।

4.📰✍️ औरंगाबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ईश्वर चंद्रा का 74 वर्ष की उम्र में निधन, जिस एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया, उसी को देहदान; मूल रूप से अगौता के निमचाना गांव निवासी डॉ. चंद्रा लंबे समय से बीमार थे और मेरठ में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने वर्ष 1970 में मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद करीब 50 वर्ष पहले स्याना रोड पर अस्पताल खोला था। अपनी इच्छा के अनुसार उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए पार्थिव शरीर उसी मेडिकल कॉलेज को दान करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली थी।


5.📰✍️ नरौरा क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, तीन घायल; आज दोपहर रतनपुर खेड़िया गांव के पास हादसे में कासगंज निवासी आठ लोग हो गए घायल, बेलोन भवानी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था परिवार, कर में आठ लोग थे सवार, हादसे में रामदीन (50), उनके बेटे लोकेन्द्र (26), एक साल की पोती प्रगति, बड़ी बहू बबिता (36) और कार चालक शिवशेखर मिश्रा (55) की हो गई मौत, तीन घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के दावे सवालों के घेरे में, डिबाई, स्याना, शिकारपुर और सिकंदराबाद में सबसे अधिक शिकायतें; जनपद में अवैध खनन की गतिविधियों पर रोक लगाने के दावों के बावजूद जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। वाहनों को पकड़कर जुर्माना लगाने और राशि जमा होने के बावजूद कई दिन बाद छोड़ने की बात भी सामने आई है, ऐसे में कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लगने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

📰✍️ गुलावठी में सैदपुर रोड पर रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, बिजली मिस्त्री फिरोज की मौत से सनसनी; शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मेहरबानपुरा कॉलोनी निवासी हशमत अली के पुत्र फिरोज के रूप में की। फिरोज बिजली मिस्त्री था और अपनी मां के साथ रहता था, उसके पिता शिक्षक थे, जिनका कुछ दिन पहले निधन हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


📰✍️ रैनेसा स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, विद्यार्थियों ने राम भजन और मां काली की प्रस्तुति से मोहा मन; विद्यार्थियों ने नौ देवियों के मंत्रों, ‘मुझ में राम, तुझ में राम’ भजन और ‘या देवी सर्वभूतेषु’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मां काली के दिव्य स्वरूप की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, वरुण कौशिक व प्रधानाचार्य अशोक माथुर आदि रहे मौजूद।


📰✍️ बुलंदशहर में रामलीला के दशरथ-कैकई संवाद से निषाद राज मिलन तक की लीला का मंचन, आज होगी केवट लीला; श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में रामलीला मैदान में हुए मंचन में राम वनवास, राजा दशरथ के विलाप और निषाद राज मिलन के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कमेटी के अनुसार आज रात्रि भगवान राम को गंगा पार कराने के प्रसंग पर आधारित केवट लीला का मंचन होगा। इस दौरान अध्यक्ष नीरज जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 के तहत अंतर्विभागीय गोष्ठी, महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर; महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अधिकारों के प्रति जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। गोष्ठी में न्यायिक विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में निष्पक्ष पत्रकारिता और एकजुटता पर जोर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सुरक्षा व सम्मान की मांग; प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ के निर्देश पर बुधवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद और तहसीलों के पत्रकारों ने पत्रकारिता की समस्याओं व चुनौतियों पर चर्चा की, बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद।


📰✍️ शिकारपुर में श्रीराम वन गमन और निषाद राज मिलन की लीला का मंचन, वनवास के प्रसंगों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन; श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रभु श्रीराम, श्री हनुमान एवं श्रीराम की आरती हुई। रसराज स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा की पार्टी के कलाकारों ने माता सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के राज-पाट त्यागकर वन जाने की लीला का सजीव मंचन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

📰✍️ जौलीगढ़ में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित; पब्लिक इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. भीष्म सिंह ने किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी जरूरी बताया, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। डॉ. भीष्म सिंह और प्रियंका शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


📰✍️ बुलंदशहर के मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली, ‘प्रकृति के रंगों से विकसित भारत के संग’ रही थीम; रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दर्शाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा कौशिक ने बताया कि छात्राओं ने रंगों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत किया।

देश विदेश

📰✍️ मेरठ में चर्चित सांप कांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा, अदालत ने माना ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला; अभियोजन पक्ष के अनुसार रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित कश्यप की हत्या की साजिश रची थी और मौत को सर्पदंश दिखाने के लिए शव पर सांप छोड़ने की योजना बनाई थी। दोनों को दोषी करार दिए जाने के बाद सरकारी वकील ने फांसी की सजा की मांग की थी। सजा सुनाए जाने से पहले दोनों दोषियों ने अदालत में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

News Editor: Dharmendra Mittal
