15 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर सहित यूपी के कई शहरों में मौसम ने अचानक ली करवट, काले बादलों और मूसलाधार बारिश से दिन में छाया अंधेरा; सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद करीब 11 बजे आसमान में छा गए घने काले बादल, तेज ठंडी हवाओं और बारिश से गिरकर 21 डिग्री तक पहुंच गया न्यूनतम तापमान। नवरात्रि में शहर में निकल रहीं शोभायात्राओं पर भी असर डाल सकती है बारिश, आयोजकों की बढ़ी चिंता।

2.📰✍️ बेरहम बाप ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की गला दबाकर की हत्या, पहासू के पठान टोला नई बस्ती का मामला; मिली जानकारी के अनुसार शराब का आदी है आरोपी पिता इमरान, घटना के समय घर में मौजूद नहीं थी मां, मासूम अदनान की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, पड़ोसियों ने आरोपी पर आए दिन ऐसी हरकतें करने का लगाया है आरोप,‌ सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची पुलिस, आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू।

3.📰✍️ जनपद में नकली क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, बीबीनगर क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव कुचेसर किला में एक किराए के मकान में चल रही थी फैक्ट्री, डेढ़ लाख कीमत का माल किया गया नष्ट; खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर किया भंडाफोड़, फैक्ट्री से 600 किलो नकली क्रीम बरामद कर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कराई नष्ट, हापुड़ निवासी आरोपी राहुल कुमार पिछले काफी समय से मिलावटखोरी के अवैध कारोबार से लोगों की जान के साथ कर रहा था खिलवाड़। मौके से 35 टीन सोयाबीन ऑयल, 14 टीन रिफाइंड ऑयल, 30 किलो दही और 30 किलो फ्रेश क्रीम भी मिली, जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

4.📰✍️ सिटी क्षेत्र के कृष्णा होटल के पास जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख रुपये नकद और 15 मोबाइल बरामद; सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 2,16,920 रुपये, 15 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते किए बरामद, गिरफ्तार आरोपियों में बुलंदशहर के ही रहने वाले हैं 12 जुआरी, जबकि एक गौतमबुद्धनगर का है निवासी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्यवाही।

5.📰✍️ जहांगीराबाद में अनुशासन पर टोकने से नाराज छात्र ने साथियों के साथ शिक्षक को पीटा, हालत बिगड़ने पर बुलंदशहर रेफर; सत्यदेव कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट के शिक्षक अनुज कुमार ने कक्षा में अनुशासनहीनता पर बीसीए के एक छात्र को मार दिया था थप्पड़, आरोप है कि इसी से नाराज छात्र ने अनूपशहर बस स्टैंड के पास साथियों के साथ शिक्षक की पिटाई कर उसे कर दिया घायल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के शास्त्री नगर में काली शोभायात्रा के तेज डीजे से दुकान में गिरा सामान, महिला दुकानदार की शिकायत; एनपीएस स्कूल रोड पर बुधवार रात करीब 8:35 बजे शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज और कंपन से दुकान में रखा सामान नीचे गिर गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला दुकानदार के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस ने डीजे बंद करा दिया, लेकिन वह अब हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रही हैं।

📰✍️ सीएम युवा योजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, तीन बैंकों को दो दिन का अल्टीमेटम; जिलाधिकारी ने केनरा बैंक, इंडियन बैंक और एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति के दिए हैं निर्देश। एचडीएफसी बैंक ने 97 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष केवल नौ आवेदनों पर ऋण वितरण की कार्रवाई की, जिस पर डीएम ने सीडीओ को शाखावार समीक्षा के निर्देश दिए। जनपद के 1600 के लक्ष्य के सापेक्ष 501 लाभार्थियों को ऋण मिला।

📰✍️ बुलंदशहर में 12 प्रमुख मार्गों के निर्माण की बाधाएं दूर करने के डीएम ने दिए निर्देश, पोल शिफ्टिंग और पेड़ों के पातन में देरी से अटके काम; जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की, विद्युत पोलों की शिफ्टिंग और पेड़ों के पातन में देरी से 12 मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण प्रभावित मिला। अगली बैठक से पहले कार्रवाई पूरी करने तथा पोल शिफ्टिंग के लिए स्टोर से जरूरी सामान उपलब्ध कराकर काम तेज करने के निर्देश दिए।

📰✍️ रेनेसां स्कूल में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक; मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत कोतवाली नगर की टीम ने महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताकर जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए प्रेरित किया।


देश विदेश

📰✍️सस्पेंस हुआ खत्म, पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने किया चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी का ऐलान; ‘जन नीति भारत’ के नाम से बनाई नई पार्टी, उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव में उतरेगी पार्टी,‌ दिव्या मित्तल ने कहा  राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाना है पार्टी का उद्देश्य।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: