चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️अहार क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय युवक की मौत, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, मगरमच्छ के हमले की आशंका; आज दोपहर करीब 1 बजे अवंतिका देवी गंगा घाट पर परिवार के साथ स्नान करने आया था जहांगीराबाद निवासी अनुज, परिजनों के बाहर निकलने के बाद वह एक और डुबकी लगाने गंगा में उतरा, तभी जलीय जीव ने हमला कर उसे पानी में लिया खींच, करीब आधे घंटे बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में बैरिकेडिंग में फंसा मिला वह, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की होगी पुष्टि।

2.📰✍️ भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने राजू लोधी; प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद प्रदेश में जिलाध्यक्षों की सूची हुई जारी, जिसमें बुलंदशहर जिले के लिए औरंगाबाद निवासी राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष किया गया है नियुक्त।


3.📰✍️ मिर्जापुर-शिकारपुर रोड स्थित जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान में खाद्य विभाग की छापेमारी, 216 लीटर संदिग्ध एडिबल फैट और कुकिंग मीडियम सीज; इस दौरान टीम ने संदिग्ध स्टॉक जब्त कर जांच के लिए भरे कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के तीन नमूने, वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से एडिबल फैट तैयार किए जाने के मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की होगी कार्रवाई।

4.📰✍️ स्याना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने महिला से आठ हजार रुपये और सोने के कुंडल ठगे; बेटी के गांव चितसौना जाने के लिए हापुड़ अड्डे पर खड़ी थीं धनियावली निवासी राकेश की पत्नी नरेंद्र, तभी बाइक सवार दो युवकों ने गांव छोड़ने का झांसा देकर बैठा लिया। ट्रैक्टर एजेंसी के पास ऑटो से जाने को कहकर बाइक लेकर चले गए युवक, बाद में महिला का थैला मिला गायब, जिसमें थे आठ हजार रुपये और सोने के कुंडल, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर।

5.📰✍️ बुलंदशहर में 22 स्वच्छ मित्रों को मिला स्वच्छता गौरव सम्मान, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने संस्कृति सप्ताह के अंतिम दिन स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर स्वच्छ मित्रों को किया सम्मानित; भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा और नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. अश्विनी कुमार रहे मुख्य अतिथि, चन्द्र भूषण मित्तल ने किया कार्यक्रम का संचालन। इस दौरान शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, राजेश गुप्ता, गोपाल बंसल और आकाश गर्ग सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने की अपील; जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि युवा, नए, छूटे हुए, महिला, दिव्यांग और बेघर मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान, पात्र नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं, voters.eci.gov.in पोर्टल और ECINET ऐप से किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन।

📰✍️ वृद्धाश्रम पहुंचकर एसएसपी ने महिलाओं को बांटे फल, मिठाई और साड़ियां; मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास में महिलाओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उन्हें सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ नगर अनिल शाही रहे मौजूद।


📰✍️ मिशन शक्ति के तहत छात्राएं बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक; प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाकर विद्यालय संचालन, अनुशासन और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित कर उन्हें जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करना है।


📰✍️ मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता की जानकारी; परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सही उपयोग, समय पर बदलने और इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां और झिझक दूर करते हुए इसे सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया बताया तथा स्वास्थ्य समस्याओं पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।


📰✍️ अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी में विद्यार्थियों को यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति किया जागरूक; एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान यातायात पुलिस के टीएसआई अनिल कुमार ने हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात नियमों और सुरक्षित आवागमन की जानकारी दी। प्रधानाचार्य मेजर लखन कुमार शर्मा ने नियमों का पालन जागरूक नागरिक की पहचान बताया।


📰✍️ औरंगाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन; नगराध्यक्ष मुकेश लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंडीबकापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने निजी कर्मचारियों पर अवैध वसूली, अजीजाबाद रोड पर फाल्ट से तार टूटकर गिरने, रात में बिजलीघर पर कर्मचारियों के न रहने और मनमाने तरीके से लोड व बिल बढ़ाने के आरोप लगाए तथा सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


📰✍️व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सीओ सिटी अनिल कुमार शाही का किया स्वागत; संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त, सहित सुभाष अग्रवाल, रविंद्र गोयल, सर्वेश गुप्ता, गुलजार अहमद व युगल गोस्वामी आदि रहे मौजूद।
देश विदेश

📰✍️ मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा; अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के दोषी उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड के साथ 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सौरभ के परिजनों ने दोनों को फांसी देने की मांग की थी। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के दौरान न्यायाधीश ने दोनों से उनकी बात पूछी, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

News Editor: Dharmendra Mittal
