चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ डीएम के निर्देश पर जिले के 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, डिबाई का राम जानकी हॉस्पिटल सील, छह अस्पतालों को नोटिस; स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने किया निरीक्षण, इस दौरान जांचीं गई चिकित्सकों-स्टाफ की उपस्थिति, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण नियंत्रण व अग्निशमन प्रमाणपत्र आदि व्यवस्थाएं, अनियमितता मिलने पर डिबाई स्थित राम जानकी हॉस्पिटल को किया गया सील, जबकि डिबाई, शिकारपुर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर नगर के एक-एक और अनूपशहर के दो अस्पतालों को जारी किए गए नोटिस, 13 अस्पतालों की संतोषजनक मिलीं व्यवस्थाएं, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी।


2.📰✍️ क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम अहमदगढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा पर गिरी गाज, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लापरवाही पर किया लाइन हाजिर; उनके स्थान पर छतारी प्रभारी नरेन्द्र सिंह को मिली अहमदगढ़ थाने की कमान, वहीं शिकारपुर में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार को छतारी थाने का बनाया गया है थानाध्यक्ष।


3.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के बिलसुरी में दर्दनाक हादसा, बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे बुजुर्ग पिता को अर्टिगा गाड़ी ने रौंदा, मौत; इकलौते बेटे प्रशांत की हार्ट अटैक से मौत के बाद अंत्येष्टि से अस्थियां लेकर लौट रहे थे बिलसुरी निवासी अशोक चौधरी, रास्ते में फ्लाईओवर के पास अज्ञात अर्टिगा कार ने मार दी टक्कर, जिससे उनकी मौके पर हो गई मौत, महज 48 घंटे में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

4.📰✍️मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 50-60 पर मुकदमा, कालाआम चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह की तहरीर पर सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज; 28 सितंबर को जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गेट पर चढ़ने का प्रयास, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और बीच सड़क मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास करने का है आरोप, पुलिस के अनुसार इस दौरान धक्का मुक्की में पांच पुलिसकर्मी भी हुए घायल। वहीं, दूसरी तरफ जियाउर्रहमान ने पुलिस के आरोपों को बताया निराधार, कहा एक दिन पहले उन्होंने शहर कोतवाल पर भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप, की थी उनकी संपत्ति की जांच की मांग, जिसकी वजह से उनके खिलाफ की गई है यह कार्रवाई।

5.📰✍️ शराब के नशे में स्कूल के अंदर हंगामा करने वाला शिक्षक कपिल देव सिंह निलंबित, ऊंचागांव के महुआखेड़ा स्थित स्कूल में उसने छात्रों से की थी मारपीट और अशोभनीय हरकत; उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआखेड़ा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है कपिल देव सिंह, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी ऊंचागांव से कराई जांच, जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए शिक्षक को छात्रहित में तत्काल प्रभाव से कर दिया गया निलंबित, मामले में नरसेना थाने में भी दर्ज है रिपोर्ट।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद में मिशन शक्ति केंद्र का एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया लोकार्पण, महिलाओं-बालिकाओं को मिलेगी सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता; थाना परिसर में जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के बाद केंद्र को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से किया गया है विकसित। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने मिशन शक्ति केंद्र की पुलिसकर्मियों को परोसा खाना। इस दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी अपराध नरेश कुमार, सीओ सिकंदराबाद प्रखर पाण्डेय रहे मौजूद।


📰✍️ खुर्जा देहात में फर्जी फोन-पे एप से पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार; पुलिस ने ग्राम बहोरावास के पास राजू चौहान, करन, योगेश तोमर और सन्नी राघव को किया गिरफ्तार, फर्जी फोन-पे लोगो वाली एप से दुकानदार का क्यूआर कोड स्कैन कर सफल पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते थे आरोपी, हाल ही में कई घटनाओं को दे चुके थे अंजाम, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार समेत 1 बैट्री, 5 सप्लीमेंट डिब्बे, 3 जींस, 3 शर्ट, 2800 रुपये बरामद कर चारों को भेजा जेल।

📰✍️ खुर्जा में एनएच-34 किनारे ससुराल आए युवक स्वालीन की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव; ग्राम रोहिन्दा निवासी स्वालीन पुत्र शरीफ शाम अपनी ससुराल ग्राम मीरपुर आया था और पत्नी से पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बीच एनएच-34 के बराबर खाली खेत में उसका शव मिला, परिजनों ने विवाद के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया; पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से जांच शुरू कर दी।

📰✍️भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा, 25 वर्ष की जनसेवा पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण; नुमाइश स्थित निकुंज हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की यात्रा बताया, जबकि सुरेश राणा, सुरेंद्र दिलेर और जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सरकार की योजनाओं व विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया; सेवा ज्योति प्रज्वलन के बाद निकुंज हाल से काला आम चौराहा, अंसारी रोड और रोडवेज बस अड्डे होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज तक मशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हरीश ठाकुर, अंतुल तेवतिया, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, संजय शर्मा, मीनाक्षी सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, सुखविंदर सोम और दीपक ऋषि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


📰✍️ नहर स्थित आश्रम में सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाया; गुरु कार्शनीय आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन मथुरा से आए भागवत भूषण स्वामी विश्व चैतन्य महाराज ने सुदामा की गरीबी, पत्नी के आग्रह पर द्वारका पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मित्र का प्रेम-सम्मान से स्वागत करने का प्रसंग सुनाया; कथा में बलदेव बाधवा, गोपाल गौतम, अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल, दिनेश शर्मा, रामेश्वर माहेश्वरी, रेखा सुर्जन, लता माहेश्वरी, नीलम शर्मा और अतुल मित्तल समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर के परिषदीय विद्यालयों में सजे महापुरुषों के रूप, जीशान प्रथम और शगुन व अरु यादव द्वितीय स्थान पर रहे; बेसिक शिक्षा विभाग और साँझे सपनों की उड़ान फाउंडेशन की ‘आदर्श महान व्यक्ति प्रतिरूप प्रतियोगिता’ में छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अम्बेडकर व रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में संवाद व भाषण प्रस्तुत किए, पीएम श्री विद्यालय चिड़ावाक के जीशान ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरगढ़ी की शगुन और उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोवास की अरु यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया; बीएसए वीरेन्द्र कुमार सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम का संयोजन जोगेन्द्र पाल सिंह और संचालन दीप्ति सिंह ने किया।


📰✍️ डिबाई में मुकेश हत्याकांड का खुलासा, पत्नी पूनम ने प्रेमी कविंद्र और साथी चेतन संग रची थी हत्या की साजिश; 15 सितंबर को मुकेश की हत्या के बाद शव सड़क किनारे कीचड़ में फेंककर हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था, परिजनों के शक पर जांच में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से साजिश सामने आई। पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम, उसके प्रेमी कविंद्र और साथी चेतन को गिरफ्तार कर लिया।
News Editor: Dharmendra Mittal
