6 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ साइबर क्राइम थाना बुलंदशहर ने सोशल मीडिया पर शुरू किया जागरूकता अभियान, फेसबुक, इंस्टाग्राम और X पर बनाए आधिकारिक अकाउंट; जनता को साइबर अपराध से बचाव, ठगी से सुरक्षा और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बनाए गए हैं यह अकाउंट, पुलिस ने लोगों से अकाउंट फॉलो कर साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने और जागरूकता फैलाने की अपील की है। नीचे दिए गए फोटो पर तीनों अकाउंट के नाम दिए गए हैं।

1.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे ‘हनुमान अंश’ फिल्म के कलाकार अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और भजन गायिका अनन्या सिंह, डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ रोड शो, भीषण गर्मी और रोड शो में प्रमुख मार्ग शामिल नहीं होने से फीका रहा उत्साह; सिकंदराबाद टोल पर स्वागत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय तक निकाला गया रोड शो, इसके बाद कार्यालय पर फिल्म के कलाकारों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभा रहे अभिनेता शोभिनव ने कहा इस फिल्म के माध्यम से भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति का संदेश लोगों तक पहुंचाने का किया गया है प्रयास, शाम में निकुंज हाल में भजन संध्या का हुआ आयोजन।

2.📰✍️ शहर में कालाआम से जिला अस्पताल तक बन रही पटरी की डीएम ने परखी गुणवत्ता, बारिश में धंसने और जलभराव रोकने के दिए निर्देश; जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और ईओ डॉ. अश्विनी कुमार के साथ किया निरीक्षण, लोक निर्माण विभाग को इस्तेमाल हो रही सीमेंट ब्रिक्स की लैब जांच कराने के दिए निर्देश। साथ ही ईओ को नियमित निगरानी, पटरी पर कब्जा रोकने, साफ-सफाई, अनावश्यक बोर्ड हटवाने और आमजन के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश।

3.📰✍️ डिबाई में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर कीचड़ में मुंह दबाकर की थी हत्या; 15 सितंबर को ग्राम उदयपुर के पास मिला था सतोहा निवासी मुकेश का शव, पुलिस जांच में पत्नी पूनम समेत तीन लोगों के हत्या में शामिल होने की बात आई सामने, मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर पर थाना डिबाई में दर्ज हुआ मुकदमा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूनम ने कबूल किया गुनाह, का उसके प्रेमी ने पहले मुकेश को पिलाई शराब, फिर अपने दोस्त की मदद से जंगल में ले जाकर कीचड़ में मुंह दबाकर कर दी उसकी हत्या, प्रेमी और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है पुलिस।

4.📰✍️ राजकीय जिला पुस्तकालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने अध्ययन हॉल से लेकर इंटरनेट और फर्नीचर तक सुधार के दिए निर्देश; औचक निरीक्षण में डीएम को अध्ययन करते मिले 65 छात्र-छात्राएं, पुस्तकालय अध्यक्ष शिखा आनंद ने प्रतिदिन करीब 100 विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आने की दी जानकारी। डीएम ने क्षतिग्रस्त फर्नीचर व अलमारियों की नीलामी कर नया फर्नीचर, अध्ययन हॉल में फॉल्स सीलिंग, प्रत्येक टेबल पर चार्जिंग बोर्ड, अतिरिक्त कंप्यूटर कक्ष, तेज इंटरनेट, जरूरत के अनुसार एसी, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक पुस्तकालय संचालन के दिए निर्देश।

5.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास बिना लाइसेंस चल रहा होटल पैराडाइज सील, जांच में आगंतुकों की एंट्री का रिकॉर्ड भी नहीं मिला; बीते कल देह व्यापार की सूचना पर होटल पर मारा गया था छापा, बिना रजिस्टर एंट्री के कमरों में मिले थे युवक-युवतियां। मामले में एसडीएम सतेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार संदीप और कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने की होटल के दस्तावेजों की जांच, लाइसेंस संबंधी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका संचालक, इसके बाद प्रशासन ने सील कर दिया होटल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ 8 से 14 अक्टूबर तक संस्कृति सप्ताह मनाएगा भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ, सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों की रहेगी श्रृंखला; अध्यक्ष नमन गर्ग की अध्यक्षता और सचिव नितिन सचदेवा के संचालन में हुई मीटिंग में लिया गया निर्णय, संस्कृत सप्ताह के तहत बच्चों की कार्यशाला व गुरु वंदन, कुष्ठ आश्रम व वृद्धाश्रम में राशन वितरण, गौसेवा, तुलसी वितरण, वानर सेवा और स्वच्छ मित्रों का सम्मान आदि कार्यक्रमों का होगा आयोजन, बैठक में दीपावली पर डांडिया रास आयोजित करने पर भी बनी सहमति, इस दौरान सभी सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर में बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, इस सीजन अवैध संचालन पर कार्रवाई के निर्देश; नवनियुक्त रीजनल ऑफिसर क्षितीश पटेल ने ईंट भट्ठा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष संजय गोयल से शिष्टाचार वार्ता में स्पष्ट किया कि बिना एनओसी वाले भट्ठों पर विभागीय टीम कार्रवाई करेगी। अंकित मिश्रा और जेई रवि रंजन ने भी केवल एनओसी वाले भट्ठों के संचालन की बात कही, जबकि 2012 से पहले स्थापित भट्ठों के संचालकों द्वारा स्थापना का प्रमाण प्रस्तुत करने पर एनओसी बनवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

📰✍️ डिबाई, शिकारपुर और सियाना क्षेत्रों में रात के अंधेरे में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का आरोप, कथित अवैध खनन से राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल; स्थानीय लोगों के अनुसार रात होते ही विभिन्न मार्गों पर तेज रफ्तार में मिट्टी से भरे वाहन गुजरते हैं और खनन से जुड़े लोग गतिविधियों व लोकेशन पर नजर रखते हैं। लोगों ने रात्रिकालीन वाहनों की आवाजाही और गतिविधियों की जांच कर कथित अवैध खनन की स्थिति स्पष्ट करने तथा संबंधित विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

📰✍️ शिकारपुर में 10 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला महोत्सव, रामलीला मैदान में शाम को होगा नारद मोह से रावण वध तक मंचन; नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में होने वाले आयोजन की सफलता के लिए पालिकाध्यक्ष राजबाला देवी ने किले वाली मां चामुंडा मैया मंदिर में प्रथम आमंत्रण कार्ड अर्पित कर पूजा-अर्चना की और मुख्य बाजार में व्यापारियों, नागरिकों व श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र वितरित किया। राष्ट्रपति से पुरस्कृत रामलीला मर्मज्ञ स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा की पार्टी द्वारा नारद मोह से रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक तक की लीलाओं का सजीव मंचन किया जाएगा।

📰✍️ रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुनाई मार्मिक कथा; नहर स्थित आश्रम में  स्वामी विश्व चैतन्य महाराज ने सुनाई कथा, महाराज ने कहा कि जिसे गोविंद की लगन लग जाती है, उसे संसार में हर जगह भगवान की भक्ति दिखाई देती है। कथा में बलदेव बाधवा, राम किशोर शर्मा, गोपाल गौतम, विनोद माहेश्वरी, रामेश्वर माहेश्वरी, दिनेश शर्मा, राजकुमारी जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


देश विदेश

📰✍️ मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो हाईवे से 20 फीट नीचे गिरी, कारोबारी समेत चार की मौत; हादसे में कारोबारी आदेश गोयल, उनकी बहन निशा, राखी और निशा की 14 वर्षीय बेटी श्रद्धा की मौत हुई, जबकि आदेश की मां कुसुम देवी, पत्नी रूबी और राखी की बेटी वैष्णवी गंभीर घायल हैं। सभी हरिद्वार में मौसा का 75वां जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: