चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर समेत एनसीआर के 8 जिलों में कल से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और CNG, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम; वाहनों को वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) होने पर ही पेट्रोल पंपों से मिलेगा ईंधन, प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर लागू होगी व्यवस्था, प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंप मालिकों को पहले ही दे दिए गए हैं निर्देश।

2.📰✍️ बुलंदशहर में आरटीओ और विकास प्राधिकरण के खिलाफ भाकियू टिकैत का धरना, लाइसेंस के नाम पर 8 से 10 हजार रुपये वसूली का आरोप; जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने दोनों कार्यालयों के बाहर किया प्रदर्शन, आरोप लगाते हुए कहा आरटीओ कार्यालय में रुपये नहीं देने पर निरस्त कर दिए जाते हैं लाइसेंस आवेदन। वहीं, खुर्जा क्षेत्र में अधिग्रहित जमीन में 10 प्रतिशत भूमि वापस देने के आश्वासन का पालन न होने और किसानों को परेशान करने का भी लगाया आरोप, यूनियन ने अधिकारियों से की जांच कर कार्रवाई की मांग।

3.📰📰✍️ भाजपा जिला कार्यालय में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, मंडल और बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपीं; पर जिला प्रभारी सुरेश राणा और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश चंद गोयल की मौजूदगी तथा जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन, इस दौरान 5 अक्टूबर के नामांकन और 23 अक्टूबर के मतदान को लेकर तैयारियों पर हुई चर्चा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, लक्ष्मीराज सिंह, दीपक ऋषि, दीपक दुल्हेरा, अभिनव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।


4.📰✍️ बुलंदशहर सीएमओ कार्यालय की अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग, जनपद निवासी चन्द्र भूषण मित्तल ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; पत्र में आरटीआई के जवाब नहीं देने और आईजीआरएस शिकायत के कथित फर्जी निस्तारण का लगाया है आरोप, स्टेशनरी व साज-सज्जा सामग्री की खरीद, बिल भुगतान और अभिलेखों की जांच की मांग की गई। साथ ही अनुबंध व मानदेय पर संचालित वाहनों के दो वर्ष के विवरण, रेडक्रास सोसायटी की तीन वर्ष की गतिविधियों, विभागीय विज्ञापनों तथा निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पिछले एक वर्ष में हुई कार्रवाई के सत्यापन और अलग टीम गठित कर जांच कराने का अनुरोध किया गया।

5.📰✍️ बुलंदशहर के स्कूलों में आयोजित हुई ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा; सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 से 28 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के विकास, डिजिटल इंडिया, इसरो, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत पर बनाए चित्र। डीएम कुमार हर्ष और सीडीओ निशा ग्रेवाल के निर्देशन में हुआ आयोजन, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर को तहसील स्तर और 2 अक्टूबर को जिला स्तर पर होगा मूल्यांकन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनरों का प्रदर्शन, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन; राजे बाबू पार्क से कलेक्ट्रेट पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों पेंशनर, 80 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग भी प्रदर्शन में रहे शामिल, कूल्हे का ऑपरेशन होने के बावजूद पहुंचे धर्मपाल सिंह।


📰✍️ बीबीनगर के लुधपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरपाल की मौत, भतीजे ने हत्या की आशंका जताई; अमरपाल रात में खाना खाकर सोए थे और सुबह उनका शव चारपाई पर मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

📰✍️ डिबाई के इंदौर खेड़ा जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप; दौलतपुर चौकी क्षेत्र में शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

✍️ अहमदगढ़ में हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी शाबिर गिरफ्तार, जगदीशपुर की मारपीट में उपचार के दौरान हुई थी व्यक्ति की मौत; पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की घटना में मुकदमा दर्ज हुआ था, एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि शाबिर फरार था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था, गिरफ्तार शाबिर पुत्र आशिक अली विवेक विहार, झिलमिल कॉलोनी दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में शहीद नगर, गाजियाबाद में रह रहा था।

📰✍️ बुलंदशहर में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक, ट्रैफिक व्यवस्था और बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग; पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप सिंह और एएसपी प्रेम सुख दरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़कों की मरम्मत और मालवीय मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ज्ञापन दिया। बैठक में सीओ ट्रैफिक अनिल शाही, नगर कोतवाल सुजीत कुमार, नगर पालिका अधिकारी सहित सर्वेश गुप्ता, अनुज अग्रवाल सर्राफ, युगल गोस्वामी, प्रियतम प्रेम, हरीश अग्रवाल, नरेश वर्मा और राजेश गुप्ता मौजूद रहे।


📰✍️ औरंगाबाद में बोर्ड बैठक अचानक स्थगित होने से सभासदों में नाराजगी, छह माह से बैठक न होने पर आंदोलन की चेतावनी; एक सप्ताह पहले भेजा गया था एजेंडा, सुबह 11 बजे होनी थी बैठक, लेकिन दो घंटे पहले स्थगित करने की दी गई सूचना। सभासदों ने कहा कि लंबे समय से बोर्ड बैठक नहीं होने से प्रभावित हैं विकास कार्य।

📰✍️ औरंगाबाद में रामलीला स्थल का भूमि पूजन, 4 अक्टूबर से श्री नागेश्वर महादेव मंदिर ग्राउंड में होगा मंचन; मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया भूमि पूजन। इस मौके पर श्री रामलीला अभिनय मंडल के अध्यक्ष योगेश सिंघल, डॉ. कैलाश अग्रवाल, राजीव कौशल, दीपक अग्रवाल, नितिन सिंघल, मनोज गर्ग, सचिन वर्मा, डॉ. राजेश गोयल, नितिन गर्ग, मनोज गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजय वर्मा, सुरेश अग्रवाल, राजेश गर्ग टीनू, बॉबी वर्मा, हरेंद्र लोधी, चेतन कंसल, वेध बनवारी लाल शर्मा और हेमंत गुप्ता रहे मौजूद।

📰✍️ नवरात्रि, करवा चौथ और दीपावली को लेकर व्यापार मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की; भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने, शोभायात्राओं के दौरान यातायात सुचारु रखने, सड़क पर मंच से आवागमन बाधित न होने देने और डीजे की निर्धारित ध्वनि व समय सीमा का पालन कराने की मांग की। इस दौरान नरेंद्र चौधरी, आनंद गुप्ता, सुंदर सिंह चौधरी, उमेश मित्तल, साजिद गाजी, गुफरान गाजी, जाकिर राणा, मोहम्मद अनस, रमन शर्मा और मोहम्मद सलीम शामिल रहे।


📰✍️ रैनेसा स्कूल में पॉक्सो जागरूकता कार्यशाला, विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच और अधिकारों की दी जानकारी; इस दौरान अतिरिक्त न्यायाधीश प्रमोद कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णा सहदेव और जिला विधिक प्राधिकरण के विकास चौधरी ने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा तथा अनुचित व्यवहार की स्थिति में तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए किया जागरूक। प्रधानाचार्य अशोक माथुर व मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित अन्य रहे मौजूद।

News Editor: Dharmendra Mittal
