चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ टॉप न्यूज: यूपी में राज्यसभा चुनाव की 8 सीटों के लिए बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 25 संभावित नाम, कुमार विश्वास-स्मृति ईरानी-हरदीप पुरी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल; इनमें सुरेश राणा समेत राजवीर सिंह राजू भैया, बीएल वर्मा, कुमार विश्वास, हरीश द्विवेदी, सुब्रत पाठक, त्र्यंबक त्रिपाठी, दुर्विजय शाक्य, गीता शाक्य, रेखा वर्मा, प्रियंका रावत, कौशल किशोर, स्मृति ईरानी, कामेश्वर सिंह, दिलीप पटेल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, ममतेश शाक्य, रमापति राम त्रिपाठी, संजीव बालियान, सत्यपाल सिंह, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, रामशंकर कठेरिया और प्रकाश पाल के नाम हैं शामिल, रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें से 8 नामों पर केंद्रीय नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला।


1.📰✍️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा व सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का बुलंदशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत; शाम 4 बजे पहुंची यात्रा का सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। इसके बाद बुलंदशहर पहुंचने पर काला आम चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, संतोष वाल्मीकि, अभिनव वर्मा, गौरव ठाकुर, भीष्म सिसोदिया सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, इस दौरान राजे बाबू पार्क में पौधारोपण भी किया गया। उसके बाद अनूपशहर के लिए रवाना हुई यात्रा, जहां गंगा घाट पर आरती सहित अन्य कार्यक्रम हैं प्रस्तावित।


2.📰✍️ चोला क्षेत्र में गौकशी के दो आरोपितों पर रासुका की कार्रवाई, जेल में नोटिस तामील, जमानत के कर रहे थे प्रयास; 15/16 अगस्त की रात सुतारी के जंगल में गौकशी के मामले में कौराली निवासी अमी खां और कासिम पर NSA के तहत की गई है कार्रवाई। दोनों जिला कारागार में हैं बंद और जमानत के लिए न्यायालय में दे चुके थे प्रार्थना पत्र। कासिम पर 15 और अमी खां पर 16 मुकदमे हैं दर्ज, जिनमें गौवध अधिनियम, हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराएं हैं शामिल।

3.📰✍️ डिबाई में सांड से टकराकर बेकाबू हुई बाइक, हादसे में चालक की मौत; अनूपशहर से अलीगढ़ जा रहे थे मनोज कुमार, रास्ते में देवी का नंगला गांव के पास सामने अचानक सांड आने पर उससे टकरा गई उनकी बाइक, जिससे वह हो गए गंभीर घायल, पुलिस ने उन्हें पहुंचाया अस्पताल जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया घोषित।

4.📰✍️ जहांगीराबाद में नाबालिग का अपहरण, धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 2.99 लाख रुपये अर्थदंड; साल 2024 में जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला रोगन निवासी आरोपी मौ. जैद ने घटना को दिया था अंजाम, करीब 2 साल की प्रभावी पैरवी के बाद आज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा ने दोष सिद्ध होने पर मौ. जैद को आजीवन कारावास व 2,99,000 रुपये अर्थदंड की सुनाई सजा। अभियोजन पक्ष के सुनील शर्मा, वरुण कौशिक, प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार कांस्टेबल विनीत त्यागी व कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल संजीव चौधरी का योगदान सराहनीय रहा।

5.📰✍️ बुलंदशहर में किसानों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, एडीएम प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश; लगातार मिल रही किसानों की समस्याओं को लेकर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई। बैठक में विद्युत, विभाग लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर के सचिन वशिष्ठ बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुआ स्वागत; पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पारस शुक्ला और राष्ट्रीय प्रभारी विशाल चौधरी ने किया उनका मनोनयन, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान सहित कांग्रेसियों ने स्वागत कर दी बधाई।


📰✍️ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पर्वों से पहले सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नवरात्रि व आगामी पर्वों को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाने, सड़कें गड्ढामुक्त कराने और खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की रखी मांग। साथ ही बाजारों व नालों से अतिक्रमण हटाने, शोभायात्राओं में यातायात बाधित न होने देने तथा डीजे की निर्धारित ध्वनि व समय सीमा का पालन कराने की भी की मांग। इस दौरान आनंद गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, सतवीर चौधरी व गुफरान गाजी सहित अन्य व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर में UPI पर प्रस्तावित टैक्स के विरोध में उतरे व्यापारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष SK सक्सेना के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन; व्यापारियों ने UPI लेन-देन पर लगाए जा रहे टैक्स का विरोध करते हुए की पुनर्विचार की मांग। साथ ही गुलावठी मंडी में वाहनों से वसूली जा रही तहबाजारी रोकने और काला आम से मंडी तक सड़कों के गड्ढे ठीक कराने की भी की मांग। इस दौरान नरेश गोयल और अनुराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।


📰✍️ बुलंदशहर के डूंगरा जाट में सेवा पखवाड़े के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प; प्राथमिक विद्यालय परिसर में समाजसेवी अंशु शर्मा ने आंगनबाड़ियों के साथ पौधे लगाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश, कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की देखभाल व संरक्षण का भी लिया गया संकल्प।
देश विदेश

📰✍️ झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में डूबे पांच लोग, सभी की मौत; मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में पैर फिसलने से अभिनय तिवारी नदी में डूबने लगे, जिन्हें बचाने के प्रयास में चार अन्य लोग भी नदी में कूद गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 30 मिनट के रेस्क्यू के बाद पांचों शव बाहर निकाले। मृतकों में देवीसिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी, उनके पुत्र अर्पित, भतीजे अभिनय तिवारी पुत्र अजय तिवारी, भांजे पुष्कर शुक्ला और जालौन निवासी श्रेयांश तिवारी शामिल हैं।
News Editor: Dharmendra Mittal
