28 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल से वीडियो आया सामने, चोटों और स्वास्थ्य की स्थिति की दी जानकारी; अस्पताल से जारी वीडियो में विधायक ने कहा एक तरफ की पसलियों में आई है चोट, दूसरी तरफ हाथ में है चोट, अंदरुनी फ्रेक्चर भी है। कहा गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज, अभी आप लोग ना हो परेशान, जल्द ही स्वस्थ होकर आप लोगों के बीच आऊंगा, वीडियो सामने आने के बाद समर्थकों में बढ़ गई है चिंता।

2.📰✍️ चुनाव आयोग के खिलाफ कालाआम से कलेक्ट्रेट तक जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध मार्च, पुलिस से जमकर हुई नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल; मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंकने का भी किया गया प्रयास, लेकिन पुलिस ने छीन लिया पुतला, कुछ कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर चढ़ने का भी किया प्रयास, इस दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और शहर कोतवाल सुजीत उपाध्याय के बीच हुई तीखी बहस और धक्का मुक्की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस पर लाठी चार्ज का भी आरोप।

3.📰✍️ कांग्रेस पर बरसीं जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, बोलीं-  कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर न फोड़े राजनीतिक असफलताओं का ठीकरा; भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में अंतुल तेवतिया ने कहा – चुनावी प्रक्रिया, एफआईआर और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को राजनीतिक विवाद का विषय न बनाए कांग्रेस, प्रमाणित तथ्यों के साथ रखें अपनी बात। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा व जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

4.📰✍️ खुर्जा के गांव मौजपुर में निकाह समारोह के दौरान भरभराकर गिरी जर्जर छत, छह महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर; फयाज खान की पुत्री सिमरन के लोनी निवासी जावेद से हो रहा था निकाह, टीका कार्यक्रम देखने के लिए पुरानी गाटर-पटिया वाली छत पर पहुंचीं थीं महिलाएं, अधिक भार पड़ने से ढह गई छत। हादसे में सीमा, आविदा, बक्सर, आइसा, गुलफ्सा और नरगिस हो गई घायल।

5.📰✍️ सलेमपुर के जटपुरा में दूध प्लांट पर बिजली चोरी की सूचना पर छापेमारी, जांच में नहीं मिली चोरी; अनिल फूड प्रोडक्ट प्लांट पर चीफ संजीव कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची बिजली विभाग की टीम, एसडीएम सिकंदराबाद, सीओ सिकंदराबाद समेत सलेमपुर और शिकारपुर थाने का पुलिस बल रहा मौजूद। जांच में प्लांट के सोलर सिस्टम के तारों को बिजली चोरी से संबंधित समझे जाने की बात आई सामने, लेकिन जांच में नहीं मिली बिजली चोरी और वापस लौट गई टीम।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU के बीच सहमति के बाद टला आंदोलन; 27 सितंबर को हुई बैठक में शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति बनाने, स्केल-IV व उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI योजना में संशोधन पर चर्चा और 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान पर बनी सहमति। इसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने का लिया निर्णय।

📰✍️ प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त के नेतृत्व में बुलंदशहर के नए सीओ सिटी प्रेमसुख दरिया और एसएसपी से मिले व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी, नवरात्र पर्व की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा;  इस दौरान अनुज अग्रवाल सर्राफ, सर्वेश गुप्ता, युगल गोस्वामी, प्रियतम प्रेम, राजेश गुप्ता, हरीश अग्रवाल, गौरव जिंदल, मनोज सिंह, नीरज अग्रवाल, नरेश वर्मा, सचिन सक्सेना और प्रशांत गुप्ता रहे मौजूद।

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में घुसी यात्रियों से भरी मिनी बस, हादसे में बाल-बाल बचे यात्री; गुलावठी रोड स्थित गांव मंडावरा के पास गांव गेसूपुर से गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही मिनी बस के सामने अचानक कुत्ता आने पर चालक ने खो दिया नियंत्रण और बस सड़क किनारे खाई में जा धंसी। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, गनीमत रही किसी को नहीं आई चोट।

📰✍️ बुलंदशहर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य, हाईकोर्ट बेंच और एम्स की मांग, शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने बार अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन; शिवसेना जिला कार्यालय पर बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा से मुलाकात कर 1 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम में वकीलों से मांगा समर्थन, बार अध्यक्ष ने समर्थन का दिया आश्वासन। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा, जिला संगठन मंत्री रवि कुमार, सिकंदराबाद अध्यक्ष देव उर्फ देवा, खुर्जा अध्यक्ष रवि ठाकुर और दुष्यंत सिंह राजपूत रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी 30 सितंबर को करेंगे प्रेस वार्ता, दोपहर 1 बजे यमुनापुरम में होगा कार्यक्रम; सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि राजकुमार भाटी भूड़ चौराहे से खुर्जा रोड, गंगानगर के सामने यमुनापुरम स्थित गौरव अधाना के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों को करेंगे संबोधित।


देश विदेश

📰✍️ हरदोई में बारिश से परेशान युवक ने इंद्रदेव के खिलाफ डीएम से की शिकायत, बारिश रोकने के लिए संपर्क कराने की मांग; सूरज तिवारी ने 26 सितंबर को IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कहा कि इंद्रदेव बिना पूर्व सूचना करा रहे हैं कभी तेज तो कभी धीमी बारिश, जिससे जनजीवन प्रभावित है और सड़कों, गलियों व निचले इलाकों में जलभराव से बाधित हो रहा है आवागमन। लिखा उन्हें नहीं पता इंद्रदेव का मोबाइल नंबर, इसलिए डीएम अपने स्तर से उनसे संपर्क कर बारिश रोकने के दें निर्देश, ताकि जनपदवासियों को मिल सके राहत।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: