चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ मेडिकल कॉलेज में समय पर इलाज न मिलने से सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; सुबह टहलने निकले गांव गंगेरूवा निवासी रसीद को तेज रफ्तार टेंपो ने मार दी थी टक्कर, जिससे वह हो गए थे घायल। बेटे इदरीश का आरोप है कि वह पिता को सुबह करीब 6 बजे लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज, लेकिन करीब 8 बजे किया गया भर्ती, वार्ड बॉय ने भी की अभद्रता। उपचार के दौरान रसीद की मौत के बाद हुआ हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर कराया शांत, निष्पक्ष जांच के भरोसे के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया शव।


2.📰✍️ छतारी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से टक्कर के बाद हुआ विवाद; ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं पर बस चालक और परिचालक से मारपीट करने का है आरोप, विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, वायरल वीडियो में युवकों पर लाठी बरसाते और महिलाओं को ट्राली से नीचे खींचते नजर आ रहे हैं पुलिसकर्मी, वीडियो में गले में गंगाजल लटकाए एक युवक को भी सड़क पर पीटते हुए देखा जा रहा है। मामले में पुलिस की ओर से दो एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, तीन दिन पुरानी बताई जा रही है घटना, वायरल वीडियो कि नहीं हुई है पुष्टि।

3.📰✍️ खुर्जा में ट्रैक्टर से टकराया तेज रफ्तार ऑटो, ऑटो चालक समेत 7 घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर; दोपहर करीब 2:30 बजे जहारपीर बाबा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसा खुर्जा जेवर अड्डे से अरनिया क्षेत्र के कमालपुर गांव जा रहा ऑटो, हादसे में ऑटो चालक शाहिद सहित ऑटो में बैठे सवारियां हो गई घायल, घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया गया, दो महिलाओं को हायर सेंटर किया गया रेफर।


4.📰✍️ चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरने का कांग्रेस ने किया ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने चुनाव आयोग और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग, जिले में जनजागरण अभियान चलाने की भी की घोषणा। इस दौरान समाजसेवी व उद्योगपति लखमीचंद पाराशर भी कांग्रेस में हुए शामिल, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।


5.📰✍️ शहीद भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर औरंगाबाद के ईलना में रक्तदान शिविर का आयोजन, ग्राम प्रधान समेत पांच दर्जन युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान; प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह व संयोजक मोहित लोधी ने बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से किया आयोजन, ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह ने किया शुभारंभ। इस दौरान करीब पांच दर्जन लोगों ने किया रक्तदान, सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व हेलमेट देकर किया गया सम्मानित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा में मोमोज की दुकान में घुसकर वेटरों से मारपीट व तोड़फोड़, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; देवी मंदिर के निकट दुकान में दबंग द्वारा वेटरों को बाहर निकालकर मारपीट और गाली-गलौज करने का है आरोप, पूरी घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️ बुलंदशहर में बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई चिंता, धान-गन्ने की फसल को भारी नुकसान; शनिवार की बारिश से कई खेतों में धान और गन्ने की फसल गिर गई तथा खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का बढ़ा खतरा। किसानों के अनुसार धान की करीब 20 प्रतिशत और गन्ने की 25 प्रतिशत से अधिक फसल प्रभावित होने का है अनुमान।

📰✍️ खुर्जा में NH-34 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, पॉटरी से मजदूरी कर लौट रहे थे 62 वर्षीय राधेश्याम; बगराई निवासी राधेश्याम को झमका पुल के निकट अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज शुरू की जांच।

📰✍️ दादरी की सिटी हार्ट एकेडमी टीम राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में द्वितीय, 26 विजेता टीमों ने लिया हिस्सा; नोएडा सेक्टर-12 स्थित भाऊ राव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद की प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सिटी हार्ट एकेडमी कठेहरा रोड दादरी की टीम ने दूसरा स्थान किया हासिल। सुशीला इंटर कॉलेज गाजियाबाद प्रथम और सेंट टेरेसा स्कूल इंदिरापुरम तृतीय रहा, दादरी शाखा अध्यक्ष एनके शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को दी बधाई।

देश विदेश

📰✍️ यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के हाथ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से लेकर मेडिकल एजुकेशन तक संभाल रहीं अहम जिम्मेदारियां; वी. हेकली झिमोमी प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व मेडिकल एजुकेशन, रितु माहेश्वरी और डॉ. पिंकी जोवेल सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. पिंकी जोवेल हैं एनएचएम निदेशक। नेहा शर्मा डीजी मेडिकल एजुकेशन, अर्चना वर्मा SACHIS सीईओ, कृतिका शर्मा विशेष सचिव मेडिकल एजुकेशन एवं अपर निदेशक SGPGI, निधि बंसल निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नीलम एडिशनल डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन की संभाल रही हैं जिम्मेदारी।

News Editor: Dharmendra Mittal
