चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पोल से टकराई डिबाई से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, हादसे में विधायक समेत चार लोग घायल; आज शाम करीब 4:00 बजे लखनऊ से लौटते समय बीबीनगर क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर के पास हापुड़ सीमा पर हुआ हादसा, अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गई फॉर्च्यूनर और तेज बारिश के चलते फिसलकर पोल से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि टूट गया पोल, चारों एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा।

2.📰✍️ हादसे में घायल डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी दिल्ली एम्स रेफर, PRO और गनर को भी आईं हैं चोटें; हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने विधायक सहित गाड़ी में मौजूद गनर, PRO और ड्राइवर विनोद कुमार को कार से निकाला बाहर, हापुड़ के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर, विधायक की हालत स्थिर और सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


3.📰✍️कालाआम चौराहा से अनूपशहर अड्डे तक की जर्जर रोड पर पैच वर्क का काम होगा शुरू, सड़क मरम्मत को लेकर भारी वाहनों का आवागमन 10 अक्टूबर तक प्रतिबंधित; नगर पालिका द्वारा सड़क की पैच मरम्मत के चलते भूड़ चौराहे से कालाआम होते हुए अनूपशहर अड्डे तक आज से प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन, एकल मार्ग से चलेंगे हल्के वाहन। इस दौरान दोनों साइड से आने वाले वाहनों को मामन चुंगी-शिकारपुर तिराहा बाईपास से किया जाएगा डाइवर्ट।

4.📰✍️ गणेश विसर्जन के दौरान रामघाट गंगा घाट पर डूब रहे छह श्रद्धालुओं की आरक्षी अंकुर कुमार ने बचाई जान, विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले गए थे अलीगढ़ के श्रद्धालु; इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अंकुर कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में लगा दी छलांग, एक-एक कर छह श्रद्धालुओं को सकुशल निकाला बाहर। उनके इस साहस और कर्तव्यनिष्ठा की पूरे जिले में हो रही सराहना, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा।


5.📰✍️ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप; अगौता क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी महिला लोकेश की करीब छह वर्ष पहले औरंगाबाद क्षेत्र के भीकमपुर निवासी युवक से हुई थी शादी, घटना की जानकारी के बाद बीती रात एसएसपी आवास पहुंचे मायके पक्ष के लोग, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए की कार्रवाई की मांग, पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर परिजनों को कराया शांत।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गर्मी के बाद अब ठंड ने दी दस्तक, बंद हुए एसी और कूलर, अचानक हुई झमाझम बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत; कल शाम से ही ठंडी हवाओं के साथ बदल गया था मौसम, बीती रात प्रशासन ने भी तेज बारिश और तेज हवाओं की जारी की थी एडवाइजरी, सुबह से लगातार बारिश के चलते गिर गया है तापमान, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर हो सकती है बारिश।

📰✍️स्थायी अतिक्रमण पर लगातार उठ रहे हैं सवाल, शहर में पुरानी जेल, मलका पार्क और रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध कब्जे और निर्माण से बेखबर जिम्मेदार विभाग; कई स्थानों पर खोखे-ठेलों के बजाय टिन शेड और शटर लगाकर किए गए हैं स्थायी निर्माण, लेकिन अब तक नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई, लगातार बढ़ रही जाम की समस्या, अनाधिकृत कब्जों की जांच और कार्रवाई की मांग तेज।

📰✍️ शिकारपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे कब्जे हटाए गए, 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला; नगर पालिका ने ईओ नीतू सिंह के नेतृत्व में खुर्जा बस स्टैंड से चैनपुरा तक की कार्रवाई, जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वयं हटाकर दुकानों के अंदर रख लिया सामान। ईओ नीतू सिंह ने दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी।

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम, विधायक प्रदीप चौधरी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण योजनाओं की दी जानकारी; इस दौरान लखनऊ से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सर्जिकल स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 हटाए जाने सहित विभिन्न विषयों पर किया जागरूक। कार्यक्रम में सुशील कुमार कंसल, आनंद चौधरी, कुलदीप चौधरी, हितेश तोमर, तरुण पालीवाल और प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल रहीं मौजूद।


📰✍️ औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी; किसान इंटर कॉलेज से करीब 50 मीटर पहले सड़क किनारे मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, मृतक की अभी तक नहीं हो सकी है पहचान।

📰✍️ श्राद्ध पूर्णिमा पर अनूपशहर में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और किया पितरों का तर्पण; दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु एक दिन पहले ही छोटी काशी पहुंच गए, सुबह गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के बीच स्नान कर पुरोहितों के मार्गदर्शन में तर्पण, पिंडदान व श्राद्ध कर्म किए संपन्न, की पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना।
देश विदेश

📰✍️ लखीमपुर खीरी के रहमतपुर में कच्ची दीवार गिरने से पति-पत्नी और पुत्र की मौत, बारिश के बीच सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा; नीमगांव थाना क्षेत्र में मोहन कश्यप, उनकी पत्नी कविता कश्यप और पुत्र नानू कश्यप कच्चे मकान की दीवार के नीचे दब गए, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
News Editor: Dharmendra Mittal
