भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने 28 पत्रकारों को किया सम्मानित

बुलंदशहर: भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार ने शहर के 28 पत्रकारों को सम्मानित कर मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस। सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और पत्रकारिता की अमूल्य निशानी  ‘कलम’ भेंट की गई।

जनपद के 28 पत्रकारों को किया सम्मानित

भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार ने आज 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर जनपद के 28 पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और पेन भेट कर सम्मानित किया।

Ad

अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जनपद में प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा उनके समाज हित में किए गए योगदान हेतु सम्मानित किया गया है।

सचिव विकास ग्रोवर ने बताया कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने 28 पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और कलम  भेट कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर नितिन सचदेवा, मुकुल शर्मा, अंकित बंसल, सतेन्द्र अग्रवाल, गोपाल बंसल, सोनू बृजवासी, अनिल बंसल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: