जम्मू में बड़ा हादसा: यूपी के हाथरस से शिवखोड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी

जम्मू: जम्मू से बड़ी खबर आ रही है जहां यूपी के हाथरस से शिव खोड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी हुई बस जम्मू पुंछ हाईवे पर 150 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 21 लोगों के मरने की और 40 लोगों की घायल होने की खबर है। सभी यात्री हाथरस और अलीगढ़ निवासी बताया जा रहे हैं।

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के हाथरस से जा रही बस जम्मू के अखनूर में जम्मू पुंछ हाईवे पर आज दोपहर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 21 लोगों की मौत की सूचना है। सभी मृतक हाथरस और अलीगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं। 40 लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सीडेंट के बाद का दृश्य

एक पुलिस अधिकारी ने बताया बस में अलीगढ़ हाथरस के लगभग पांच दर्जन श्रद्धालु सवार थे। सभी शिवखोडी जा रहे थे। जैसे ही बस जम्मू-पूंछ राजमार्ग से गुजर रही थी तभी खाई में गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार बस का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई। बस तेज स्पीड पर थी। अचानक चालक मोड़ पर बस को संभाल नहीं पाया।
बस हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है हैं। गंभीर घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। यह बस हाथरस के जलेसर रोड की है। सभी लोग बस बुक करके जम्मू-कश्मीर के शिवखोड़ी जा रहे थे।

सोशल मीडिया पर सामने आए हादसे के बाद के वीडियो

हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

बस के हादसे की सूचना मिलते ही हाथरस डीएम अर्चना वर्मा द्वारा हेल्पलाइन नंबर- 05722227041 और 0572-2227042 जारी किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत का समाचार मिला। इस क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: