सबसे कम उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि

नई दिल्ली, 21 मई,‌ 2024: 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवत दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। उनकी माँ श्रीमती इंदिरा गांधी 1966 में जब पहली बार प्रधानमंत्री बनी तब वह उनसे उम्र में आठ साल बड़ी थीं।

राजीव गांधी का बचपन और शिक्षा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म राजीव 20 अगस्त 1944 को हुआ था। 1951 में राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी को शिव निकेतन स्कूल में दाखिला दिलाया गया। 1954 में राजीव गांधी को वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून और दून स्कूल देहरादून में भर्ती कराया गया। 1961 में राजीव गांधी पढ़ाई के लिए लंदन गए।

Ad

1962 में राजीव गांधी को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भेजा गया लेकिन उन्हें कोई डिग्री नहीं मिली। 1966 में राजीव गांधी भारत लौट आये उसी वर्ष इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। वह दिल्ली में फ्लाइंग क्लब में शामिल हुए और पायलट के रूप में प्रशिक्षित हुए। 1970 में राजीव गांधी को एयर इंडिया द्वारा पायलट नियुक्त किया गया था।

राजीव गांधी का व्यक्तिगत जीवन

1968 में राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से शादी की । 1970 में दंपति ने एक बेटे राहुल गांधी और 1972 में एक बेटी प्रियंका गांधी को जन्म दिया।

Ad

राजीव गांधी का राजनीतिक सफर

23 जून 1980 को हवाई जहाज दुर्घटना में छोटे भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव गांधी लंदन से दिल्ली लौट आए और संजय की मृत्यु के बाद कांग्रेस पार्टी के 70 सदस्यों ने इंदिरा गांधी के पास जाकर एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये और राजीव गांधी से राजनीति में शामिल होने का आग्रह किया। इंदिरा गांधी ने उनसे कहा फैसला राजीव गांधी का है। जब राजीव गांधी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर इससे उनकी मां को मदद मिलेगी तो वह राजनीति में शामिल हो जाएंगे। 16 फरवरी 1981 को राजीव गांधी ने राजनीति में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। 21 मई 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। उनकी मृत्यु के बाद राजीव गांधी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज राजीव गांधी की 33वीं पुण्य तिथि है।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: