आज है मोहिनी एकादशी, जाने व्रत रखने से होने वाले लाभ और 10 उपाय जिन्हें करने से बदल सकती है आपकी किस्मत!

मोहिनी एकादशी 2024: हिंदू धर्म में ग्रंथों के अनुसार एकादशी का काफी महत्व माना गया है। ऐसे में खासकर मोहिनी एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। यह एकादशी साल में एक बार आती है और इसका जो महत्व है वह कई गुना अधिक होता है। यह एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाती है। आज के दिन व्रत करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

एस्ट्रोलॉजर – ज्योतिषाचार्या संगम दाधीच

आज 19 मई को मोहिनी एकादशी है। मोहिनी एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें उसके बाद भगवान विष्णु की आराधना करें। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र पहनाकर पीले चंदन का तिलक लगाए। श्रद्धा और भक्ति के साथ एकादशी व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए कई रूप धारण कर संसार का कल्याण किया। इस एकादशी को जो व्यक्ति करता है उसे मोह माया से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही मानसिक शांति और जीवन में सफलता मिलती है। मोहिनी एकादशी करने वाले लोगों के सभी पापों का अंत हो जाता है। यह एकादशी करने से एक हजार गौ दान के समान फल की प्राप्ति होती है।

10 उपाय जो आज के दिन करने से चमक सकती है आपकी किस्मत!

एस्ट्रोलॉजर – ज्योतिषाचार्या संगम दाधीच  के अनुसार ये एक बहुत बड़ी एकादशी है इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से आपके पापों का कुछ हिस्सा आप कम कर सकते हैं। मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु जी की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ऐसे विशेष 10 उपाय जो आज के दिन करने से आपकी किस्मत चमका सकते हैं।

  • 1. बाल्टी में  कुछ बूंद गंगा जल की डाल कर स्नान करें।
  • 2.  तुलसी के दल शालिग्राम जी को अर्पित करें।
  • 3. ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” की 11 माला जाप स्फटिक की माला से करें।
  • 4. चावल का सेवन ना करें और हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। 
  • 5. आज केसर का सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करें केसर लक्ष्मी नारायण जी को प्रसन्न करने का एक माध्यम है। केसर उन्हें अतिप्रिय है।
  • 6. 11 फूल गेंदे के लेकर भगवान विष्णु जी के चरणों में अपनी मनोकामना बोलते हुए चढ़ाएं अगले 11 दिन में मनोकामना पूरी होगी।
  • 7. अगर आपको संतान सुख नहीं मिल पा रहा है तो पति पत्नी दोनों आज विष्णु भगवान के भोग लगाएं और मानकोमना बोलें।
  • 8. अपने कार्य में सफलता के लिए आज आप “श्री हरि स्तोत्र” का पाठ करें।
  • 9. भगवान विष्णु का वास इंसान में ब्रह्मण में माना जाता है इसलिए आज आप किसी ब्रह्मण जोड़े को भोजन अवश्य करवाएं।
  • 10. घी के 11 दीपक जरूर जलाएं और प्रत्येक दीपक में गुलाब की पखुड़ी डाल दें माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक उपाय।
शेयर करें: