बुद्ध पूर्णिमा पर अनूपशहर और आहार में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, गंगा में लगाई डुबकी

बुलंदशहर: आज सुबह से ही अनूपशहर और आहार में बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर की पूजा अर्चना और दान पुण्य।

अनूपशहर और आहार में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

अनूपशहर में सुबह से ही बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल एवं कच्चे घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। अनूपशहर के गंगा घाटों पर रात से ही श्रद्धालुओं ने आना शुरु कर दिया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

अनूपशहर के साथ अहार में भी गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे। अहार में अवंतिका देवी मंदिर पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी मंदिर की पूजा अर्चना की।

Ad

मान्यता हैं बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से देवता खुश होते हैं। इसी कारण श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की और भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण कर दानपुण्य किया।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए

घाटों पर गोताखोर एवं नाव तैनात रही। ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में सक्रिय होकर हादसे को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए। स्नान घाट रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की गई।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: