कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठने के लिए दावेदारों में लगी होड़

बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और दो चरण बाकी हैं। जिसके बाद 4 जून को मतगणना होनी है। चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को निष्कासित करने के बाद पिछले कुछ दिनों से जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है। जिसको देखते हुए कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने दौड़ भाग करनी शुरू कर दी है। बता दे कि राकेश भाटी का पार्टी से निष्कासन होने के बाद से बुलंदशहर जिलाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी।

Ad

क्यों हुआ कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद खाली

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि के चुनाव प्रचार के लिए आए फंड के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए तत्कालीन जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने हाईकमान को पत्र लिखा था। सीधे हाईकमान को पत्र लिखने से खफा पार्टी की अनुशासन समिति ने जिलाध्यक्ष राकेश भाटी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी मतगणना से पहले की जिला अध्यक्ष पद की नियुक्ति कर देगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर बैठने के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं और दिल्ली की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिले के कई वरिष्ठ और युवा कांग्रेसी नेता जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। 

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

Chief Editor: Dharmendra Mittal

शेयर करें: