अधिकारियों की मेहनत सफल, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, लेकिन इतनी जागरुकता के बाद भी मतदान कम होना सोचने की बात है।

बुलंदशहर: जनपद में लोकसभा की बुलंदशहर सीट पर मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के लिए आम जनता के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत हैं। मगर तमाम कोशिशों के बाद भी मतदान का प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले सात प्रतिशत कम रहा जो एक विचारणीय प्रश्न है।
जनपद की बुलंदशहर लोकसभा सीट पर 56.41 प्रतिशत रहा अभी यह फाइनल नहीं है इसमें कम या ज्यादा हो सकता है।

बुलंदशहर लोकसभा सीट पर शिकारपुर, अनूपशहर, सियाना, डिबाई और बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र हैं।
जिसमें बुलंदशहर में 58.89, शिकारपुर में 55.55, अनूपशहर में 55.07, सियाना में 57.58, डिबाई में 54.97 प्रतिशत रहा। देखा जाए तो डिबाई में सबसे कम मतदान हुआ है और अनूपशहर में भी कम ही रहा है। सबसे ज्यादा बुलंदशहर विधानसभा में हुआ।

बुलंदशहर लोकसभा का मतदान प्रतिशत


मतदान के लिए आम जनता को जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन ने खूब कार्यक्रम किए और अपील की फिर भी आम मतदाता मतदान से दूर रहें हैं जो एक सोचने की बात है।
वहीं आम जनता का कहना है कि मतदाता को वोटर पर्ची भी नहीं मिली । वहीं कुछ की वोट नहीं थी। इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसके पीछे गलती आम मतदाता की है जो समय पर जागरूकता नहीं दिखाते हैं अगर वो पहले से ही जागरुक होते तो उनकी वोट बन सकती थी।
फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ चुनाव में लगी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत हैं

शेयर करें: