अयोध्या: आज रामनवमी यानी राम जन्मोत्सव के पावन मौके पर स्वयं भगवान सूर्य देव ने अयोध्या में विराजमान रामलला का सूर्यभिषेक उनके मस्तिष्क पर विराजमान होकर किया। इस अद्भुत और मन को मोह लेने वाले मनमोहक दृश्य को देखने के लिए अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ गया।
कब हुआ सूर्यभिषेक
आज 12:16 पर पावन मुहूर्त की घड़ी शुरू हुई जिसमें सूर्य देव अपने चरम पर थे और लगातार 4 मिनट तक उन्होंने रामलला के मस्तिष्क पर विराजमान होकर उनका सूर्य अभिषेक किया। इस अद्भुत दृश्य का नजारा देश भर के लोगों ने लाइव टीवी पर लिया और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
क्यों है आज का दिन इतना विशेष
आज देशभर में रामनवमी का उत्सव मनाया जा रहा है और इस वर्ष रामनवमी को काफी विशेष माना जा रहा है क्योंकि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण होने के बाद यह पहली रामनवमी है और इसकी तैयारी बहुत ही विशेष रूप से की गई है। 500 साल की कड़ी तपस्या के बाद भगवान राम के जन्मोत्सव को इतनी धूमधाम से मनाने का यह पहला अवसर है।

इस अवसर पर अयोध्या में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्री राम के कपाट सुबह 3:30 बजे से खुले हुए हैं और रात 11:00 बजे तक खुले रहेंगे। इस अवसर पर मंदिर में पुजारी द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई और भगवान श्री राम का अभिषेक किया गया और ठीक 12:00 बजे भगवान सूर्य देव ने श्री राम का सूर्यभिषेक किया।
इस पूरे आयोजन को वैज्ञानिक विधि से आयोजित किया गया जिसमें विज्ञान की तकनीकियों द्वारा सूर्य देव ने भगवान राम का सूर्यभिषेक किया।