बुलंदशहर: आजाद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव पर्व को एक भव्य समारोह के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडीएम विवेक कुमार और डी.आई.ओ.एस. एस.के.ओझा के कर कमलों द्वारा विद्यालय के चेयरमैन वासिक आज़ाद एवं अध्यक्ष शारिक आजाद और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति शिल्पी सिंह की उपस्थिति में किया गया।

सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक कुमार मिश्र को प्रगति का प्रतीक पौधा एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय के अध्यक्ष शारिक आजाद ने को प्रगति का प्रतीक पौधा भेंटकर सम्मानित किया। तदोपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी सिंह ने एशिया बुक आफ रिकार्ड के निर्णायक नर विजय यादव को प्रगति का प्रतीक पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आजाद पब्लिक स्कूल के 2500 विद्यार्थियों ने अंगूठे के निशान का प्रयोग करते हुए भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराया।

आज का दिन आजाद पब्लिक स्कूल के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में रहा। विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद ने वोट के महत्व को समझाया और लोगों से अपील की कि सभी समय से अपना वोट अवश्य डालें। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एडीएम विवेक कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि अपने जीवन में वोट का महत्व समझे और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर समय निकालकर वोट डालने अवश्य जाएं। इस दौरान विवेक कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई। अंत में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक कुमार मिश्र एवं एस. के ओझा ने आसमान की ओर गुब्बारे उड़ाकर मतदाताओं को जागरूक किया।