नुमाइश में आज रात ओपन स्टेज पर होगी पहली स्टार नाइट; ममता शर्मा के गानों पर थिरकेंगे लोग।

चंद्र भूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर: जनपद की एतिहासिक जिला प्रदर्शनी को शुरु हुए एक सप्ताह हो गया है। आज रात को ओपन स्टेज पर पहली स्टार नाइट ममता शर्मा की हो रही है। मगर अभी तक जिला प्रदर्शनी के प्रति लोगों का रुझान नहीं दिखाई दे रहा है।

आज रात को ओपन स्टेज पर हो रही ममता शर्मा सिंगर नाइट पर लगभग पन्द्रह लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। ममता शर्मा पहले भी बुलंदशहर आ चुकी है। इस बार जिला प्रदर्शनी अपने रंग में नहीं आने से दुकानदार मायूस हो रहें हैं।

ममता शर्मा भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म दबंग के मुन्नी बदनाम के लिए जानी जाती हैं। ममता शर्मा का जन्म 7 सितंबर 1980 को ग्वालियर मध्यप्रदेश में हुआ था। आज होने वाली स्टार नाइट में जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है और पास जारी किए गए हैं।


शेयर करें: