बुलंदशहर: भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा आयोजित समर कैंप के आज चौथे दिन बच्चों की चली मनमानी और जमकर मस्ती की, खूब लगाए चौके छक्के और खेला बेडमिंटन, राधा कृष्ण के भजनों पर किया सामूहिक नृत्य, विभिन्न प्रकार के अन्य खेलों में लिया भाग।
देखें बच्चों की ये मनमोहक वीडियो 👇
महिला विंग ने दीप जलाकर किया शुभारंभ, ढाई घंटे तक चला मनोरंजन
अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष मेघा जालान, संगठन सचिव सुमन शर्मा, महिला संयोजिका राधा सिंह, सह महिला संयोजिका सीमा गुप्ता, रिचा सिंह, प्रधानाचार्य रामू जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम में आछ बच्चे अलग ही सोचकर आए थे उन्होंने सभी आते ही कहा आज मस्ती करेंगे। आधा दर्जन से अधिक भजनों पर जहां बच्चों ने नृत्य किया वही विभिन्न प्रकार के खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

सचिव विकास ग्रोवर ने बताया कि बुलंदशहर सेवार्थ शाखा के सदस्य ध्वज प्रताप सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उपाध्यक्ष मेघा जालान ने बताया कि कल मेहंदी प्रतियोगिता के साथ क्विज प्रतियोगिता और खेल का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्य राजपाल सिंह वर्मा, सरस्वती स्कूल समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, संरक्षक अतुलेश गोयल, कोषाध्यक्ष दिवाकर पालीवाल, योगेश गुप्ता और आचार्य राजेंद्र सिंह, शिवकुमार, अनिल कुमार, मूलचंद सिंह, कुनाल गुप्ता, योगेश शर्मा, रेनू कश्यप आदि का सहयोग रहा।