1 अक्टूबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नवरात्र के आखिरी और दसवें दिन आज शहर में निकलेगी श्री महाकाली जी की शोभा यात्रा, साथ ही शहर के श्री महाकाली मंदिर से रण में कूदे मां के 7 स्वरूप, बड़े स्वरूप ने धारण किया स्वर्ण मुकुट।

➡️ वहीं कल 2 अक्टूबर दशहरे के दिन एक तरफ नुमाइश ग्राउंड में होगा रावण दहन, दूसरी तरफ रण में कूदेंगे दसवीं अखाड़ा के मां चंडी के स्वरूप, शर्वगुरु भरत कौशिक सहित सभी स्वरूपों ने आज किया मुकुट पूजन।

आज निकले स्वर्ण मुकुट के साथ बड़े स्वरूप की पहली झलक 👇

इंस्टाग्राम वीडियो लिंक

आज हुए दसवीं महाचंडी अखाड़े के मुकुट पूजन की एक झलक 👇

इंस्टाग्राम वीडियो लिंक

वासुदेव वाटिका- Tirupati Associates

2.📰✍️ बीती रात बुलंदशहर पहुंचे एडीजी मेरठ जोन भास्कर कुमार मिश्रा और डीआईजी कलानिधि नैथानी; पुलिस लाइन में नवनिर्मित कैंटीन कंप्यूटर लैब और अपना कैफे का एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ किया उद्घाटन।

➡️उद्घाटन के बाद एडीजी और डीआईजी ने की क्राइम मीटिंग; बैठक में अपराध नियंत्रण, हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10 अपराधियों की निगरानी, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, महिला अपराध मामलों में दोषियों को सजा दिलाना, अवैध शराब व मादक पदार्थ की रोकथाम और मिशन शक्ति अभियान पर विशेष बल देने के दिए गए निर्देश।

Ojas Eye Care

3.📰✍️ मंगलवार को दिनदहाड़े शहर के बीचो-बीच जिला कोर्ट के बाहर हुए हिस्ट्रीशीटर नाईफ के मर्डर के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित, घायल को अस्पताल न पहुंचाने का आरोप।

➡️ एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए दरोगा कमल राज और कांस्टेबल सुबोध कुमार को कर दिया निलंबित, घटना के दौरान मृतक की प्रेमिका तस्मिया ने दोनों पुलिसकर्मियों से की थी अपने प्रेमी को बचाने की गुजारिश, लेकिन दोनों ने 112 पर कॉल करो बोलकर झाड़ लिया पल्ला, जिसकी वजह से सही टाइम पर अस्पताल न पहुंचने से नाईफ की हो गई मौत, वहीं दूसरी तरफ आरोपी फरार होने में हुए कामयाब।

➡️साथ ही मृतक नाईफ की मां की तहरीर पर प्रेमिका के चार भाइयों मोहम्मद, फरदीन, शारिक और फहद के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज। दूसरी तरफ मृतक की प्रेमिका तस्मिया ने पुलिस को दिए बयान में मृतक के सौतेले पिता पर लगाया है हत्या का आरोप।

4.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने कल व्यापारियों को गिनाई जीएसटी की उपलब्धियां; आज पत्रकारों के साथ जीएसटी सुधार एवं बचत को लेकर की प्रेस वार्ता, अधिकारियों के साथ भी की बैठक

➡️ भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  लिए गए हैं ऐतिहासिक निर्णय। इसमें चार-स्तरीय कर संरचना को सरल बनाकर अब केवल 5% और 18% की  रखी गई है दर जबकि विलासिता की वस्तुओं पर 40% लगाया गया है कर। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक सी.पी. सिंह, दीपक ऋषि, योग गुरु नरेंद्र बंसल, अभिनव वर्मा, कुलदीप चौधरी मौजूद रहे।

➡️कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने की अफसरों के साथ बैठक में की विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा, बैठक में मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने व अमृत सरोवरों की सफाई- सौंदर्यीकरण पर दिए विशेष निर्देश। बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुले तेवतिया, जिलाधिकारी श्रुति, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय उपस्थित रहे।

5.📰✍️ ऑनडिमांड वाहन चोरी करने वाले 3 अंतरराज्य वाहन चोर गिरफ्तार, सिकंदराबाद क्षेत्र के गुर्जर चौक से सिकंदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

➡️सिकंद्राबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 शातिर चोरो चाँद, साजिद और वकील को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोला रोड स्थित बंद फैक्ट्री के पास से 8 मोटरसाइकिल बरामद, शादी कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद। गिरफ्तार शातिर चोरों का बताया जा रहा है आपराधिक इतिहास, गिरफ्तार चाँद पर 7, साजिद पर 7 और वकील पर 5 मुकदमे है दर्ज।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शारदीय नवरात्र में इस बार तृतीय नवरात्रि दो होने के कारण 9 दिन रखा भक्तों ने व्रत; आज दसवें दिन नौवे नवरात्र को कन्या लांगुरो को जिमाकर खोला व्रत। आज तड़के सुबह से ही सिटी के मां महाकाली मंदिर, देवी मंदिर भवन, साठा स्थित देवी मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, काली मंदिर साठा में भक्तों की रही भीड़।

📰✍️महानवमी पर सेवा भारती बुलंदशहर नगर द्वारा टांडा बस्ती में कन्या लांगर पूजन का किया गया आयोजन; परंपरा अनुसार कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक, आरती एवं भोजन कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कन्याओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण, अशोक शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, शोभा, अंकित, अरविन्द, विकास अग्रवाल, रितेश शर्मा, राजेश गर्ग, सुरेन्द्र गुप्ता आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

📰✍️नरोरा गंगा नहर में पांच वर्षीय मिला अज्ञात बच्ची का शव; पुलिस ने जांच शुरु कर बच्ची की शिनाख्त की कोशिश शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार किसी अज्ञात महिला द्वारा बच्ची को नहर में धकेलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

📰✍️ डिबाई क्षेत्र में नाहरी गांव के पास सड़क दुर्घटना; हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल; नाहरी गांव निवासी विनय और प्रेमपाल की बाइक में अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल भाइयों को एम्बुलेंस से दानपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां दुर्घटना में छोटे पुत्र प्रेमपाल की मृत्यु हो गई। विनय को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बहराइच में 2 नाबालिगों की हत्या के बाद युवक ने खुद को परिवार संग लगाई आग, 6 की मौत।

➡️एक ग्रामीण ने गड़ासे से दो किशोरों की हत्याकर दी और फिर परिवार सहित खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं मवेशी भी जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था इस हृदय विदारक घटना में छह लोगों और चार मवेशियों की जान चली गई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: