9 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर के कालाआम स्थित कलश होटल में भाजपा की प्रोफेशनल मीट; मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान बोले ‘बेरोजगारी खत्म करने के लिए युवाओं को बनना होगा आत्मनिर्भर’

➡️ संयोजक हितेश गर्ग की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम
में राम प्रताप सिंह चौहान ने सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी डाला प्रकाश, कहा‌ 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं के लिए हर घर शौचालय और हर घर नल से जल जैसी सैकड़ों योजनाएं चला रही है सरकार। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, एडवोकेट सुमन राघव, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एस के गोयल,  महिला क्रिकेट खिलाड़ी भारती शर्मा, महामंत्री संजय गुर्जर व अजय त्यागी, नरेंद्र बंसल, सह संयोजक योगेश गुप्ता और अभिनव वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ ‘लीगल सर्विसेज डे’ पर जागरूकता रैली और जिला कारागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम; जिला जज संजय सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में बंदियों और आमजन को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी।

➡️ सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली, दोपहर 12:30 बजे जिला कारागार  में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, नशामुक्ति, मध्यस्थता केन्द्र, लोक अदालत व टोल फ्री नम्बर 15100 की दी गई जानकारी। साथ ही 13 दिसम्बर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु आमजन को  किया गया आमंत्रित।

Ad- Book your Resume today

3.📰 लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर आखिरकार जागा जिला प्रशासन; रोकथाम को लेकर जिले के सभी नगरीय निकायों ने आज चलाया गया विशेष सफाई एवं छिड़काव अभियान।

➡️ इस दौरान नगर पालिकाओं द्वारा कुल 187.9 किमी क्षेत्र में वाटर स्प्रिंकलिंग कर कराया गया धूल दमन कार्य, लगाई गईं 5 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, की गई कुल 24 प्रवर्तन कार्रवाइयां। जिला प्रशासन ने सभी नगर निकायों को नियमित मॉनिटरिंग और खुले में कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई के दिए हैं निर्देश।

4.📰✍️ स्याना क्षेत्र के विकास मार्केट स्थित बैंक मैनेजर के बंद मकान से लाखों के जेवरात और नगदी उड़ा ले गए चोर, शादी समारोह में गया था परिवार, पुलिस ने शुरू की जांच।

➡️ घटना के वक्त शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गया हुआ था पीड़ित केनरा बैंक मैनेजर संजीव कुमार का परिवार, सुबह पड़ोसियों ने जब घर के ताले टूटे देखे तो पीड़ित परिवार को दी घटना की जानकारी। पीछे से आए चोरों ने घर के ताले तोड़कर की एंट्री, इसके बाद लाखों के जेवरात और ₹50000 की नगदी चुराकर हो गए फरार।

5.📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में 4 नवंबर को हुए मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा; शराब पार्टी के दौरान हुई गाली गलौज के बाद की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

➡️क्षेत्र में 4 नवम्बर को पेड़ पर लटका हुआ मिला था मुकेश पुत्र हरप्रसाद का शव, शराब पीने के दौरान गाली-गलौज से नाराज होकर आरोपियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों कुम्मन उर्फ कुंवरपाल निवासी छतारी और पूरन सिंह उर्फ कल्लन निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर हत्याकांड का किया खुलासा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ “चिल्ड्रन डे” पर ‘आओ चलें फिर बचपन की तरफ’ कार्यक्रम का भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ करेगा आयोजन; डीएम रोड स्थित एक होटल में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय, अध्यक्ष अनिल बंसल ने की बैठक की अध्यक्षता, सचिव विकास ग्रोवर ने किया संचालन। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन। बैठक में कोषाध्यक्ष राज्यपाल सिंह वर्मा, ऋषि अग्रवाल, नितिन सचदेवा, नमन गर्ग, कमल किशोर गोयल, चन्द्र भूषण मित्तल, सतेन्द्र अग्रवाल, गोपाल बंसल, नीरज अग्रवाल आदि सदस्य रहे ‌उपस्थित।

📰✍️औरंगाबाद के श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के मैदान में हो रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन; सातवें और अंतिम दिन पंडित सोनेद्र कृष्ण शास्त्री ने श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन की सुनाई कथा। कहा सुदामा द्वारकाधीश से मिलने द्वारका पहुंचे तो कृष्ण ने नंगे पैर दौड़कर उन्हें गले से लगाया और चरण धोए। वहीं रात्रि कथा स्थल पर हुए ब्रज की होली के रंगारंग कार्यक्रम में भजन गायक जीतू बावरा सहित अन्य ने भजनों का किया गुणगान। कथा में पंडित कृष्ण भारद्वाज, विरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू चावला, प्रीतम सिंह, डॉ प्रिंस शर्मा, रवि प्रधान, राजेश पाराशर, विजय कुमार, शिवम लाडला आदि मौजूद रहे।

📰✍️बीआरसी स्याना में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन; इसमें उच्च प्राथमिक, कंपोजिट तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की मीना सुगमकर्ता हुई शामिल। प्रशिक्षण में प्रगति के पंख, आत्मरक्षा, वीरांगना ऐप, मीना मंच गठन आदि विषयों पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ के मोहम्मद नादिर ने जनपद के कार्यों की सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल तथा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ऋचा राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ प्रशिक्षण।

➡️ पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की अस्पताल रोड इकाई की बैठक में महेश चंद शर्मा अध्यक्ष व अर्जुन सिंह महामंत्री घोषित; सिटी के शर्मा स्कूल में सम्पन्न हुई बैठक की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना ने की अध्यक्षता, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया संचालन। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 नवंबर को होटल हाई गार्डन पर राष्ट्रीय आयुर्वेद सी.एम.ई. होगी आयोजित; इसमें भाग लेने वाले चिकित्सकों को मिलेंगे 10 क्रेडिट पॉइंट। जनपद आयुर्वेद सम्मेलन एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के तत्वावधान में किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन। तैयारियों की समीक्षा बैठक में वैद्य हितेश कुमार कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में नवीनतम उपचार तकनीकों पर प्रशिक्षण देंगे देशभर से ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक।

📰✍️खुर्जा के नयी बस्ती स्थित श्री लाडली दास मंदिर में आयोजित हुए श्याम वंदना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सागर; मंदिर ट्रस्ट एवं श्री श्याम परिवार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान महोत्सव में “हारे के सहारे श्याम हमारे” के जयकारों गूंज उठा पुष्पों, झालरों और दीपों से सजा मंदिर प्रांगण। श्री गोपाल भारद्वाज जी के मधुर भजनों से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, बाबा श्याम की आरती और मंगल गीत और प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन।

📰✍️ ऑनलाइन ठगी के पैसे कराए वापस; सलेमपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार ग्राम कैलावन निवासी सचिन शर्मा के खाते से निकले 29,500 रुपये कराए वापस।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ एटा में रात को टहलने निकले पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या; जानकारी के अनुसार देर रात हामिद अली पप्पू टहलने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। जहां पर किसी ने उनकी गोली मार के हत्या कर दी। एटा के एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: