8 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के खेतों में आग का तांडव, अरनिया ब्लॉक स्थित गांव नगर और अगोरा अमीरपुर में धान‌ के पुआल में आग लगने से लाखों का नुकसान।

➡️ बीती रात क्षेत्र के गांव अगोरा अमीरपुर में आग लगने से एक दर्जन से अधिक बोगी और बिटोरे जलकर हो गए थे राख, पीड़ित किसान मोहम्मद रिजवान ने प्रशासन से की है उचित मुआवजे की मांग।

➡️ आज दोपहर गांव नगर में लगी आग, बिजली की जर्जर लाइन टूट कर गिरना बताया जा रहा है आग लगने का कारण, आग इतनी तेज फैली कि देखते ही देखते लाखों का पुआल जलकर हो गया राख, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। पीड़ित किसानों में सिद्धार्थ, चोखे, बंटू,‌ महावीर, ललित और विश्वजीत हैं शामिल।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ रामघाट में कार्तिक मेले में बिना अनुमति लगा था झूला, जिसके टूटने से एक बच्ची की हो गई थी मौत, लापरवाही पर डीएम ने एसडीएम से मांगा जवाब।

➡️ डीएम ने डिबाई एसडीएम से मांगा है स्पष्टीकरण, बिना अनुमति कैसे लगा झूला, डीएम ने एक सप्ताह में मामले में जांच कर मांगी हैं रिपोर्ट। बुधवार को झूला टूटने से हादसे में हिमांशी की हो गई थी मौत, कुछ लोग घायल हुए थे।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ समाधान दिवस पर डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश सिंह ने ककोड़ थाने में सुनीं फरियादें, उसके बाद वैर पीएचसी की देखी व्यवस्था, अंधेल में कस्तूरबा विद्यालय निर्माण की जानी प्रगति

➡️ जिलाधिकारी व एसएसपी ने ककोड़ में फरियादें सुनीं और त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने पीएचसी वैर का औचक निरीक्षण कर मरीजों की जानी स्थिति, साथ ही साफ-सफाई, दवा वितरण व उपचार व्यवस्था की जांच की। अंत में दोनों अधिकारियों ने गांव अंधेल में ₹4.18 करोड़ की लागत से बन रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा कर गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश। इस दौरान एसडीएम दीपक पाल रहे मौजूद।

4.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में सुभाष रोड पर बाइक खड़ी करने को लेकर दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, घटना का वीडियो वायरल

➡️ पीड़ित युवक अपने पुराने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करने गया था, इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने युवक पर लाठी-डंडों से बोल दिया हमला। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया, घायल युवक को हायर सेंटर किया गया है रेफर, हालत गंभीर। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

5.📰✍️आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा का कल कलश होटल में प्रोफेशनल सम्मेलन, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि।

➡️ कल रविवार 9 नवंबर को शहर के कालाआम स्थित कलश होटल में प्रोफेशनल सम्मेलन का होगा आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान तथा जिला अध्यक्ष विकास चौहान सहित भाजपा के गणमान्य सदस्य होंगे शामिल। कार्यक्रम संयोजक हितेश गर्ग ने बताया कि यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने हेतु प्रोफेशनल वर्ग के संवाद और योगदान पर  रहेगा केन्द्रित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ शामली में खड़े कैंटर में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, हादसे में दूल्हा समेत चार चचेरे भाइयों की मौत; इनमें से एक की कल शादी थी। चारों ने शादी से पहले हरिद्वार गंगा नहाने का प्लान बनाया था। हादसा रात 1 बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के बुटराड़ा गांव के पास हुआ। मरने वाले सोनीपत के बरोदा गांव रहने वाले थे और चारो ही अपने अपने घर के इकलौते थे। मृतक साहिल, विवेक, आशीष और परमजीत है। परमजीत की कल शादी होनी थी। आशीष की शादी फरवरी में तय थी। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

➡️ सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते समय गोली मारकर हत्या, घर के पीछे चारपाई पर मिला शव; वारदात के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे लेकिन किसी को घटना का पता नहीं चला। सुबह बहू चाय देने पहुंची तो खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। धर्म सिंह अंबेहटा मंडल में भाजपा उपाध्यक्ष थे। उनका बेटा सुशील भी भाजपा में अंबेहटा मंडल का महामंत्री है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: