चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शादी, पिकनिक या अन्य निजी कार्यक्रमों के लिए अब रोडवेज बस बुकिंग आसान, यूपी परिवहन निगम ने समय सीमा एक माह से घटाकर की एक सप्ताह।
➡️ निजी कार्यक्रमों के लिए 400 किलोमीटर या 24 घंटे की अवधि के लिए बस बुकिंग 27,808 रुपये में होगी उपलब्ध, 400 किलोमीटर से अधिक होने पर बढ़ेगा किराया। एआरएम परमानन्द ने बताया बस बुकिंग के लिए एआरएम कार्यालय में जमा करना होगा प्रार्थना पत्र, शादी संबंधी बुकिंग के लिए आमंत्रण पत्र संलग्न करना अनिवार्य।



2.📰✍️ हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत का मामला; पुलिस ने हर्ष फायरिंग कर जान लेने वाले सुग्रीव सोलंकी को किया गिरफ्तार।

➡️गुरुवार रात चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में शादी समारोह के दौरान लड़की पक्ष के सुग्रीव सोलंकी ने की थी हर्ष फायरिंग, फायरिंग में कुर्सी पर बैठे भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी को सीधे छाती में लगी थी गोली, हत्यारोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने की बरामद।



3.📰✍️औरंगाबाद में नशीले इंजेक्शन की सूचना पर गुरुद्वारे के पास स्थित किसान मेडिकल स्टोर पर थाना प्रभारी व ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, बिल न मिलने पर तीन दवाओं के लिए सैंपल, दुकानदार को नोटिस की तैयारी।

➡️ मुखबिर की सूचना पर आज शाम थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर अनिल कुमार आनंद संग मारा छापा, जांच में दवाओं के खरीद-बिक्री बिल नहीं मिले उपलब्ध। नक़ली के शक में 3 दवाओं के सैंपल लेकर भेजे गए लैब। कस्बे में छापेमारी से मेडिकल दुकानदारों में हड़कंप, कई दुकानों पर पड़े ताले, हालांकि ड्रग इंस्पेक्टर ने नशीले इंजेक्शन बरामद होने से किया इंकार।

4.📰✍️ जहांगीराबाद में चोरों का पुलिस को खुलेआम चैलेंज; बेख़ौफ़ बदमाशो ने दोहराई मंदिरों से घण्टा चोरी की वारदात, आधा दर्जन मंदिरों के घंटे चोरी।
➡️बीती रात करीब छह मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, घटना के वीडियो सीसीटीवी में हुए कैद, एक हाथ में कटर दूसरे में माल लिए बेखौफ सड़को पर दिखाई दिए चोर। मां कामांक्षी देवी, प्राचीन हनुमान मंदिर, जटवाई मंदिर और रौरा स्थित मुख्य मार्ग मंदिर समेत कई स्थानों से घंटे काटकर ले गए चोर। दो दिन पहले बिन्नेर देवी और ढाका देवी मंदिर से घंटे हुए थे चोरी।

5.📰✍️ शहर के कोढियात निवासी पेंशनभोगी से 8 लाख की साइबर ठगी; जीवन प्रमाण पत्र अपडेट के नाम पर खाता साफ, जांच में जुटी साइबर पुलिस।
➡️ पीड़ित गोपाल सिंह पुत्र गजराज सिंह का पीएनबी बैंक में है अकाउंट, जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के बहाने आया फोन, झांसा देकर ठगों ने फोन पर नंबर दबवाकर मिनटों में खाता कर दिया साफ। ठगी का पता चलने पर गोपाल सिंह ने शाखा जाकर बदलवाया नंबर और फ्रीज कराया खाता, पर तब तक बैंक से निकल चुकी थी राशि। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस खंगाल रही है कॉल व बैंक ट्रांजैक्शन।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जिले में चुनाव संबंधी याचिका पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महिला समिति की महिलाओं में खुशी की लहर; अध्यक्ष शैलजा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, रेखा शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न। समिति ने कहा महिलाओं की तरफ से उठाई जा रही शिकायतों पर अब सर्वोच्च अदालत ने लिया है संज्ञान, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही होगी मजबूत। अध्यक्ष शैलजा गुप्ता ने निर्णय को महिला सशक्तिकरण के लिए बताया महत्वपूर्ण।


📰✍️ पिता की डांट से नाराज होकर देर रात घर से लापता हुए नाबालिग को खुर्जा पुलिस ने आठ घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा; खुर्जा की सैनी वाली धर्मशाला निवासी 15 वर्षीय किशोर के परिजनों की तहरीर पर खुर्जा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में खुर्जा पुलिस ने किशोर को ढूंढने के लिए खंगाल डाले 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, महज आठ घंटे में किशोर को दिल्ली के करोल बाग से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️शुद्ध नहीं है पतंजलि का गाय का देसी घी, सेंपल फेल होने पर जुर्माना।
➡️पिथौरागढ़ में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पतंजलि घी के निर्माता, वितरक और खुदरा विक्रेता पर लैब में घी के सैंपल फेल होने के बाद 1.25 लाख और 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम पिथौरागढ़ की अदालत में तीनों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 46/4 के तहत दर्ज किया गया था मामला, जिसमें सुनाया गया फैसला।
News Editor: Dharmendra Mittal


