27 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर कोर्ट में फर्जी जमानत कांड: वकील भूरा उर्फ अशोक ठाकुर और एडवोकेट योगेश भारती ने जाली मोहरें–हस्ताक्षर बनाकर ठगी आरोपी इम्तियाज की करा दी थी जमानत, सिटी कोतवाली में तीन पर केस दर्ज।  

➡️  वादी दरोगा सुखवीर सिंह की तहरीर पर सिटी कोतवाली पुलिस ने वकील भूरा उर्फ अशोक ठाकुर (निवासी पबसरा, थाना अगौता), एडवोकेट योगेश भारती (निवासी कचहरी परिसर) और एक अज्ञात साथी पर दर्ज किया मुकदमा। आरोपियों ने फर्जी मोहरें, जाली हस्ताक्षर और नकली जमानतदार बनाकर ठगी के आरोपी इम्तियाज पुत्र नसीर, निवासी आज़ाद नगर (थाना सिविल लाइन, अलीगढ़) की 6 सितंबर 2024 को करा दी थी जमानत, बेल रद्द करने की प्रक्रिया शुरू। इम्तियाज पर थाना स्याना में दो ठगी के मामले थे दर्ज।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ गुलावठी क्षेत्र में गैंगस्टर साजिद‌ उर्फ चूमड़ा की अवैध रुप से अर्जित लगभग 42 लाख की सम्पत्ति कुर्क, डीएम के आदेश के बाद हुई कार्यवाही।

➡️ साजिद ने लूट, चोरी व नकबजनी जैसी वारदातों से धन अर्जित कर अपने गांव भमरा में बनवाया था मकान, गुलावठी पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मकान को किया कुर्क। साजिद उर्फ चूमड़ा के खिलाफ बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ व गाजियाबाद के कई थानों में कुल 51 मुकदमे हैं दर्ज, वर्तमान में जिला कारागार बुलन्दशहर में बंद है साजिद।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ जहां एक तरफ लगातार बीएलओ की लापरवाहियां आ रही है सामने, वहीं दूसरी तरफ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 29 बीएलओ हुए सम्मानित।

➡️ बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर उन्हें वापस किया जा रहा है प्राप्त, इसके बाद बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन का भी कर रहें हैं कार्य। इसी क्रम में 27 नवंबर को सिकंदराबाद के 9, डिबाई के 5, खुर्जा के 4, स्याना के 10 तथा अनूपशहर के 1, कुल 29 बीएलओ ने पुनरीक्षण कार्य शत-प्रतिशत कर लिया पूर्ण। उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

4.📰✍️ बुलंदशहर के प्रगतिशील किसान व सेवानिवृत्त कर्नल सुभाष चन्द्र देशवाल राज्य स्तरीय निर्यात निगरानी समिति में सदस्य मनोनीत।

➡️ सिकन्द्राबाद क्षेत्र स्थित सनशाइन वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हैं देशवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव रवीन्द्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो वर्ष की अवधि के लिए समिति में शामिल रहेंगे देशवाल, उनके मनोनयन पर जनपद के किसानों और नागरिकों में खुशी की लहर।

5.📰✍️SIR प्रक्रिया में अनियमितता और लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में एडीएम अभिषेक कुमार से मिले कांग्रेसी, की शिकायत।

➡️ कांग्रेस ने बीएलओ पर 2003 की अपूर्ण मतदाता सूची से कार्य करने, नए मतदाताओं को फॉर्म 6 व 7 उपलब्ध न कराने और SIR फॉर्म जमा करने पर रसीद न देने की दर्ज कराई शिकायत। साथ ही की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने और मतदाता सूची से जुड़े भ्रम दूर करने की मांग। इस दौरान सुभाष गांधी, मनोज तलवार, आदर्शदेव शर्मा, साजिद गाजी, किशन चौधरी, कुंवर आदिल, अनुराग शर्मा, आशु कुरैशी, अनिल कुमार शर्मा और सुरेंद्र उपाध्याय  आदि रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ककोड़ क्षेत्र में चांगोली मोड़ के पास देर शाम ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दंपती की मौत; सिकंदराबाद से ककोड़ लौट रहे इमरान और उनकी पत्नी सबीना हादसे में हो गए थे घायल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में इमरान की हो गई मौत और सबीना ने जिला अस्पताल में तोड़ दिया दम।

📰✍️पहासू क्षेत्र के खेड़ा गांव के जंगलों में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत; देर रात एक किसान अपने खेत पर कर रहा था काम, तभी उसने तेंदुए को देखा, किसान के शोर मचाने पर भाग गया तेंदुआ। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने फोन में तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ग्रामीण मिंकु चौहान, राजेश पंडित, राजकुमार सिंह चौहान, चुन्नू लाल सिंह पंडित, जितेंद्र पंडित और पुष्पेंद्र चौहान आदि ने बताया कि नहर किनारे तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रात भर जागकर दिया पहरा। तेंदुए के पंजों के निशान के आधार पर उसे ढूंढ कर पकड़ने का प्रयास कर रही वन विभाग की टीम।

📰✍️जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने सुधार के दिए निर्देश; जिलाधिकारी श्रुति ने प्रसव सेवाओं को मजबूत करते हुए अधिक प्रसव राजकीय चिकित्सालयों में कराए जाने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की सहायता राशि समय पर डीबीटी के माध्यम से भेजने, सीएचसी पर सीजेरियन प्रसव सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आशा संगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं को खान–पान, हीमोग्लोबिन टैबलेट और नियमित जांच संबंधी जानकारी देने पर दिया विशेष जोर। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे उपस्थित रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ हरियाणा में वीआईपी नंबर HR 88B 8888 की रिकॉर्ड नीलामी, अब तक की सबसे महंगी राशि 1.17 करोड़ रुपये में बिका नंबर।

➡️वीआईपी नंबर प्लेट की दीवानगी एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑनलाइन नीलामी में कुंडली सोनीपत सीरीज के फैंसी नंबर HR 88B 8888 ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह नंबर जो अब तक का देश का सबसे महंगा वाहन नंबर बन गया है। नीलामी के लिए 45 लोगों ने आवेदन किया था। बोली की शुरुआत केवल 50 हजार रुपये से हुई थी जो शाम 5 बजे नीलामी खत्म होते-होते रिकॉर्ड कीमत 1.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। खरीदार का नाम फिलहाल उजागर नहीं किया गया है।

📰✍️मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने पेश की मिसाल, लौटाए दहेज में मिले 31 लाख।

➡️बुढ़ाना तहसील के नगवा गांव निवासी दूल्हे अवधेश सिंह ने शादी में अनूठी मिसाल पेश की। दुल्हन पक्ष द्वारा दहेज में दी जा रही 31 लाख रुपये की थाली को उन्होंने प्रणाम कर वापस लौटा दिया। अवधेश ने कहा “इस पर मेरा हक नहीं, यह दुल्हन के पिता की गाढ़ी कमाई है।” शाहबुद्दीनपुर गांव की अदिति सिंह जो एमएससी पास हैं, कोरोना काल में पिता के निधन के बाद अपने नाना-नानी के साथ रहती थीं। उनकी शादी मामा और नाना ने मिलकर की। सभी रस्में हंसी-खुशी पूरी हुईं और गांव के लोग दूल्हे की ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: