26 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ आज शाम दनकौर रोड पर तेज रफ्तार का कहर; अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार और पास में लगी ठेलियों में जा घुसी तेज रफ्तार स्कार्पियो, कई लोग घायल।

➡️ घायलों में 15 वर्षीय दीपांशु और 27 वर्षीय कपिल की हालत बताई जा रही है गंभीर, जिन्हें हायर सेंटर कर दिया गया है रेफर। रेहडी़ लगाने वालों को भी हुआ नुकसान, पलट गया सारा सामान। घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर हो गया फरार, पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर वाहन चालक की तलाश की शुरू। तेज रफ्तार होने के कारण मोड पर नियंत्रण को बैठा चालक जिसके कारण हुआ हादसा, पूरी जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ ठंड के साथ कोहरे की दस्तक से सड़कों पर दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा, सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य, डीएम ने आदेश किया जारी।

➡️ गन्ना परिवहन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली व भारी वाहनों की लगातार आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए उठाया है कदम। जिलाधिकारी श्रुति ने आदेश जारी कर जनपद के सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडिंग वाहनों और कृषि उपयोग के हल्के-भारी वाहनों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टर लगाना कर दिया है अनिवार्य। डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों को  गांव स्तर पर जागरुकता अभियान चलाकर किसानों व वाहन मालिकों को रिफ्लेक्टर लगाने के लिए प्रेरित करने के दिए हैं आदेश।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ बहन की शादी से 4 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत; शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था वापस, रास्ते में नील गाय से टकराई बाइक।

➡️ औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मालियान निवासी 35 वर्षीय नितिन शर्मा बहन की शादी के कार्ड बाटंकर लौट रहे थे वापस, रास्ते में जहांगीराबाद क्षेत्र में उनकी बाइक नीलगाय से टकराने पर हो गया हादसा, 30 नवंबर को आधी थी छोटी बहन की बारात, 3 बहनों में इकलौता भाई था नितिन, घटना की खबर सुन परिजनों में मचा कोहराम।

4.📰✍️कलेक्ट्रेट पर भाकियू टिकैत का हल्ला बोल!
एमएसपी की कानूनी गारंटी से लेकर बिजली निजीकरण रोकने तक 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ट्रैक्टर ट्राली लेकर धरना देने पहुंचे सैकड़ो किसान।

➡️ जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली निजीकरण पर रोक, पुराने कर्ज माफी, समय पर फसल खरीद व भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, पशु नुकसान पर मुआवजा, डीजल-पेट्रोल टैक्स कटौती, किसान आयोग गठन और खेती सामग्री पर जीएसटी राहत सहित नौ मांगों वाला सौंपा ज्ञापन। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा होगा आंदोलन।

5.📰✍️जनपद में सिकंदराबाद हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद नहीं जाग रहा प्रशासन, बेखौफ़ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन।

➡️ परिवहन विभाग में तैनात अधिकारी प्रतिदिन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का करते हैं दावा, लेकिन हाईवे पर बेधड़क चलते हुए नजर आ रहे हैं ओवरलोड वाहन। अब सवाल यह उठता है कि जब रोज़ाना अभियान चलाया जाता है तो  कैसे चल रहे हैं ओवरलोड वाहन? क्या चेकिंग व अभियान सिर्फ़ औपचारिकता बनकर रह गए हैं? स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच अभियान के नाम पर की जा रही है सिर्फ खाना-पूर्ति।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बीती रात सिकन्द्राबाद पुलिस और अन्तर्राजीय चोरी में वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़, लंगड़ा कर पकड़ा शातिर चोर जीतू;  जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी मैनपुरी के रुप में की है जो दिल्ली व यूपी के जिलों में चोरी, लूट और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से देसी तमंचा, 1.60 लाख रुपये नकद और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

📰✍️जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक; पिछले माह प्राप्त 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया वहीं इस माह पूर्व सैनिकों व आश्रितों से 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

📰✍️जहांगीराबाद के अमरगढ़ में सड़क दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी घायल; मोहित कुमार और जतिन अपनी मोटरसाइकिल से अमरगढ़ गांव में किताबें खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान अमरगढ़ रोड पर एक ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल पहुंचने पर मोहित कुमार की मृत्यु हो गई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ अलीगढ़ में रात एसएसपी नीरज जादौन ने सादी वर्दी में शहर की शराब वाली गली में अचानक मारा छापा, पहचान सुनते ही भागे शराबी। 

➡️कप्तान ने शराब पी रहे लोगों की टेबल से बोतलें उठाईं तो शराबियों ने उलझते हुए पूछा “कौन हो तुम?” एसएसपी ने जवाब दिया “नीरज जादौन, शहर का कप्तान” पहचान सुनते ही गली में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। एसएसपी ने तत्काल फोर्स बुलाकर गली कराई खाली। नगर निगम ने मौके से टेबल, बेंच और डीप फ्रीजर जब्त किए। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु की है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: