चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज 📰✍️नहीं रहें सिनेमा जगत के हीमैन धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; काफी वक्त से खराब चल रही थी उनकी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज, विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार। इस दौरान पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, आमिर खान सहित सिनेमा जगत की अन्य हस्तियां भी रहीं मौजूद। इससे पहले कई बार उनकी मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर हो चुकी थी वायरल।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला विकास समिति की बैठक में मोबाइल पर सोशल मीडिया स्क्रोल करते दिखे अधिकारी; सांसद डॉ भोला सिंह ने कार्यवाही की दी चेतावनी।

➡️जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों की लापरवाही आई सामने। सांसद भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में जब विभागीय प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही थी उस समय कई अधिकारी मोबाइल फोन में दिखे व्यस्त। इस पर सांसद कहा अगली बैठक में ऐसी लापरवाही दिखी तो की जाएगी सख्त कार्रवाई। सांसद ने कई विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर भी असंतोष किया व्यक्त।



2.📰✍️ चोला स्टेशन पर रुकी दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस; अब चोला स्टेशन पर भी होगा ठहराव।

➡️ कल शाम भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इसका अभी तक गाजियाबाद व खुर्जा जंक्शन पर होता था ठहराव, जिसका सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज के प्रयासों के बाद चोला स्टेशन पर ठहराव का आदेश हुआ जारी।



3.📰✍️जेई पर मारपीट का आरोप; जहांगीराबाद क्षेत्र के चांदौक विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी से मारपीट और धमकी देने के आरोप में ऊर्जा निगम के जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
➡️ उपकेंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी गवेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में जेई सुधीर कुमार पर बिना किसी लिखापढ़ी के बिजलीघर में रखा अतिरिक्त सामान ले जाने का लगाया आरोप, सुरक्षाकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो जेई ने उससे की मारपीट, पीड़ित के साथी सुरक्षाकर्मी देवेन्द्र को भी जेई ने धमकाया। मामले में जेई सुधीर कुमार के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज।

4.📰✍️ अनूपशहर में बंदरों के हमले से छत से गिरी कक्षा 9 की छात्रा की मौत; छत पर कपड़े सुखाते समय बंदरों ने कर दिया हमला।
➡️ बचने के प्रयास में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने पर उसकी हो गई मौत। पिछले 20 साल से अनूपशहर में रह रहा है मूलरुप से गांव पारली निवासी परिवार। छात्रा के ताऊ राकेश मित्तल के अनुसार सुबह बंदरों के झुंड के हमले के दौरान संतुलन बिगड़ने पर किशोरी नीचे गिर पड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए वहां से उसे बुलंदशहर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कर दिया मृत घोषित।

5.📰✍️ शहर के मोहल्ला बाबूपुर में वार्ड नंबर 18 के सभासद योगेश गुप्ता की घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, सुबह 3:46 पर चोरी हुई बाइक, सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना।
➡️ खुद चोरी की स्प्लेंडर बाइक पर आया था चोर, स्प्लेंडर बाइक वहीं छोड़कर बुलेट लेकर हो गया फरार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हो गई कैद, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर शुरू की जांच।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रामघाट क्षेत्र में अलीगढ़-रामघाट रोड पर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; हादसे में एक युवक नगला बागी निवासी दुष्यंत यादव की मौके पर हो गई मौत, जबकि दूसरा युवक मुकेश हो गया घायल। बाजार से सामान खरीदकर रात को साढ़े 10 बजे अपने गांव लौटते समय गंगागढ़ पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मार दी टक्कर।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️शांतिकुंज हरिद्वार के स्थापना शताब्दी वर्ष पर निकाली जा रही ज्योति कलश यात्रा बुलंदशहर से होकर पहुंची बिलासपुर, लोगों ने किया जोरदार स्वागत।

➡️ रथ प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि पूरे देश में चार रथ निकाले गए हैं जिनका उद्देश्य लोगों को सत्कर्म और अच्छे आचरण के लिए प्रेरित करना है। कुलदीप मित्तल ने बताया आचार्य श्रीराम शर्मा ने 1926 में हरिद्वार में अखंड दीप की स्थापना की थी। उसी संदेश को लेकर यह यात्रा घर-घर अच्छे कर्मो का संदेश पहुंचा रही है। कार्यक्रम में अरुण शर्मा, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, नवनीत कुमार, अनुपम तायल, हरि प्रकाश, अजय शर्मा, सोहन पाल शामिल रहे।
News Editor: Dharmendra Mittal


