चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️सिकंदराबाद नेशनल हाइवे पर बिलसुरी के पास भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर मिनी बस और फार्च्यूनर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक।
➡️ भीषण हादसे में ट्रक, मिनी बस और फॉर्च्यूनर नेशनल हाईवे पर पलटे, सूचना पर एसपी सिटी समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे। हादसे में करीब ढाई दर्जन लोग घायल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कई घायलों की हालत नाजुक, भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के निजी गनर की भी मौत की खबर।



2.📰✍️इमलिया में गन्ना घटतौली पर भड़के किसान—भाकियू के बैनर तले गढ़–बुलंदशहर हाईवे जाम।
➡️ भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे को कर दिया है जाम, किसानों का आरोप—डीएम के आश्वासनों के बाद भी बंद नहीं हुई कटौती। जाम से वाहनों की लंबी कतारें हैं और किसान मौके पर पंचायत कर रहे हैं। इससे पहले भी किसान गन्ना क्रय केंद्र के स्थानांतरण को लेकर कर चुके हैं आंदोलन।



3.📰✍️ शहर के बीचो-बीच कालाआम से काली नदी पुल तक बने बिना रिफ्लेक्टर वाले डिवाइडर एक के बाद एक हादसों का बन रहे कारण, बीती रात लाल तालाब पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार।
➡️ रात के समय वाहन चालकों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं ये डिवाइडर, रात सब्जी मंडी चौराहा और डिप्टीगंज चौकी के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई एक कार, हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया वाहन, लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार विभाग नहीं दे रहा है इस तरफ कोई ध्यान। लोगों ने डिवाइडरों पर जल्द से जल्द रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने की प्रशासन से की मांग।

4.📰✍️खुर्जा की शेखपेन मस्जिद हत्याकांड में 7 दोषियों को उम्रकैद: बुलंदशहर कोर्ट ने इदरीश मर्डर केस में सुनाया फैसला, 50-50 हजार जुर्माना, 2 बरी, परिवार बोला मिला न्याय।
➡️ खुर्जा क्षेत्र की शेखपेन मस्जिद में 15 जुलाई 2022 को हुई थी इदरीश की हत्या, मस्जिद में हुई हत्या से उस वक्त इलाके में फैल गया था तनाव। एडीजे प्रथम प्रीति श्रीवास्तव तृतीय की अदालत ने सुनाई सजा। बेटे इरफान की तहरीर पर दर्ज नौ नामजद में से दो को मिला संदेह का लाभ। 3 साल पुराने इस बहुचर्चित मामले में 2 आरोपी बरी। परिवार बोला—आज सच में न्याय मिला।

5.📰✍️विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर उपयोगी जानकारी की साझा; उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के कार्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरुकता गोष्ठी का हुआ आयोजन।

➡️ इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी सुनीता मलिक, महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, सहायक आयुक्त राज्य कर दिव्या चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी सचदेव और मेंटल हेल्थ काउंसलर एड. तनुजा चौधरी ने दिए जागरुकता संदेश। जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल ने किया संचालन। कार्यक्रम में सुमन गर्ग, अंजु गोयल, यामिनी सूद, उपनिरीक्षक दिव्या चौधरी, वंशिका वैद्य, ममता यादव, संजीव गर्ग, गौरव गुप्ता उपस्थित रहे।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के कल्याण सिंह राजकीय अस्पताल में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप; जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का करना पड़ रहा है सामना, पूछताछ में अस्पताल कर्मियों ने बताया कि नलकूप की मोटर खराब होने के कारण नहीं आ रहा है पानी।

📰✍️अगौता क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा; कार और स्कूटी की टक्कर में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत; अगौता थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा, टक्कर में स्कूटी सवार पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई जबकि कार सवार 3 लोग घायल हैं। हादसे में दिल्ली निवासी स्कूटी सवार अंसार, पत्नी मुसाहिदा और बेटी अरीशा की मौत हो गई।

📰✍️ पहासू में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच की सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण; इस दौरान जीवन कौशल, आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता, पावर एंजल, प्रगति के पंख और विभिन्न मॉड्यूल पर हुई विस्तृत चर्चा। खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों से किया संवाद। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर चिन्तन चौधरी और मेनका आनंद ने मीना मंच गठन, कॉमिक सीरीज, वीरांगना ऐप व आदर्श गुरु की विशेषताओं पर दिया मार्गदर्शन। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।


📰✍️गुलावठी थाना क्षेत्र में पीले रंग की स्कॉर्पियो कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस; पुलिस ने मामले में स्कॉर्पियो नंबर DL 12CA 0830 के खिलाफ धारा 281, 125 बीएनएस के तहत दर्ज किया केस, साथ ही सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन को तलाश कर 207 एमवी एक्ट में किया सीज।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर में अंगीठी जलाकर सोए चार दोस्तों की धुएं से दम घुटने पर मौत; ठंड के कारण चारों तसले में कोयला जलाकर कमरे को अंदर से बंद कर सो गए। सुबह काफी देर तक चारों नहीं उठे तो साथी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो चारों के शव पड़े मिले। चारों ऑयल सीड्स कंपनी में काम करते थे। मृतक देवरिया के थाना तरकुलवा में मुसहरी स्थित तौकलपुर निवासी अमित वर्मा, संजू सिंह, राहुल सिंह और दौड़ अंसारी है।
News Editor: Dharmendra Mittal


