17 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️119 गायों की गौकशी और पुलिस पर फायरिंग केस में 25 आरोपियों को 7-7 साल की जेल; साल 2005 के केस में 20 साल बाद तीन दिन पहले 14 नवंबर को दोषी घोषित हुए थे आरोपी, आज सुनाई गई सजा।

➡️ कोतवाली देहात क्षेत्र में अकबरपुर–कमालपुर जंगल में साल 2005 में पुलिस की छापेमारी में मिले थे गायों के अवशेष, पुलिस पर हुई थी फायरिंग, दो बीघा खेत में फैला था खून और मांस। मौके से इमरान, इरफान, यामीन, सलीम गिरफ्तार हुए, 20+ आरोपी हुए थे फरार। पुलिस को तमंचा, कारतूस, कुल्हाड़ी, छुरी, उपकरण, 119 कटी गायें, 9 जीवित गायें और दो बीघा में फैले मिले थे अवशेष। मामले में गैंगस्टर एक्ट कोर्ट न्यायाधीश चंद्रविजय श्रीनेत ने सभी दोषियों पर 15,050 रुपये अर्थदंड भी लगाया।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ सदर तहसील में तैनात एक सरकारी बाबू ने अपनी पत्नी और उसके कथित आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, विरोध करने पर दोनों ने बाबू से की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार।

➡️ एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद सिटी पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, 14 नवंबर की रात की घटना, ड्यूटी से घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर दोनों ने उसकी की पिटाई।  साल 2020 में हुई थी शादी, दो बच्चे भी हैं, पीड़ित ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए की है कड़ी कार्रवाई की मांग।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से चल रहे होटल पर पुलिस- प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, मानक पूरे नहीं होने पर होटल किया सील।

➡️ होटल रॉयल रेजीडेंसी (सिटी बार) में अवैध रुप से संचालन की सूचना पर शाम एएसपी ऋजुल और नायब तहसीलदार सदर ललित नारायण प्रशांत ने पुलिस बल के साथ मारा छापा, मौके पर कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका होटल संचालक, नहीं मिला ठहरने वाले लोगों के आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्रों का रिकॉर्ड।

4.📰✍️ शहर में धड़ल्ले से जारी अवैध मिट्टी खनन; रात के सन्नाटे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर में भरकर मिट्टी की लगातार चल रही है आवाजाही, वीडियो हो रहे वायरल।

➡️ सिटी के चांदपुर रोड की बताई जा रही एक वायरल वीडियो में रात करीब 2:30 बजे दो वाहनों में अवैध मिट्टी लदे होने का वीडियो कैमरे में साफ तौर पर हुआ है कैद। स्थानीय लोगों के अनुसार चांदपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास हर सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जाती है मिट्टी और देर रात को वाहनों के जरिए विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जाता है, जिम्मेदार नहीं ले रहे कोई एक्शन।

5.📰✍️ सिटी के चौक बाजार स्थित नेहरू पार्क में कवि सम्मेलन और मुशायरा की धूम, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक गूंजती रही महफिल।

➡️ नेहरु और इंदिरा गांधी की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन-मुशायरे का किया गया आयोजन, राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी और जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ। कार्यक्रम में कवियों डॉ. आदित्य जैन, मोहन मुन्तजिर, दमदार बनारसी, हेमा पांडे, जमील असगर आदि की प्रस्तुतियों ने महफिल में  लूटी खूब वाहवाही।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पिछले 36 घंटे में बुलंदशहर पुलिस ने पकड़े विभिन्न मामलों में वांछित 204 वारंटी; अभियान में सर्किल नगर ने सबसे अधिक 95 वारंटी पकड़े। थानों में कोतवाली देहात ने 55, कोतवाली नगर ने 27 और स्याना ने 13 वारंटी किए गिरफ्तार। सिटी क्षेत्र ने जहां 159 वारंटियों की गिरफ्तारी कर बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन पर एसएसपी ने लगाई फटकार।

📰✍️गोवा एडवेंचर कोर्स में बुलंदशहर के 3 शिक्षक प्रवीण कुमार, चिन्तन चौधरी और प्रियंका 13–17 नवंबर तक गोवा में स्काउट एंड गाइड एडवेंचर कोर्स में हुए शामिल; राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सेवा और टीमवर्क पर आधारित यह प्रशिक्षण पूरा कर शिक्षक अब परिषदीय स्कूलों में ‘मिशन-देशभक्ति स्काउटिंग’ करेंगे शुरू। बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने छात्रों से स्काउटिंग से जुड़कर अनुशासित व देशभक्त नागरिक बनने की अपील की।

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कादलपुर में किसान इंटर कॉलेज मार्ग पर गड्ढों में भरे पानी से ग्रामीण परेशान; जल निकासी न होने और सड़क किनारे बोगी-बिटोरे रखे होने से बढ़ गई है समस्या। ग्रामीणों द्वारा जुलाई में डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक  नहीं हुआ कोई समाधान। आज ग्रामीणों ने दाऊदपुर निवासी अनिल सौलंकी के साथ धरना प्रदर्शन कर एसडीएम सिकंदराबाद को ज्ञापन देकर अवैध बोगी-बिटोरे हटाकर अस्थायी नाली बनवाने और सड़क निर्माण शीघ्र शुरु कराने की मांग की है।

📰✍️डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कर, करेतर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक; जिलाधिकारी द्वारा राजस्व वसूली, लंबित आरसी, वाद निस्तारण तथा 3 वर्ष से पुराने वादों को समाप्त कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने पशुचर भूमि को सुरक्षित कर अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम, नगर मजिस्ट्रेट संजय  कुमार सिंह उपस्थित रहे।

📰✍️धमेरा नारा निवासी भाजपा नेता हरिश्चंद सिंह सहकारिता नीति समिति में नामित; उनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, समिति की पहली बैठक लखनऊ स्थित आईसीसीएमआरटी में है रप्रस्तावित, जिसमें वह बतौर सदस्य लेंगे भाग, भाजपा नेताओं ने इसे जिले के लिए बताया गौरवपूर्ण क्षण।

📰✍️ बीती रात खुर्जा नगर पुलिस और शातिर चोर-लुटेरों के बीच कसैरु रोड पर मुठभेड़, चार गिरफ्तार; कार्रवाई में दो बदमाश अमन व गोविन्द कंजड़ पैर में गोली लगने से हुए घायल, पुलिस ने दोनों घायलों सहित चार बदमाशों को दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों से दो तमंचे, 12 हजार नकदी और बिना नंबर की दो मोटरसाइकिलें बरामद। पकड़े गए सभी आरोपी 11 अक्टूबर और 16 नवम्बर की चोरी की वारदातों में चल रहे थे वांछित।

📰✍️शिकारपुर में मेरठ–बदायूं हाईवे स्थित मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल गाड़ी चालक मोहित की संदिग्ध मौत; मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल पर किया हंगामा। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन न तो ड्राइवरों को सुविधाएं देते है और न ही उनकी समस्याएं सुनते है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल कर्मचारी मोहित की बॉडी घर छोड़कर मौके से फरार हो गए।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बदायूं में बदमाश साई मंदिर के मुख्य पुजारी की हत्या कर ले गए मुकुट, पुलिस जांच में जुटी।

➡️मंदिर से चांदी के मुकुट गायब हैं। पुजारी की लाश मंदिर के ऊपर बने कमरे में मिली। वारदात को अंजाम देने वालों ने मंदिर का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और डीबीआर अपने सााथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नवादा स्थित साई मंदिर में हुई। पुजारी कुंवरगांव के रहने वाले थे। 40 वर्षीय मनोज पुत्र नन्नूमल करीब 10 वर्ष से साईं मंदिर में मुख्य पुजारी थे। वह रोज सुबह मंदिर में आरती करते थे। सोमवार को मंदिर में होने वाली आरती के समय पर पुजारी के न उठने पर पड़ोस के आशीष दीक्षित ने मंदिर के चेयरमैन सुरेंद्र वैश्य को सूचना दी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: