15 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️डीआईजी से शिकायत पर जागी खुर्जा पुलिस, नाबालिक से गैंगरेप के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपी हुए गिरफ्तार।

➡️ दो दिन पहले डीआईजी के खुर्जा में निरीक्षण के दौरान गैंगरेप पीड़िता पुलिस का घेरा तोड़कर डीआईजी को सुनाने पहुंची थी अपनी आपबीती, इसके बाद डीआईजी ने उसे कार्रवाई का दिया था आश्वासन। पुलिस ने इस मामले में पहले चार आरोपियों आदित्य, सोनू, ललित और मंगल को गिरफ्तार कर भेज दिया था जेल। अब फरार चल रहे शिवा और अमरजीत को भी कर लिया है गिरफ्तार। सवाल यह है कि अब तक क्यों नहीं की गई थी यह कार्रवाई।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ डीआईजी के निरीक्षण के बाद देर रात एसएसपी ने खुर्जा कोतवाल को किया लाइन हाजिर, धर्मेंद्र सिंह बने खुर्जा के नए कोतवाल।

➡️ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने साथ ही कई थानो के भी  बदले प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह को खुर्जा नगर और कविश कुमार को छतारी थाना का बनाया हैं प्रभारी। उप निरीक्षक संदीप कुमार को थानाध्यक्ष खानपुर, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को थानाध्यक्ष ककोड़, और उप निरीक्षक रितेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष अरनियां के पद पर भेजा है। उप निरीक्षक वीरपाल सिंह को चौकी देहली गेट से थानाध्यक्ष नरसेना बनाया गया है।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ समाधान दिवस पर खुर्जा तहसील पहुंचे डीएम और कप्तान, फरियादियों की सुनी समस्याएं, कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देश।

➡️ इसके बाद डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के गांव जहानपुर अरनिया में बन रहे मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, कार्यदायी संस्था ने बताया 90% कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा पूरा। निरीक्षण के दौरान बीएसए और एसडीएम भी रहे उपस्थित।

4.📰✍️सरदार पटेल की जयंती पर सिकन्द्राबाद में निकाली गई एकता पदयात्रा; उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत।

➡️इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज सिंह उपस्थित रहे। पदयात्रा एसडीएम कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप से शुरु होकर नगर हाईवे, कुत्ते की कवर, जेवर तिराहा, खुर्जा गेट पुलिस चौकी, दनकौर तिराहा और दादरी गेट पुलिस चौकी से होते हुए गुलावठी रोड पर हुई समाप्त।

5.📰✍️ लड़कियों का अपहरण कर जबरन शादी कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात क्षेत्र के ब्रह्मानंद कट के पास से कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार।

➡️ दो बहनों के अपहरण व जबरन शादी मामले में कार्रवाई करते हुए देवरिया निवासी दो आरोपियों पिता-पुत्र सुनील कुशवाहा उर्फ सुनील मोर्य और सोनू को पुलिस ने किया है गिरफ्तार।

➡️चार माह पहले बुलंदशहर की दो बहनें परिजनों से रूठकर पहुंच गई थी नोएडा, आरोपियों ने बहनों को बहला- फुसलाकर बना रखा था बंधक, गिरोह के सदस्य पिता पुत्र ने शादी की आड़ में एक बहन को 50 हज़ार तो दूसरी बहन को 1 लाख 10 हज़ार में दिया था बेच।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️व्यापारियों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ; उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला कार्यालय पर यातायात माह के तहत आयोजित व्यापारी गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल, यातायात निरीक्षक संजय वर्मा और हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने व्यापारियों को यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने तथा संचालन युवा जिलाध्यक्ष हरीश सिंघल ने किया। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी रहे उपस्थित।

📰✍️जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल शाम जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी की स्मृति में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का होगा आयोजन; कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि देशभर से मोहन मुन्तज़िर, हिमांशी बाबरा, चिराग शर्मा, डॉ. आदित्य जैन, शिखा दीप्ति, जमील असगर सहित कई कवि-शायर होंगे शामिल। कांग्रेस के राष्ट्रीय सहप्रभारी प्रदीप नरवाल और राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी करेंगे शुभारंभ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक बंसल, अनिल यादव, निगहत अब्बास मौजूद रहेंगे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सेवानिवृत्त मुख्य सचिव मनोज कुमार बने योजना आयोग के सीईओ; उन्हें यह जिम्मेदारी 3 साल के लिए मिली है। राज्य सरकार ने सितंबर 2022 में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का गठन किया था। मनोज कुमार सीएम योगी के करीबी हैं।

📰✍️बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर क्षेत्र में रात आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत; जबकि चार गंभीर घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात में तब हुई जब सभी लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग के कारण घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। हादसे मे पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: