14 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सुबह तड़के खुर्जा में अगवाल कट के पास दर्दनाक हादसा; थ्री व्हीलर और ईको की टक्कर में मां बेटे की मौत, परिवार के चार अन्य सदस्य घायल।

➡️ जहांगीराबाद निवासी इतवारीलाल सैनी अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ जात लगाने जा रहे थे राजस्थान के बागड़, सभी सुबह थ्री-व्हीलर से ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे खुर्जा, करीब सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा, दुर्घटना में इतवारीलाल की पत्नी राजकुमारी (70) और पुत्र कलुआ (50) उर्फ आजाद की मौके पर हो गई मौत, परिवार के अन्य घायल सदस्यों को बुलंदशहर और अलीगढ़ के अस्पतालों में कराया गया भर्ती।

➡️ हादसे के बाद शोक में डूबा परिवार, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचेगा मां बेटे का शव, रात को अनूपशहर गंगा घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ विभागीय अधिकारियों की अनदेखी; चार महीने बाद भी नहीं सुधरी सिकंदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर माजरा गागरोल के कदरपुर गांव में पूरी तरह से जर्जर पड़ी सड़क की हालत।

➡️ डीएम द्वारा 4 जुलाई 2025 को दिए निर्देशों के बावजूद भी अभी तक नहीं शुरु हो पाई है सड़क की मरम्मत, पीडब्ल्यूडी के अनुसार पहले ग्राम पंचायत द्वारा सड़क किनारे नाली निर्माण कराया जाना है आवश्यक, ग्राम प्रधान पति मुकेश शर्मा ने 8 जुलाई को एक माह में नाली निर्माण का दिया था आश्वासन, लेकिन आज तक नहीं हुआ काम।

➡️सड़क पर पानी जमा हैं जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहनों को होती है परेशानी। लेखपाल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सड़क की लगभग आधी जगह पर ग्रामीणों ने कर रखा है कब्जा, और बाकी हिस्से पर बोगी, बिटोरे और कुर्रिया डाले गए हैं। पीडब्ल्यूडी व ब्लॉक अधिकारियों द्वारा कब्जा हटाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक कोई  नहीं हुई है कार्रवाई।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ 119 गायों की गोकशी और पुलिस पर फायरिंग केस में 25 आरोपियों को होगी सजा; साल 2005 के केस में 20 साल बाद दोषी घोषित हुए आरोपी, 17 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा।

➡️ कोतवाली देहात क्षेत्र में अकबरपुर–कमालपुर जंगल में 2005 में पुलिस की छापेमारी में मिले थे गायों के अवशेष, पुलिस पर हुई थी फायरिंग, दो बीघा खेत में फैला था खून और मांस। मौके से इमरान, इरफान, यामीन, सलीम गिरफ्तार हुए, 20+ आरोपी हुए थे फरार। पुलिस को तमंचा, कारतूस, कुल्हाड़ी, छुरी, उपकरण, 119 कटी गायें, 9 जीवित गायें और दो बीघा में फैले मिले थे अवशेष। मामले में गैंगस्टर एक्ट कोर्ट न्यायाधीश चंद्रविजय श्रीनेत ने 25 आरोपियों को दिया है दोषी करार।

4.📰✍️बुलंदशहर जिला अस्पताल निरीक्षण में गंभीर लापरवाही आई सामने; डॉक्टर गायब, रजिस्टर ग़ायब,  डेंगू पर चेतावनी।

➡️ निरीक्षण टीम को सुबह 10:30 बजे ऑर्थो केयर रूम में  नहीं मिला कोई डॉक्टर। वहीं सर्जरी, प्लास्टर और चर्मरोग वार्ड के मरीज रजिस्टर पाए गए अव्यवस्थित। रेबीज वार्ड में 59 टीकाकरण, रजिस्टर ठीक।  एक्सपायरी दवाओं में कोई गड़बड़ी नहीं। टीम ने मौके पर CMO से डेंगू मामलों पर चिंता जताई और हर गांव में एंटी-लार्वा छिड़काव‌ कराने और घर– छत– कूलर– गमले– टंकी में पानी जमा न होने की सलाह जारी करने के दिए निर्देश।

5.📰✍️ सिटी क्षेत्र के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस पर “आओ चलें फिर बचपन की तरफ” कार्यक्रम आयोजित, बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने चिल्ड्रन डे।

➡️ अध्यक्ष अनिल कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, नितिन सचदेवा और मेघा जालान ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ। करीब तीन घंटे चले इस आयोजन में 156 बच्चों ने बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन और रस्साकसी जैसे खेलों में लिया भाग। कार्यक्रम संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने अंताक्षरी प्रतियोगिता का किया संचालन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित।

➡️ कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य रामू, शिवकुमार, योगेश शर्मा, ममता गुप्ता, ममता सिंह, रजनी सहित विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में नमन गर्ग, मेघा जालान, कमल किशोर गोयल, ऋषि अग्रवाल, सोनू बृजवासी, निधि गर्ग, गोपाल बंसल और मीनू राठौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। समापन पर बच्चों के साथ सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लिया आनंद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ लक्ष्मी हॉस्पिटल की संस्थापक स्व. श्रीमती लक्ष्मी शर्मा की नौवीं पुण्यतिथि पर अस्पताल प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित; कार्यक्रम में चिकित्सक समुदाय, मीडिया प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को किया स्मरण। इस दौरान डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. यतेंद्र शर्मा तथा भुवनेश शर्मा रहे उपस्थित।

📰✍️ सिटी के सर्राफा बाजार में श्री श्याम सखा युवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रीकृष्ण लीला और गोवर्धन पूजा का किया गया वर्णन; मोनिका बंसल, सचिन कुमार बंसल, प्रज्ञा बंसल, सुनील कुमार बंसल रहे मुख्य यजमान। मंडल द्वारा श्री गिर्राज जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

📰✍️वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति ने की जिले की कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक; सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक। बैठक में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज, जिलाधिकारी श्रुति तथा एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

📰✍️शहर के आवास विकास सेकंड स्थित किड्स कैसल अकैडमी में आज बाल दिवस उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया; प्ले क्लास की “जंगल थीम” फैंसी ड्रेस में नन्हों ने जानवरों का रूप धारण कर सबका दिल जीता, जबकि अन्य कक्षाओं ने डांस प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रंगीन बनाया। बच्चों के लिए मिक्की माउस शो, शुगर कैंडी, पॉपकॉर्न सहित किड्स ट्रीट कॉर्नर आकर्षण रहा।शिक्षिकाओं– शिक्षकों ने बच्चों को स्वयं बनाए उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्या श्रीमती रूपम शर्मा ने कहा—“बच्चे विद्यालय की वास्तविक पहचान हैं।”


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: