चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी पहुंचे बुलंदशहर, किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण।

➡️डीआईजी ने अनुशासन, टर्नआउट और बेहतर कमांड के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए आरक्षी सोनू कुमार को उत्कृष्ट कमांड के लिए किया पुरस्कृत, वहीं आरक्षी प्रशान्त पूनिया और आरक्षी रवि चौधरी सहित 15 पुलिसकर्मियों को श्रेष्ठ टर्नआउट और उत्कृष्ट ड्रिल प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित।
➡️डीआईजी ने कहा कि जिन शाखाओं में कमियां पाई गई उन्हें तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह उपस्थित रहे ।



2.📰✍️स्याना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर भाजपा ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया आयोजन; दौड़े भाजपा सांसद, विधायक और नेता।
➡️ सांसद डॉ. भोला सिंह के नेतृत्व में दौड़ खानपुर स्थित एसएल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नवरत्न फार्म हाउस पर समाप्त हुई। दौड़ का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश दिया। साथ ही पटेल के आदर्शो का अनुकरण करने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अनीता लोधी, अनिल गोयल, संदीप त्यागी, विकास गुप्ता मौजूद रहे।



3.📰✍️बुलंदशहर में अमोनियम नाइट्रेट की तलाश में सर्च ऑपरेशन, NCR का हिस्सा होने की वजह से बुलंदशहर में अमोनियम नाइट्रेट की तलाश के लिए 8 टीमों का किया गया गठन।
➡️डीएम बुलंदशहर के आदेश पर अमोनियम नाइट्रेट के सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमें। सिटी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट, तहसील क्षेत्र में सम्बंधित सीओ, एसडीएम, अग्निशमन व पेट्रोलियम और एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की टीम चलाएगी सर्च ऑपरेशन। अमोनियम नाइट्रेट के साथ विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण की भी पड़ताल करेंगी सर्च ऑपरेशन से जुड़ी टीमें।

4.📰✍️आज़ाद पब्लिक स्कूल में खेल सम्मान समारोह, मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान।

➡️ मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जुडो सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 में गोल्ड मेडलिस्ट दीपांशु राठी, बॉक्सिंग में अयान खाँ, मोहम्मद रिहान, लक्की पाल, अभिनव भारद्वाज, यशवीर पंवार, हितेश चौधरी तथा वंश राठी (सिल्वर मेडल), और एयर पिस्टल निशानेबाजी चैंपियनशिप में हर्षवर्धन, रचित चौधरी एवं सक्षम चौधरी (कांस्य पदक) को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन वासिक आज़ाद और प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह रहीं मौजूद।

5.📰✍️सर्राफा बाजार स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर में श्री श्याम सखा युवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में राम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण अवतार एवं नंद महोत्सव का किया गया वर्णन।

➡️ महाराज श्री कृष्णि विजय कृष्ण ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अवतार प्रसंगों का दिव्य वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल भक्ति रस, संगीत और उल्लास से गूंज उठा। मुख्य यजमान के श्रीमती कीर्ति गांगुली धर्मपत्नी दीपेन गांगुली एवं श्रीमती लक्ष्मी धर्मपत्नी अतुल कृष्ण दास ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिनमें श्रीमती स्वाति गांगुली, श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती ऋचा राणा, श्रीमती अनीता गोयल, श्रीमती नीलम गोयल, आशु वर्मा, मुनेश, चंद्र प्रकाश आदि प्रमुख शामिल रहे।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️स्मार्ट मीटर न लगवाया तो काट दिया भाकियू के मीडिया प्रभारी का कनेक्शन, हंगामा; औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद में भाकियू टिकैत के नगर मीडिया प्रभारी ने अपनी दुकान पर स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया तो विद्युत कर्मियों ने उनका कनेक्शन ही काट दिया। इससे गुस्साए भाकियू पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।


📰✍️खुर्जा रोड स्थित एक होटल में 17 नवंबर को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं जनपद आयुर्वेद सम्मेलन बुलंदशहर के तत्वाधान में राष्ट्रीय सतत चिकित्सा प्रशिक्षण होगा कार्यक्रम; कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक में जिला आयुष समिति के सदस्य वैद्य हितेश कुमार कौशिक ने बताया आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के पंजीयन विभाग ने क्रेडिट पॉइंट लेने की नई व्यवस्था शुरु की है। जिसके बिना चिकित्सकों को पंजीकरण नवीनीकरण कराना संभव नहीं होगा। बैठक में जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय खन्ना एवं डॉ. अंतरिक्ष मौजूद रहे।

📰✍️नाले की सफाई नहीं होने से व्यापारी नाराज, एडीएम को सौंपा ज्ञापन; औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के जहांगीराबाद चौराहे से आंबेडकर पार्क तक नालों की सफाई की शिकायत करने के बाबजूद भी सफाई नहीं किए जाने से नाराज़ व्यापारियों ने आज व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगराध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नैतृव्य में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर नालों की सफाई एवं ओवरलोड गन्नों से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️विहिप नेता से पंगा लेना पड़ा महंगा, एडीएम को हटाया; विहिप के संगठन मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली पीलीभीत में एडीएम ऋतु पुनिया को शासन ने हटा कर प्रतीक्षारत करते हुए मुख्यालय से अटैच किया है। उनके स्थान पर मथुरा से डिप्टी कलेक्टर प्रसून द्विवेदी को एडीएम के पद पर तैनाती दी है। पीसीएस रितु पुनिया को शासन द्वारा हटाए जाने से विहिप समेत कई संगठनों ने सरकार के कदम की सराहना की हैं।

📰✍️महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ियों पर हो रही धन वर्षा; विश्वविजेता महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ियों को राज्य सरकार पुरस्कार दे रही है। इनमें सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश की खिलाड़ी श्री चरणी को 2.5 करोड़ रुपए दिए। साथ ही सरकारी नौकरी और घर बनाने के लिए 1000 स्क्वायर गज का प्लाट देने की घोषणा की। फिर महाराष्ट्र ने अपने राज्य की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव को 2.25-2.25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। टीम की कप्तान रहीं पंजाब की हरमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर और हरलीन को पंजाब सरकार 1.5-1.5 करोड़ रुपए देगी। और उत्तर प्रदेश सरकार भी दीप्ति शर्मा को डेढ़ करोड़ रुपए देगी । इसी तरह मध्यप्रदेश की क्रांति गौड़ और हिमाचल प्रदेश की रेणुका सिंह को वहां की सरकारों ने 1-1 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है।
News Editor: Dharmendra Mittal


