11 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली में चलती कार में ब्लास्ट के बाद बुलंदशहर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन, जिले की पुलिस ने कल रात शहर के मुख्य चौराहों और रेलवे स्टेशनों पर चलाया चेकिंग अभियान।

➡️ एसएसपी ने नागरिकों से की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल 112 नंबर पर सूचना देने की अपील। बीते कल दिल्ली में लाल किले पर हुए कार ब्लास्ट में अभी तक करीब एक दर्जन लोगों की जा चुकी है जान, दो दर्जन से अधिक घायल, देर रात अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा ने भी घायलों से की मुलाकात, सुरक्षा एजेंसियां हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है जांच।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ चरम सीमा पर भ्रष्टाचार; पहासू क्षेत्र में तैनात चौकी इंचार्ज पर क्षेत्र के विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, लिखित में एसएसपी को दी शिकायत।

➡️ शिकारपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने पहासू में चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार कुशवाहा पर भ्रष्टाचार और लोगों में भय फैलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को अपने लेटर पैड पर लिखित में दी है शिकायत, इसी के साथ उन्होंने चौकी इंचार्ज द्वारा व्यापारियों और दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार का लगाया है आरोप, जांच कराकर कार्रवाई करने की भी कही बात।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ वरिष्ठ डॉक्टर और आईएमए बुलंदशहर अध्यक्ष डॉ. एस.के. गोयल को राज्य स्तर पर मिलेगा सम्मान, आईएमए उत्तर प्रदेश स्टेट अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित।

➡️ वर्ष 2024-25 के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा अध्यक्ष के रुप में काम करने पर 29 नवम्बर 2025 को बरेली में आईएमए यूपी स्टेट के 90वें वार्षिक सम्मेलन किया जाएगा सम्मानित, संस्था ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की है। डाक्टर एस के गोयल को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के लिए मिल रहे पुरुस्कार पर साथी डॉक्टर ने दी बधाई।

4.📰✍️शहर के सर्राफा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का‌ दूसरा दिन; विजय कृष्ण महाराज ने कथा में आज भीष्म स्तुति, कपिल चरित्र एवं ध्रुव चरित्र का किया सुंदर और भावपूर्ण वर्णन।

➡️श्री श्याम शाखा युवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिन श्रीमती श्रद्धा धर्मपत्नी शिवम अग्रवाल रहीं मुख्य यजमान, कथावाचक ने कहा भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को दिव्यता और सदाचार की ओर अग्रसर का है माध्यम। कथा में अजय वर्मा, अतुल कृष्ण, दीपेन, आशु, मुनेश, श्रीमती सुरभि, श्रीमती मंगला, श्रीमती गायत्री, श्रीमती पवन यादव, श्रीमती डॉली गोयल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

5.📰✍️फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को खुर्जा देहात पुलिस ने सैमड़ा नहर पुल के पास ग्राम नेमताबाद बिजलीपुर से चोरी के माल समेत किया गिरफ्तार

➡️पुलिस ने खुर्जा देहात निवासी आरोपी दीपक से निशानदेही पर 14,35,650 मूल्य का चोरी का सामान किया है बरामद। जिसमें 34 मोबाइल फोन, 46 जोड़ी जूते, 10 जोड़ी सैंडल, 18 जोड़ी मिक्स कपड़े आदि  हैं शामिल। 9 अक्टूबर को उसने अपने साथी अतुल व दो अन्य के साथ मिलकर द्वारका (दिल्ली) से नोएडा जाते समय उन्होंने कंपनी के ट्रक से सामान निकालकर दूसरे ट्रक में भर लिया और फरार हो गए।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️  स्याना क्षेत्र की बुगरासी चौकी पर तैनात सिपाही सचिन कुमार करीब 4 महीने से हैं लापता, उनकी पत्नी मूर्ति देवी की शिकायत पर आखिरकार कप्तान के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज; मूर्ति देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति सचिन कुमार ने 25 जुलाई को उन्हें फोन कर घर आने की दी थी सूचना, लेकिन नहीं पहुंचे घर, तभी से बंद आ रहा है उनका फोन।

📰✍️वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली पदयात्रा का सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने ककोड़ पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा; 14 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र में होगा आयोजन। इस अवसर पर जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, सचिन शर्मा, पिंकी बोराजी और धर्मेंद्र चौधरी साथ मौजूद रहे।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र में मां चामुण्डा देवी मंदिर ट्रस्ट के सेवादारों ने जहांगीराबाद के आवासीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को अपने हाथों से खिलाया भोजन; इस मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह सैनी, पंडित चन्द्रभान शर्मा, अर्जून स्वर्णकार, पवन थौर, दिनेश सिंह सैनी, पुनीत सिंह सैनी, करनवीर सिंह भड़ाना आदि रहे ‌मौजूद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महोबा में कुएं में मिलें देर शाम घर के बाहर खेलते हुए गायब हुई तीन बहनों के शव।

➡️ थाना अजनर के आरी गांव में खेलते समय घर से देर शाम निकली तीन बहनों के शव गांव के बाहर बने कुएं में मिले हैं ग्रामीण मामले को संदिग्ध बता रहे है। सूचना पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह मौके पर पहुंची हैं। आरी गांव निवासी रम्मू अहिरवार की तीन बेटियां रूचि, पुष्पा व दीक्षा शाम घर के दरवाजे पर खेल रहीं थी। तीनों बहनें खेलते हुए लापता हो गई। काफी देर तक जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने खोजबीन की। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की मदद से अभियान चलाया तो खेत के कुएं में तीनों बहनों के शव मिले। देर रात पुलिस ने तीनों शवों को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: